विपक्ष के नेता और RJD प्रमुख तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डाउन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं , चुनावों को देखते हुए तेजस्वी , नीतीश को मानसिक रूप से अस्वस्थ, बीमार , भूलने की बीमारी से पीडित तमाम तरह की टिप्पणियां करके लगातार हमला कर रहे हैं, पर अब अपने पिता यानी नीतिश कुमार के बचाव में उनके बेटे निशांत पूरी तरह से राजनीती में उतर आए हैं और उनपर हुए हर हमले का जवाब दे रहे हैं।दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के इस बयान के बाद कि बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार , तेजस्वी यादव नीतीश को घेर रहे हैं वहीं निशांत हर जगह तेजस्वी का खंड़न कर रहे हैं, यही नहीं से निशांत ने हाल ही में जब मीडिया के सामने खुलकर यह दावा कर दिया कि एक बार फिर उनके पिता राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो सबको हैरानी तो हुई कि निशांत इतने confodence से कैसे बोल गए, पर बाद में खुद ने निशांत ने यह कहकर सबको चौका दिया कि अमित अंकल यानी बीजेपी चाणक्य ने उनसे कहा है कि बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और वही मुख्यमंत्री बनेंगे। अब सोचने वाली बात है कि देश के सबसे कद्दावर नेता और गृहमंत्री अमित शाह निशांत के अंकल कब से बन गए, मतलब साफ है कि अमित शाह जो एक मंझे हुए खिलाडी हैं वो नायाब सिंह के बयान पर हुए demage को control करने में लगे हैं और यही कारण है कि बाद में खुद सम्राट चौधरी ने भी कह कर सफाई दी कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार का चुनाव होगा और वही अगली बार भी मुख्यमंत्री होंगे।पर चर्चा तो यही है कि राजनीति में वादे तो बहुत किए जाते हैं पर निभाए केवल राजनीतिक हितों के हिसाब से जाते हैं, चलिए समय बताएगा कौन संभालता है बिहार की गद्दी

राबर्ट वाड्रा-आवाज कौन दबा रहा गांधी परिवार या MODI GOVT

गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के दिन आजकल ठीक नहीं चल रहे , गुरुग्राम, जमीन घोटाले मामले में ईडी ने एक बार फिर उनसे जबरदस्त पूछताछ कर शुरू कर दी है। पर कुछ बातें हैं जो आम जनता को लगातार हैरान और परेशान कर रही हैं कि जैसे कि रॉबर्ट वाड्रा बार बार कह रहे हैं कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, अब जनता को यह समझ में नहीं आ रहा कि उनकी आवाज दबा कौन रहा है, रॉबर्ट वाड्रा खुलकर मीडिया से भी बात कर रहे हैं ,सोशल मीडिया पर भी लगातार लिख रहे हैं तो कहां से उनकी आवाज दबाई जा रही है और यही कारण है चर्चाए चल निकली हैं कि क्या गांधी परिवार की तरफ से ही उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसके बारे में बेचारे रॉबर्ट वाड्रा चाह कर भी बोल नहीं सकते इसलिए इशारों इशारों में बार बार बोले जा रहे हैं कि जब भी मैं आवाज उठाने की कोशिश करता हूं मेरी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है।
जैसा कि पिछले दिनों राबर्ट ने खुलकर राजनीती में आने , चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त कर दी थी, पर इसको ना कांग्रेस के किसी नेता ने तूल दिया ना गांधी परिवार में और ना ही खुद उनकी पत्नी प्रियंका गांधी ने तो चर्चाएं ये भी है कि राबर्ट का यह कहना कि वह जनता के लिए आवाज उठाने की कोशिश करते हैं पर दबा दी जाती है तो क्या वास्तव में उनके इस बयान में चुनाव ना लड़ने की पीड़ा झलका रही है। खैर सच्चाई जो भी हो, दिखता यही है कि राबर्ट को गांधी परिवार राजनीती से क्या अपने गांधी रूतबे से थोड़ा दूर ही रखना चाहते हैं तभी तो यह भी नोटिस हुआ कि ed को लेकर रॉबर्ट वाड्रा अपनी लडाई अपने आप लड़ रहे हों वो लगातार फेसबुक पर अपने को निर्दोष बताने के लिए पोस्ट डाल रहे हैं , वो लिख रहे हैं वह सच में विश्वास करते हैं और किसी भी तरह के अन्यायपूर्ण दबाव का सामना करने के लिए तैयार हैं।और सत्य की जीत होगी। पर देखा यही जा रहा है कि उनके favour में सोनिया गांधी और राहुल गांधी तो क्या कांग्रेस को कोई कद्दावर नेता तक मुंह नहीं खोल रहा है। प्रिंयका गांघी भी कभी कभार उनके लिए कोई पोस्ट डाल देती हैं पर वो भी हर मौके पर साथ खड़ी नहीं दिखती , अब ये इतिफाक है या हकीकत ये तो आने वाला समय ही तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।