बीजेपी नेता ने कैसे ले ली Congress की जबरदस्त क्लास
राहुल गांधी – कांग्रेस ने जयशंकर को गद्दार कहकर ना केवल जनता से नाराजगी मोल ली है बल्कि अपनी आफत ही बुला ली, जी हां बीजेपी के तेजतर्रार सांसद निशिकांत दुबे ने इसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा है, उन्होंने राहुल को 1991 के भारत-पाक सैन्य समझौते को लेकर घेरा और कहा कि कांग्रेस राज में यह समझौता हुआ था और राहुल गांधी विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर सवाल उठा रहे हैं, आपको बता दें कि 1991 में कांग्रेस समर्थित सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच एक समझौता किया था। इसके अनुसार दोनों देशों को सैन्य गतिविधियों की जानकारी साझा करनी थी। दुबे ने x पर पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या यह समझौता देशद्रोह था। दूबे ने कहा कि congress पाकिस्तान को हमेशा से ही रियायतें दी है, चाहे वह 1950 में नेहरू-लियाकत समझौता हो, सिंधु जल संधि हो, 1975 का शिमला समझौता हो। दुबे ने आगे लिखा कि 1991 में जब कांग्रेस चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रहे थे और 1994 में, जब पी. वी. नरसिम्हा राव की सरकार थी, तब समझौता लागू किया गया था और समझैता यह था कि सेना, नौसेना कहां तैनात होगी और वायु सेना कैसे काम करेगी, दुबे ने काग्रेस से सवाल पूछा कि .क्या ये सब चीजें देशद्रोह नहीं हैं? कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए देश को धोखा दिया..
विदेश मंत्री एस जयशंकर हाजिरजावबी TRUMP को दिखाया आईना
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बारे में राहुल गांधी कुछ भी कहें, उनपर कुछ भी भद्दी टिप्पणियां करें लेकिन जो जयशंकर के बार में जानता हैं, उसे राहुल की बातों से कोई असर नहीं होगा क्योंकि सभी जानते हैं कि अपने अनुभव, intelligence , और हाजिरजावबी से जयशंकर ने भारत की इमेज विश्व भर में टाप पर पहुचाई है, कहा तो यही जा रहा है कि राहुल ने मोदी सरकार को डाउन करने के लिए गलत नेता का चुनाव कर लिया और जयशंकर पर टिप्पणी करके अपनी ही भद पिटवाई है। वैसे जयशंकर की हाजिरजावबी का एक नमूना हाल ही में नीदरलैंड में देखने को मिला जब एक चैनल में इटरव्यू के बीच उनसे पूछा कि राष्ट्रपति ट्रंप संकेत दे रहे हैं कि अगर भारत चीन व पाकिस्तान के साथ अपने तनाव को हटा कर उनके साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा दे तो आप साथ-साथ अमीर हो सकते हैं। जयशंकर ने कहा कि यह काफी मजेदार सवाल है। पश्चिमी देश अभी यह महसूस कर रहे हैं कि अगर लंबे समय तक अपनी सुरक्षा जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया जाए तो क्या होता है। हमारी सुरक्षा चुनौतियां पश्चिमी देशों के मुकाबले काफी ज्यादा गंभीर है। हम हमेशा से एक बेहद कठिन दुनिया का सामना करते रहे हैं जिससे पश्चिमी देश कई दशकों तक दूर रहे हैं। माना जा रहा है यह कहकर जयशंकर ने indirectly trump पर ही comment किया था, वैसे जयशंकर ने यह भी कह दिया कि पाकिस्तान कट्टर धार्मिकता को बढ़ावा देता है, जो हम पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। पश्चिमी देश भी अब इस हकीकत को पहचानने लगे हैं।
कांग्रेस का RJD पर नहले पर दहला
बिहार की राजनीती में बहुत कुछ बदल रहा है और सबसे बड़ा बदलाव कांग्रेस और rjd के रिश्तों यानि उनके महागठबंधन में देखा जा रहा है , कल तक बिहार में सीट लड़ने से लेकर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा rjd यानी लालू और तेजस्वी ही लेते थे, लेकिन इस बार कांग्रेस सीटों से लेकर उम्मीदवारों से लेकर कई योजनाओं की एकतरफा घोषणा करके rjd से अपना पुराना हिसाब बराबर कर रही है।सबसे पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी पसंद की कम-से-कम 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना बैठी है दूसरी तरफ rjd उसे 50 सीटों पर ही रखना चाह रहा है, यही नहीं कांग्रेस ने बिहार की महिलाओं को लुभाने के लिए rjd से भी एक कदम आगे जाकर वो घोषणा कर दी की तेजस्वी और लालू दोनों ही सकते में आ गए है। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में तेजस्वी यादव ने बिना कांग्रेस को comfidence में लिए जीतने पर बिहार की सभी महिलाओं को ढाई हजार रुपये देने की घोषणा कर दी थी, और अब कांग्रेस ने भी ऐसी ही योजना की घोषणा अकेले करके नहले पर दहला मार दिया, उसने ना केवल (माई-बहिन मान योजना) की घोषणा की बलिकि उसके लिए नामांकन कराने तक की घोषणा कर डाली। राजनीतिक गलियारों में यही चर्चा बन रही है कि बिहार में congress rjd से अपने सभी पुराने हिसाब बराबर कर रही है और कांग्रेस अब पूरा जोर लगा रही है कि बिहार में बी टीम की तरह नहीं बलिक ए टीम की तरह चुनाव लड़े। क्योंकि अभी तक महागठबंधन से जुड़े तमाम फैसले rjd ही ले रही थी और कांग्रेस को बहुत ज्यादा समझौता करना पड़ रहा था। माना जा रहा है इन सब के पीछे राहुल गांधी का दिमाग काम कर रहा है जो बिहार पर अपना बहुत ज्यादा समय दे रहे हैं।
