Reiki में नमक से कैसे शरीर और घर से Negative Energy भगाई जाती
हम आपको बताते जा रहे हैं , कि कैसे-कैसे आप रेकी से किसी भी सीजनर बुखार में, इनफेक्शन से पीडित हैं तो उससे बच सकते हैं, इसका अपने आप Reiki की मदद से इलाज कर सकते हैं, सबसे पहले अगर आप अपने घर की ओरा को साफ करेंगे उसको एनर्जेटिक करेंगे रेकी के साथ तो आपके शरीर के अंदर बहुत कम बीमारियां आएंगी क्योंकि जो भी नेगेटिव ऊर्जा होती है सबसे पहले घर में आती है। घर के बाद शरीर में आती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे रेकी चैनल वाले और या बिना रेकी चैनल वाले भी अपने घर की ओरा को ठीक कर सकते हैं। तो सबसे पहले मैं बता दूं रेकी में जो भी चीज हम यूज करते हैं वो हमारे घर में होता है। चाहे वो किसी गरीब की झोपड़ी हो या किसी राजा का महल हो वह चीज उनके घरों में मिलेगी। आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह बहुत महंगी भी नहीं होती और हर किसी के घर के अंदर ही होती है।
नमक को Charge करके घर और शरीर में इस्तेमाल करें -कैसे करें Charge
मैं आपको बताने जा रही हूं नमक के बारे में , जो हमारी डेली यूज़ में काम में आता है और बहुत इफेक्टिव है। नमक के बिना कुछ भी काम नहीं हो सकता।खाना नहीं बन सकता और कुछ भी नहीं हो सकता। उसी नमक को हम रेकी चैनल वाले घर की ओरा के साथ अपनी ओरा को साफ करने में यूज करते हैं। कोशिश करिए आप अपने जब घर की सफाई करते हैं तो आप अपने जब पोछा लगाते हैं, घर को क्लीन करते हैं तो उस पानी में थोड़ा आधा चम्मच एक चम्मच नमक डाल दें। जो लोग रेकी चैनल में है उस नमक को चार्ज कर सकते हैं रेकी के प्रति चिन्हों के साथ। जो नहीं जानते रेकी चिन्हों के बारे में वो किसी भी अपने धर्म के प्रति चिन्ह को डाल सकते हैं। जैसे ही उस पानी का पोछा पूरे घर में लगेगा तो घर की सारी नकारात्मक ऊर्जाएं धीरे-धीरे समाप्त होती चली जाएंगी। इसके साथ घर में जो कीट – पतंगे होते हैं, चींटियां होती हैं, मच्छर मक्खी होते हैं वो भी चले जाते हैं।
नमक से कैसे उतारे अपनी नजर
अब इस नमक से हम अपनी ओरा को कैसे क्लीन करने में लगाएंगे? तो सबसे पहले अपने आप लेफ्ट हैंड पे नमक रख लीजिए। उसको रेकी के सिंबल से चार्ज करिए। अगर आपको आते हैं, अगर आपको नहीं आते, तो आप ओम का प्रतीक या अपने धर्म का जो भी चिन्ह है, जो भी ऊर्जा है, उसका आह्वान करेंगे और 21 बार उस नमक को चार्ज करते हुए बोलेंगे कि नमक एक दिव्य औषधि बन चुका है। इसे डालने से मेर घर के आसपास की सारी नकारात्मक ऊर्जा और मेरे शरीर के ऊपर जो भी नजर का प्रभाव है, कोई भी नकारात्मक ऊर्जा है, वह बिल्कुल समाप्त हो चुका है। साथियों इस क्रिया को आप किसी बीमार के ऊपर से भी कर सकते हैं तो उसकी बीमारी भी बहुत जल्दी ठीक होगी। फिर उस नमक को आपने सीधे हाथ में लेना है। अपने ईस्ट का आह्वान करना है और उल्टी दिशा में अपने लेफ्ट एंटीसेप्ट साइड उल्टी तरफ उसको एंटीक्लॉक वाइज सेवन बार उसको घुमाना है और एक भाव भरने है कि जो भी नकारात्मक ऊर्जा है, नजर है, हैवीनेस है, बीमारी है, वह सब कुछ उस नमक में आ गई। तो साथियों, आप हैरान हो जाएंगे। वो नमक आपके हाथ में सरसराहट करेगा। नमक का गीलापन आ जाएगा या आपको लगेगा नमक गर्म हो गया। फिर आपने उस नमक को फ्लैश आउट कर देना है या आपने बहते पानी में उसको नाली में बहा देना है। उसके बाद आपने अपने हाथों को अच्छे से साफ करना है और ईश्वरी शक्ति रेकी शक्ति का धन्यवाद करना है। जो लोग रेकी चैनल में है इस नमक को और ऊर्जावान बनाने के लिए रेकी के सारे प्रतीक चिन्ह डाल सकते हैं और जो नहीं कर सकते तो यह मत समझिए कि नमक सिर्फ रेकी वालों के लिए है। नमक जैसे दिव्य औषधि सब किसी के लिए है।
Reiki में नमक को अमृत मानकर इस्तेमाल करते हैं
जैसा कि हम जानते हैं नमक , समुंदर से निकला था और समुंदर से हमारे अमृत भी निकला था।तो ये नमक को हम उसी अमृत के रूप में रेकी चैनल में यूज करते हैं। किसी अमृत रूपी नमक से हमारे शरीर की जीवन की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएंगी। तो साथियों ऐसे ही छोटी-छोटी टिप्स के साथ आप हमारे लेख पढ़ते रहिए।
ज्यादा जानकारी के लिए हमारे नंबर पर फोन कर सकते हैं -8860515348
