UP —-वोटों का खेला अखिलेश को मांगनी पड़ेगी माफी

मुस्लिम वोटर्स को लुभाने और अपने आप को उनका बड़ा नेता बनाने के चक्कर में समाजवादी पार्टी के मुखिया Akhilesh Yadav बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं, हाल ही में उन्होंने बड़ी शान से संसद के पास बनी  मस्जिद में एक  बैठक ली थी जिसमें अखिलेश यादव समेत  सांसद रामगोपाल यादव, जिया उर रहमान बर्क और डिंपल यादव ने भी भाग लिया था तब  बीजेपी ने इसपर कड़ी आपति दर्ज की थी और अखिलेश पर इसके सांप्रदायिक सियासत करने का भी आरोप लगाया था। पर जैसे जैसे यह खबर बाहर फैल रही है कईं मुस्लिम संगठन इसका जबरदस्त विरोध कर रहे हैं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने तो बाकायदा लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर संसद मार्ग स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को उनके पद से हटाने की मांग की है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने राजनीतीक  बैठक को इस्लाम विरुद्ध बताया है और कहा है कि इससे मस्जिद की पवित्रता भंग हुई है। यही नहीं अखिलेश की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का साड़ी पहनकर मस्जिद में जाना भी चर्चा का विषय बन गया है और मुस्लिम नेता इससे बहुत नाराज दिख रहे हैं , यहां तक की मौलाना रजवी ने भी अपने पत्र में इसका जिक्र करते हुए लिखा है कि मस्जिद में केवल पाक लोग ही प्रवेश कर सकते हैं, जबकि मीटिंग में कुछ लोग अशोभनीय वस्त्र पहनकर आए, और महिलाओं ने भी भाग लिया, जो इस्लामिक परंपराओं के विरुद्ध है। अब देखना यही है कि मुसलमानों के हितैषी बनने की कोशिश में लगे अखिलेश  अपनी यह गलती सुधारने के लिए क्या करते हैं,   क्या मुस्लिम नेताओं और वोटर्स की नाराजगी से बचने के लिए अखिलेश  माफी मांगेगे , यह बड़ा सवाल है

West Bengal -ममता की भाषा को लेकर बड़ा खेला क्या होगा कामयाब

अभी तक  महाराष्ट्र में ठाकरे भाई अपनी डूबी राजनीती चमकाने के लिए लगातार मराठी कार्ड यानी जाती, भाषा की आड़ में वोट बैंक को बढ़ाने की राजनीती कर रहे हैं और अब  पश्चिम बंगाल में दीदी ने भी कुछ इस तरह के अभियान की शुरूआत कर दी है, लगता है दीदी को अपना भविष्य ज्यादा सुरक्षित नहीं दिख रहा है और पशिचम बंगाल में अपनी खोखली होती जड़ों को मजबूत करने के लिए उन्होंने भी बंगाली कार्ड खेलना शुरू कर दिया। जी हां हाल ही में पशिचम बंगाल की cm ममता बनर्जी ने लोगों से  बांग्ला भाषा को बढ़ाव देने की अपील की है, दीदी ने इसके लिए फिल्मी लोगों की मदद लेनी शुरू की है और बाकायदा  सीरियल और फिल्म बनाने वाले निर्मातओं से अपने गानों में बांग्ला का उपयोग करने को कहा है, दीदी ने इसके लिए अजीबोगरीब तर्क भी दिया और कहा कि  इस भाषा में मिठास है। यही नहीं दीदी ने इसमें बीजेपी को भी घसीट लिया और आरोप लगाया  कि जहां बीजेपी राज कर रही हैं वहां पर बंगाली बोलने वालों को परेशान किया जा रहा है।कहते हैं कि राजनीती में सब हो सकता है और वही हो रहा है भाषा, जाती के नाम पर लोगों को बांटने का सिलसिला जो चल निकला है , जनता समझदार होगी तो अपने आप इसका जवाब देगी+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।