आखिर आजकल अखिलेश यादव को क्या हो गया है , पहले वह हिंदू धर्म के पूजक  राम मंदिर के लिए अपशब्द बोले  , फिर कुंभ के आयोजन को लेकर उल्टा सीधा बोला और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई और अब अखिलेश जी ने हिंदू धर्म में मां समान माने जाने वाली गायों को लेकर अजीब किस्म का बयान दे डाला। राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल निकली है कि अखिलेश जिस तरह से अपने बयानों से ही सेल्फ गोल कर रहे हैं उन्हें किसी दुश्मन या विपक्ष की जरूरत ही नहीं है, दरअसल  कन्नौज में आयोजित एक सभा में समाजवादी पार्टी के  अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए वह गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे इसलिए हम इत्र पार्क बना रहे थे, बस इस बयाने के बाद बीजेपी नेता लगातार अखिलेश को घेर रहे हैं, बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कह दिया कि  अगर किसी को भारत में रहकर गौमाता से दुर्गंध आती है तो उसे कोई और  भूमि ढूंढ लेनी चाहिए।  संबित पात्रा ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि शायद ही कोई यादव होगा, जिसकी जिंदगी गौशाला ,गाय और गोबर और के बीच से ना गुजरी हो।  यादवों ने ही आपको  सीएम की कुर्सी तक पहुंचाया और आप आज उनका ही अपमान कर रहे हैं। वैसे इस तरह की अजीब बयान देकर अखिलेश भी जरूर सोच रहे होंगे कि उन्होने यह क्या कह दिया। 

Oxford में  ममता दीदी हुई शर्मसार 

माना यही जाता है कि पशिचम बंगाल में दीदी का इतना दबदबा है कि उनकी मर्जी के बिना एक पत्ता इधर से उधर नहीं क्या जा सकता है, और उनके खिलाफ बोलने वालों की तो खैर ही नहीं, अब जिस तरह से वहां के आरजी  मेडिकल कॉलेज का मामला दबाने की कोशिश हुई सबूतों से पूरी तरह छेडछाड़ हुई, उससे ममता  कटघरे में थी, पर  बंगाल की जनता की इंसाफ की आवाज दीदी दबाने में कामयाब हो गई, लेकिन   देश के बाहर इस शर्मनाक घटना के लिए दीदी की जबदस्त हूडिंग हुई। जी हां जैसे की ममता दीदी आजकल इंग्लैंड़ के दौरे पर हैं और जब ममता  लंदन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी केलॉग कॉलेज में भाषण देने पहुंची तो वहीं मौजूद छात्रों ने उनकी जमकर खिंचाई की, हंगामा किया और दीदी गो बैक के नारे भी लगे। दरअसल ये सभी छात्र आरजी  मेडिकल कॉलेज में हुए शर्मनाक कांड के लिए ममता से बहुत ज्यादा नाराज दिख रहे थे और उन्होंने जब ममता से इसी से संबंधित तीखे सवाल पूछने शुरू किए तो ममता भड़क गई और कहा कि मामला अदालत में है और  केस केंद्र सरकार के पास,  यहां राजनीति मत करो,  आप झूठ बोल रहे हैं, । लेकिन ममता जी शायद यह भूल गई कि यह बंगाल नहीं है और उनकी धमकियों से लंदन में तो कोई असर नहीं होने वाला है और दीदी को बहुत रूसवा होकर यहां से जाना पड़ा। वैसे इस विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया– यूके (SFI-UK) ने ली है। 

पप्पू यादव संभल जाओं ये संसद है 

पप्पू यादव नेता तो बन गए पर  नियम–कानून की इज्जत करना उन्हें अभी शायद आया ही नहीं आया, संसद में पप्पू यादव जिस तरह से बोलते–बैठते उठते हैं लगता है उन्हें लगता है कि ये उनका ही संसदीय क्षेत्र हैं जहां वो कुछ भी कर सकते हैं , कुछ भी कह सकते हैं, पर संसद में पप्पू यादव का यह व्यवहार आखिरकार स्पीकर ओमबिरला की नजरों में आ ही गया और उन्होनें वहीं उनकी क्लास लगा दी। फटकार लगा दी। दरअसल, पप्पू यादव  सदन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ में ही बैठे थे और शायद उन्हें लगा होगा कि वो अपने घर के आंगन में एक बादशाह की तरह पंचायत के बीच में  बैठे हैं। पप्पू यादव लगातार   मंत्री के साथ जोर जोर से  हंसी मजाक कर रहे थे और मजाक करते करते उन्होंने  मंत्री महोदय के कंधों पर हाथ रख दिया जैसे कि वह उनका कोई पुराना दोस्त हो, बस यही बात ओम बिरला ने पकड़ ली और उन्होंने तुरंत निर्दलीय नेता सांसद पप्पू यादव के व्यवहार पर चिंता जाहिर की और  पप्पू यादव को सदन के नियमों का पालन करने की हिदायत दी।वैसे पप्पू यादव जिन्हें अपना गुरू मानते हैं यानी राहुल गांधी उनको भी ओम बिरला ने हाल ही में सदन की  गरिमा बनाए रखने के लिए  सख्त हिदायत दी थी, लगता है पप्पू यादव अपने गुरू के ही नक्शे कदम पर चल रहे हैं।