By Arati Jain

 

जीवन में बडी बीमारी आने वाली है या घटने वाली है बड़ी दुर्घटना—सब बताती है कुंडली

 

आठवें घर के बारे में जरूर जानिए जीवन में आने वाले सुख -दुख का पता चलेगा आज आठवें घर के बारे में बताते हैं कि कुंडली में आठवा घर अच्छा-बुरा और उसके प्रभाव क्या हैं, आठवां घर से हर कोई डरता है क्योंकि यह पीड़ा देता है, ट्रांसफ़ॉर्मेशन देता है और बहुत लंबी बीमारी भी देता है। यह तो हैं इसके नेगेटिव पाइंटस पर इसके पॉज़िटिव पॉइंट्स भी हैं। जैसे बिज़नेस में आपको कितना धन मिलेगा, यह आपका आठवां घर ही बताएगा। ससुराल से आपके संबंध कैसे होंगे, अच्छे होंगे या ख़राब होंगे, वह भी आठवां घर ही बताएगा। और साथ ही साथ आपको अचानक से जी हां अचानक से आपको कोई धन मिलता है वह भी आठवां घर बताता है पर नुकसान भी आठवां घर ही बताएगा कि आपका अचानक से ही कोई नुकसान हो गया कोई सर्जरी हो गई कोई ऑपरेशन हुआ कुछ एक्सीडेंट हुआ अचानक ही जिसमें आपको ऑपरेशन करवाने की जरूरत पड़ी वो भी आठवां घर ही बताएगा दोनों ही चीजें हर घर की होती है अच्छी भी होती है बुरी भी होती  है। बुरी को देख के हम डर जाते हैं। अच्छी को देखकर हम खुश हो जाते हैं। पर अगर अच्छी है तो कोई प्रॉब्लम ही नहीं है। क्योंकि आपकी अच्छी चीज है। आपको सब कुछ अच्छा ही अच्छा मिलेगा। पर अगर बुरा है तो उसके लिए आपको थोड़ा सा जतनपतन करना पड़ेगा। थोड़े से उपाय करने पड़ेंगे। थोड़ा सा अपने व्यवहार में ऐसी चीजें लानी होंगी जिससे जो आठवें घर की नकारात्मक ऊर्जा है जो भी उसकी नेगेटिविटी है वो थोड़ी सी कम हो जाए। तो बारी-बारी से हम हर चीज लेते हैं।

 बिजनेस में लाभ होगा या नुकसान सभी पता चलता है

 

आठवें घर की अगर दशा है, आठवें घर पर अगर किसी बुरे ग्रह का प्रभाव , या आपके जीवन में कोई भी आठवें घर से संबंधित कुछ भी परेशानी आ रही है, तो आपको बिज़नेस में अचानक नुकसान हो सकता है। पर, यह सब आप कुंडली को देख कर के ही पता कर सकते हैं कि आठवें घर पे इस समय हमारे क्या पोजीशन है, अच्छी है या ख़राब है। तो इसके लिए आपको थोड़ा सा मार्गदर्शन लेना पड़ेगा और मार्गदर्शन लेकर के आप ध्यान रखिए। अगर आपको पता चल गया कि मेरे आठवें घर की दशा अच्छी नहीं है। आठवें घर पे बुरा असर है तो आप थोड़ा सा ध्यान रखिए।  बिज़नेस में ऐसा काम अचानक से मत करिए जिसमें आपको नुकसान हो सकता है। हम आपको अपनी कडियों में बता चुके हैं कि बिजनेस सातवे घर से होते हैं। बिजनेस में जो प्रॉफिट होगा वो आठवें घर से ही देखा जाएगा। मतलब सातवें घर का और आठवें घर का दोनों का संबंध है। अगर सातवां घर बहुत अच्छा है आठवां घर बहुत ख़राब है तो आपको बिज़नेस में उतना लाभ नहीं मिलेगा जितना आपको मिलना चाहिए। और साथ ही साथ इसके लिए आपको क्या करना पड़ेगा? ऐसा बिज़नेस करना पड़ेगा जिसमे आपको अचानक से कोई भी चेंज ना लाना पड़े। ना ही कोई ऐसा काम करना चाहिए जिससे कि आपको बहुत जल्दी बदलाव आए और आपको नुकसान होने का डर रहे।

 

