पहली बार आर्मी-सरकार के खिलाफ जनता-घर और बाहर दोनों लड़ाई पाकिस्तान को झेलनी

 

पाकिस्तान के लोगों में लगातार अपनी सरकार के लिए गुस्सा बढ़ रहा है ,यही नहीं पाकिस्तान की असेंबली में नेताओं और पाकिस्तान के मौलानाओं का लगातार पाकिस्तान की सेना के प्रति नाराजगी दिख रही है और पहली बार ऐसा
हुआ है कि लोग खुलकर के पाकिस्तान की आर्मी के जो चीफ हैं उनके खिलाफ और पाकिस्तान की सेना के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं । कैसे आतंकवादियों ने जो 26 हिंदुओं को मारा उनसे उनका धर्म पूछ के मारा मुसलमानों को बखश दिया गया अब इसका प्रभाव न केवल भारत में हुआ है भारत में नाराजगी हुई है बल्कि इसका प्रभाव ग्लोबली हुआ है और ना केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ना पाकिस्तान इस आतंकी घटना से अलग-थलग पड़ गया है बलिक् इसके अपने यहां भी लोगों में इसको लेकर नाराजगी है।

इरान – अज़रबैजान -तुर्की क्या पाकिस्तान के साथ

इस मामले विश्वभर में पाकिस्तान को कोई सपोर्ट करने के लिए तैयार नजर नहीं आ रहा है तुर्की और अज़रबैजान और ईरान को अगर छोड़ दिया जाए तो। अब ये तीन के तीनों देश का क्या ग्लोबल स्टैंडिंग है सबको मालूम है इरान टेररिस्ट स्टेट है अज़रबैजान का भी बुरा हाल है सबको मालूम है, तुर्की कितनी पाकिस्तान के साथ कितना देर खड़ा हो सकता है कितनी मदद कर पाएगा ये समझने वाली बात है ।

 

बड़े -बड़े इस्लामी नेता खिलाफ हुए पाकिस्तान सरकार के

मौलाना फजलुर रहमान जो जमीयत उम जमात इस्लामी के वहां के नेता हैं फजलुरल रहमान उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया और उन्होंने कहा असेंबली में बोलते हुए कि हम उम्मीद कर रहे थे कि सरकार हमको इस मामले में कुछ बात बताएगी लेकिन सरकार का प्रतिनिधित्व प्रतिनिधित्व ही गायब है उसमें अब इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि जब से ये घटना घटी है तब से ना तो आसिम मुनीर नजर आ रहे हैं ना कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति पाकिस्तान का नजर आ रहा है सब लोग लापता हैं ये बात फजलुर रहमान ने असेंबली में कही पाकिस्तान की असेंबली में कही आर्मी चीफ लापता हैं जितने हैं विदेश मंत्री ने एक बयान दिया बुलावल भुट्टो ने कि अगर सिंध दरिया में पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा उसके बाद से वो भी लापता हैं अब इसके बाद मौलाना फजलुर रहमान जो बड़े नेता हैं प्रभावी प्रभावशाली नेता हैं वो ऐसा है ।एक और महत्वपूर्ण बात है लाल मस्जिद जो है जो एक कट्टर रिप्रेजेंटेटिव जिसकी बात होती है जिसको टीटीपी का तहरी का समर्थन है उनका ये कहना है कि जब ये भारत और पाकिस्तान के बीच अगर मान लीजिए लड़ाई होती है तो कितने लोग पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे और वहां बैठे लोगों ने गिने चुने एक आध लोगों ने हाथ उठाया उनका ये कहना था कि ये मजहबी लड़ाई नहीं है ये धार्मिक लड़ाई नहीं है इसलिए कोई भी पाकिस्तान के साथ नहीं खड़ा होगा और खड़ा होना भी नहीं चाहिए अब ये जो लाल मस्जिद के मौलाना है मौलाना अब्दुल अजीज गाजी ये बहुत कट्टर व्यक्ति हैं और इनके खिलाफ पाकिस्तान को हेलीकॉप्टर उतारना पड़ा था अभी 2007 में और उसमें लगभग आर्मी हेलीकॉप्टर के साथ लड़ाई लड़ने में लगभग 100 लोग मारे गए थे तो ये उस तरह के व्यक्ति हैं अब इससे और एक इंटरेस्टिंग बात यह है कि खैबर पख्तूनवा के एक मौलाना जो हैं उन्होंने तो कुरान उठा करके हलफ ले लिया कि अगर भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई होती है तो जितने भी पख्तून लोग हैं खैबर पख्तून ख्वा का जो इलाका है उसमें जितने भी पख्तून लोग हैं वो पाकिस्तान के खिलाफ भारत के साथ लड़ाई लड़ेंगे अब ये जब इस तरह की बात हो रही है तो इसको और डिटेल में समझने की जरूरत है

