इन्फ्लुएंसर की पिटाई पर राहुल गांधी-अखिलेश और तमाम नेताओं के मुंह पर क्या दही जम गई

देश के किसी भाग में भी यदि बीजेपी नेता या कार्यकर्ता मीडिया या इन्फ्लुएंसर को अपने नेताओं या खासतौर पर pm पर गलत टिप्पणी करने के लिए टोकते हैं, निंदा करते हैं तो राहुल गांधी समेत, अखिलेश, उद्दव , केजरीवाल  तमाम नेताओं की बटालियन उऩपर हमला करने के लिए उतर पड़ती है और इसे प्रेस की आजादी को खत्म करने से जो़ड़ देती है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि जब महाराषट्र में खुलेआम राज ठाकरे या उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता खुलेआम मीडिया और इन्फ्लुएंसर को मारते-पिटते है, बदतमीजी करते हैं तो इन तमाम नेताओं के मुंह पर दही जम जाती है, इन इन्फ्लुएंसर का दोष बस इतना ही होता है कि ठाकरे परिवार के किसी नेता के खिलाफ थोड़ा इधर-उधर बोल जाते हैं,  महाराष्ट्र में मीडिया पर हमला करने की घटनाएं काफी आम बनती जा रही हैं और अब  MNS कार्यकर्ताओं ने महेश मोटे नाम के एक इन्फ्लुएंसर के चेहरे पर ना केवल कालिख पोती बल्कि  सिर पर चप्पल रखवाकर  MNS  राज ठाकरे की फोटो के सामने उठक-बैठक  कराई और फिर भी मन नहीं भरा तो  महेश मोटे  से राज ठाकरे की तस्वीर के सामने  दंडवत प्रणाम भी करवाया। पता चला है कि महेश मोटे पर आरोप  है कि उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख यानी राज ठाकरे  पर विवादित या आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस कारण ही महेश मोटे की  प्रताड़ना का  एक माफीनामे   वीडियो  रिकॉर्ड करके उन्हें पब्लिकली बेज्जत किया गया। इसमें  महेश मोटे बहुत डर कर रोते हुए हाथ जोड़कर राज ठाकरे से  बिना शर्त माफी मांगते नजर आ रहे हैं।’यह MNS स्टाइल का महाप्रसाद है’ हैरानी की बात है कि बिना किसी डर के इस विडियो  पर शेखी बघारते mns  नेता शुभम जगदाले ने इसे MNS स्टाइल करार दिया और कह भी दिया कि  मोटे को महाप्रसाद दिया गया है। वैसे आपको बता दें कि हाल ही में राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने  पुणे के एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर तक हटवा दी थी। 

Up —क्या संजय निषाद की धमकी योगी के लिए खतरा 

यूपी के प्रयागराज में आयोजित एक समारोह में ऐसा क्या हुआ जिससे बीजेपी नेताओं की नींदे उड़ गई, जी हां बीजेपी नेताओं की नींद उड़ाने वाले और कोई नहीं बल्कि यूपी  में मंत्री बने बैठे  डॉ. संजय निषाद हैं,  पता चला है कि उन्होंने भाजपा को साफ चेतावनी दे दी है कि यदि निषादों को आरक्षण नहीं दिया जाएगा तो बीजेपी को भी   धोखा खाने को मिल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि  आरक्षण मछुआरा समाज का हक है और अभी तक  उनके साथ सभी पार्टियों ने धोखा किया है  जिसमें समाजवादी, BSP  और Congress शामिल है , उन्होंने निषादों का वोट तो ले लिया पर  हक नहीं दिया। वैसे आपको बता दें कि संजय निषाद अकसर राजनीतिक मंचों और पत्रकारों  के  सामने विपक्षी दलों को  खूब आड़े हाथों ले लेते हैं और  हर बात पर उन्हें जमकर सुनाते हैं, अब उन्होंने   बीजेपी  को ही निशाने पर ले लिया, जिसकी सरकार में  खुद उनकी निषाद पार्टी का समर्थन दे रही है। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर संजय निषाद ने तंज कसते हुए ये भी कह दिया कि  मछुआ समाज ने हाथी का बटन दबाया, पंजा दबाया, कमल दबाया फिर भी नौकरी नहीं मिली।  लेकिन अब वो पीछे नहीं हटेंगे भाजपा को पूरा वोट दिया और अब उन्हें  पूरा हिस्सा चाहिए। वैसे निषाद समाज के ये तेवर योगी को थोड़ा परेशान करने के लिए काफी हैं।