अगर कुंडली में ये घर खराब भूल कर भी दहेज ना लें

ससुराल से संबंध अपने आप ऐसे रखिए कि आपका संबंध भी ठीक रहे और कोई परेशानी भी ना आए। पर कई बार ऐसा भी होता है कि आप कितने भी अच्छे हो पर ससुराल वाले आपके अच्छे नहीं होते। आपको जगह-जगह पे अलग-अलग कारणों से परेशानियां देते हैं। तो उसके लिए फिर आपको थोड़ा सा जागरूक रहना पड़ेगा। थोड़ा सा अपना ध्यान रखना पड़ेगा और थोड़ी सी उनसे दूरी बना के रखनी पड़ेगी। क्योंकि यह रिश्ता ऐसा है कि आपको संबंध बना के भी रखने हैं। बिगाड़ने भी नहीं है और आप उससे दूरी भी नहीं बना सकते। क्योंकि वह आपकी बीवी का घर है। बीवी का मायका है और मायके का मोह हर एक को होता ही है।और इसके साथ-साथ जो आपको ससुराल से पैसा मिलता है, दहेज मिलता है, वह भी आठवां घर ही बताएगा। अगर आपका आठवां घर खराब है, तो आप भूल करके भी दहेज मत लीजिए। लड़की का पैसा बिल्कुल भी उसके घर से मत लीजिए। आपको जीवन में बहुत सी परेशानियां यह देगा ही देगा। मतलब इसमें आप बच नहीं सकेंगे। तो इसलिए अगर आपके मन में इच्छा पैसा लेने की है, दहेज लेने की है तो आप अपना घर चेक कर लीजिए। अगर अच्छा होगा तो आपको अपने आप ही मिल जाएगा। आपको जतन बदतन करने की कोई जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

 

सडक एक्सीडेंट लगातर हो रहे हैं करिए छोटा सा उपाय

ऐसे ही सर्जरी है। जी हां, अगर आठवें घर पे किसी भी बुरा प्रभाव आएगा, सर्जरी होने क चांसेस होंगे, तो हम उसके लिए छोटी सी रेमेडी कर सकते हैं। छोटी सी रेमेडी बहुत अच्छी है। आप ऐसा करिए , अपने हाथ पे सुई चुभोइए। जी हां अपने हाथ पे सुई चुभोइए। थोड़ा सा खून निकालिए और उस खून को सड़क पे फेंक दीजिए। यह आपके एक्सीडेंट होने का जो भी कोई बहुत बड़ा कारण होगा उसको बहुत अच्छी तरह से हटा देगा। क्योंकि आपने जो एक्सीडेंट के कारण खून बहना था सड़क पे वो आपने अपने आप से ही फेंक दिया और यह अगर आप आपके अचानक ही चोट लगती रहती है, परेशानियां आती रहती है तो आप इसको महीने दो महीने में एक बार अपने आप से कर सकते हैं। सिर्फ एक बूंद खून लेना होता है। रुई में लगाइए और सड़क पे फेंक दीजिए। फेंकना सड़क पे ही है। घर के अंदर नहीं फेंकना है। इस बात का आपको ध्यान रखना ही पड़ेगा।

 

पैतृक संपति का योग है तो उसे जरूर लीजिए अपने हक के लिए लड़ना अच्छा रहेगा

और साथ ही साथ जो आपकी पैतृक संपत्ति होती है वह भी आठवें घर से ही हम देखते हैं। जी हां दादा परदादा की संपत्ति है वो आपको आठवें घर से ही देखी जाएगी। अगर आपका आठवां घर खराब है  तो हो सकता है कि आपको पैतक संपत्ति मिलने में परेशानी आए और आपको पैत संपत्ति ना मिले। तो उसके लिए भी आपको ध्यान रखना पड़ेगा। और ऐसा भी नहीं है कि अगर आपकी आठवां अगर बहुत खराब है और आपको पैसा संपत्ति आपके बहुत सारी है तो आप थोड़े से उपाय करिए। थोड़ा सा ध्यान रखिए। थोड़ा सा सामंजस्य बिठाइए और अपने अपना हक लेने के लिए आपको कई बार लड़ना भी पड़ता है। क्योंकि कई बारी आप जानबूझ के कोई चीज छोड़ देते हैं तो वह भी आपको नुकसान करती है। पर हां अगर आपको लगता है कि नुकसान बहुत ज्यादा है तो आप छोड़ दीजिए उसको। लेट गो करिए। दिमाग मत लगाइए। अगर आपको भगवान ने देना होगा तो वह किसी और दूसरे रास्ते से आपको पैसा देगा ही देगा। अगर कुंडली में पैसे का योग है क्योंकि पैसे का योग है तो आपको हमेशा पैसा मिलेगा और पैसे का योग नहीं है तो अचानक से आपका पैसा निकल जाएगा। आप कितनी भी मेहनत करिए।

 

अपने पास ज्यातिष की एक किताब रखना फायदेमंद होगा

साथ ही साथ आठवां घर अगर आपका अच्छा है तो आपका रुझान हमेशा ही एस्ट्रोलॉजी ऑकल्ट साइंस की तरफ होगा। और हां यह भी एक उपाय है। अगर आपका आठवां घर अच्छा नहीं है तो आप थोड़ा सा एस्ट्रोलॉजी की तरफ थोड़ा सा ऑकल साइंस की तरफ ध्यान रखिए। एक एस्ट्रोलॉजी की बुक हमेशा अपने पास रखिए। जी हां, छोटी सी एस्ट्रोलॉजी की बुक है उसको अपने पास रखिए। उससे भी आपके आठवें घर का जो भी नकारात्मक प्रभाव है, गलत प्रभाव है, वो आपके जीवन से खत्म होगा। और यह तो हमने आपको दोनों चीजें बता दी है और अगली कड़ी में हम आपको नौवें घर के बारे में बताएंगे।

 

आपको अगर कोई भी हमसे कोई राय लेनी है, कोई सुझाव लेना है तो आप हमको फोन कर सकते हैं। हमारा फोन नंबर है 981036709

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *