योगी जो को क्यों गुस्सा आ गया RAHUL GANDHI पर
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ राहुल गांधी पर कम ही बोलते हैं पर अचानक ही क्या हुआ कि योगी जी को राहुल पर बहुत गुस्सा आ गया और उन्होंने राहुल के साथ कांग्रेस को भी जमकर सुनाया , लेकिन बाद में पता चला कि योगी जी अचानक क्यों गुस्सा हो गए, दरअसल हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में करोड़ों रूपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और शायद रायबरेली में थे तो उन्होंने राहुल और कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया योगी ने कहा कि मैं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के बयान को पढ़ रहा था. महाराष्ट्र में उन्होंने बयान दिया कि महिलाएं मनुस्मृति के बंधन को तोड़कर बाहर आ जाएं! उन्होंने कहा कि भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के रूप में जवाबदेह बनाता है. लेकिन आप भारत की विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं. यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते है, भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं. यही नहीं योगी ने आगे कहा कि भारत की सेना जब सीमाओं पर लड़ती है तो आप भारत सेना से प्रमाण मांगते हैं,अयोध्या में भगवान राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी प्रश्न खड़ा करती है, और लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा क्या है, योगी ने मनुस्म़ति वाले बयान पर भी राहुल को आडे हाथों लेते हुए कहा कि अगर आप मनु को समझना चाहते हैं, तो अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण और मत्स्य पुराण पढ़ें; आपको वहां सारी जानकारी मिल जाएगी.योगी ने यह भी कहा कि राहुल ने खुद को जिम्मेदारियों से अलग कर लिया है पर वह विरासत का अपमान करने देश की संस्थाओं को अपमान करने से नहीं चूकते , उन्होंने कहा कि राहुल ने मनुस्मृति पर की गई टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
BJP नेता की फिटनेस किसपर भारी पड़ रही
राजनीति के मैदान में लगातार हमला करते करते , आश्चर्य रूप से बीजेपी के एक युवा और कद्दावर नेता ने राहुल गांधी पर फिटनेस और रोमांच को लेकर तंज कसा है, इसको लेकर राजनीति गलियारों में काफी चर्चा चल निकली है, दरअसल केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का एक विडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदी में उतरे हुए हैं और लेकिन उन्होंने लिखा कि उसके बाद वो लिखते हैं कि कई लोग उनकी इस एक्टिविटी की तुलना राहुल गांधी से कर रहे हैं, कुछ लोग कह रहे हैं कि वह भी राहुल गांधी जैसा कर रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को ऐसी गतिविधियों के लिए शायद प्रशिक्षण की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन उनके लिए यह रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रहा है। उन्होंने अपने जीवन को रोमांच से भरा बताते हुए कहा कि बचपन से ही ऐसी एक्टिविटी उनके लिए बच्चों के खेल जैसी रही हैं।उन्होंने अपने चिरपरिचित मुस्कुराते अंदाज में यह भी कह दिया मैं यहां का खिलाड़ी हूं। माना जा रहा है कि इस बहाने किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर फिटनेस को लेकर चुटकी ली है, वैसे आपको बता दें कि राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच फिटनेस को लेकर यह हल्की-फुल्का तंज कोई नया नहीं है। पहले भी किरण रिजूजू ने संसद में राहुल गांधी के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों नेताओं व्यायाम और मार्शल आर्ट्स के बारे में बात कर रहे थे। वैसे राहुल गांधी भी अपनी फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं।उन्हें मार्शल आर्ट्स, तैराकी और दौड़ पसंद है। इन सब के बीच अरुणाचल की नदी में रिजिजू का उतरना और राहुल से उनकी तुलना ने दोनों नेताओं की फिटनेस को लेकर सियासी चर्चा गर्म कर दी है।