पाकिस्तान खुद टुकड़े टुकड़े है – पंजाब प्रांत , सिंध , खैबर पख्तून और बलूचिस्तान

पाकिस्तान जो रीजनली जो बंटा हुआ है उसमें एक तो पंजाब प्रांत हो गया जो भारत के पंजाब से जुड़ा हुआ मामला है इलाका है उसके अलावा सिंध हो गया दो तीसरा हो गया खैबर पख्तून वाला इलाका चौथा है बलूचिस्तान यह मोटा- मोटी चार बड़े इलाके हैं जिससे पाकिस्तान जिस जो मिलाकर के वो है अब इसमें जो 43% इलाका है बलूचिस्तान का जो हर रोज पाकिस्तानी सैनिकों को मार रहे हैं कभी 30 कभी 40 कभी 50 मार देते हैं उनकी ट्रेन अगवा कर लेते हैं तो उनका उनके हालात ये हैं वो लगभग पाकिस्तान से अपने आप को अलग मान चुके हैं और पाकिस्तान की सेना का के बस का नहीं है । दूसरा सिंध में लगातार विरोध चल रहा है अभी वजीरिस्तान में जो खैबर पख्तूनवाला के केस का इलाका है वहां पर 25 पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर किया हालांकि पाकिस्तान के सैनिकों को के सरेंडर का पुराना इतिहास है 93171 में जब लड़ाई हुई थी तो सरेंडर किया था अभी 50 कर रहे हैं अक्सर करते रहते हैं 99 में भी उन्होंने सरेंडर किया था या मारे गए थे उनके पास सरेंडर का कोई चारा नहीं बचा था इसलिए कि नीचे से भारत गोलाबारी कर रहा था और वो ऊपर चूहों की तरह से पड़े हुए थे।

 

पाकिस्तान पानी से लेकर आटे की मारामारी-कैसे लड़ेगी जंग

पाकिस्तान की इन परिस्थिति में जनता लगातार जो आटे के लिए लड़ाई लड़ रही हो जिसके पास बिजली नहीं है पानी अभी चेनाब में रोक दिया गया है उसके बाद उनके पास कुछ ऐसा बचा नहीं है चेनाब जो पीओके में पहुंचतेपहुंचते सूख गई है तो लगभग 23 से 25% के बीच पानी रुक गया है तो उनके पास कुछ बचा नहीं है और यह सब जानते हुए सब विरोध कर रहे हैं सैनिक छुट्टियों पर जा रहे हैं रिजाइन कर रहे हैं तो उनका यह तरीका है विरोध मतलब वार से बचने का मौलाना विरोध कर रहे हैं जनता विरोध कर रही है जनता लड़ने के लिए तैयार नहीं है उनको मालूम है कि उनका क्या हाल होना है उनके पास खाने के लिए नहीं है किसानों को खेती करने के लिए पानी नहीं होगा तो उनकी कपास की फसल और आने वाली फसल का क्या होगा और जो पीपल्स रिप्रेजेंटेटिव है वो भी यह कह रहे हैं कि कैसे लड़ पाएगा पाकिस्तान और अभी जो एक लोन फिर मांगने गई है पाकिस्तन उसका भारत खुलकर के विरोध कर रहा है और कोई देश कर्ज देने के लिए तैयार नहीं है सऊदी अरब भी कर्ज देने के लिए तैयार है तो कुल मिलाकर के जो स्थिति है वो बहुत भयावह है पाकिस्तान के लिए अंदर से पहली बार आर्मी के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है इसको कैसे डील कर पाएगी यह अपने आप में पाकिस्तान के लिए एक बड़ा संकट है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।