गजब खुद वोट डाला-बेटे की अंगुली पर लगी स्याही

कानून सब के लिए बराबर है नियम सबके लिए एक हैं, पर नेताओं के साथ साथ कुछ अधिकारियों को  यह बात कम ही समझ में आती है ,  जो नियम तोडने में आगे से आगे बढ़कर नेताओं का साथ देते हैं, और उन्हें खुश करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ उससे यही लग रहा है कि आने वाले समय में नियम तोड़ने वाले  नेता और नियम तुड़वाने में उनके सहयोगी सरकारी अधिकारी   किसी भी तरह का नियम तोड़ने से पहले कईं बार सोचेंगे।  दरअसल हुआ यूं कि महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण तालुका में जिला परिषद चुनाव के दौरान  शिवसेना विधायक विलास भुमरे मतदान केंद्र में  अपने नाबालिग बेटे को लेकर ना केवल अंदर पहुंच गए बल्कि  अपनी अंगुली में स्याही लगवाने के साथ साथ अपने बेटे की अंगुली पर भी इसका निशान लगवा दिया हैरानी यही थी कि  वहां डूयटी पर मौजूद किसी भी चुनाव अधिकारी ने ना तो इसपर आपति की बल्कि आगे बढ़ बढकर विधायक के नाबालिग बेटे को स्याही लगाने का काम किया। अब जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो  कलेक्टर दिलीप स्वामी ने जांच के तुरंतआदेश दिए और  पोलिंग स्टेशन के तीन कर्मचारियों को चुनाव के काम में लापरवाही बरतने के कारण सस्पेंड कर दिया साथ ही  विलास भुमरे के बेटे की उंगली पर स्याही लगाने वाली संगीता केदार को भी सस्पेंड किया  गया ।चर्चा यह भी है कि शिवसेना इस बात को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही विधायक के खिलाफ कोई कारवाई की जाएगी। जनता इस बात से खुश है कि कम से कम नेता और नियम तोड़ने वाले अधिकारियों को सबक तो मिलेगा।