Modi की बुराई TV Show में भी बर्दाश नहीं

शहजाद पूनावाला ने चाहे बीजेपी छोड़ दी है लेकिन वह राजनीतिक मुद्दों पर पूरी तरह से सक्रिय होकर बोल रहे हैं और सबसे ज्यादा मोदी या बीजेपी की बुराई करने वालों को वो अभी भी नहीं बख्शते हैं, आजकल शहजाद पूनावाला ‘राइज एंड फॉल 2 शो में भाग ले रहे हैं और काफी चर्चाओं में भी हैं और हाल ही में उन्होंने बीजेपी और मोदी की लगातार निंदा करने के लिए मशहूर स्वरा भास्कर की भी बोलती बंद करवा दी। दरअसल स्वरा भास्कर भी ‘राइज एंड फॉल 2 शो में भाग ले रही हैं और इसी शो के दौरान स्वरा ने शहजाद पर तंज कसते हुए कह दिया कि यह चुनाव नहीं है, यह गेम है। और शहजाद का डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्ज्वल होने वाला नहीं है, बस फिर क्या था शहजाद ने पलटवार करते हुए कह दिया कि मेरे करियर की चिंता स्वरा मत करें वह बस अपने हसबैंड को जिताने में लगी रहें। यही नहीं शहजाद ने यह तक कह दिया कि ‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ वो हमेशा बोलेंगे चाहे वो हमारे खिलाफ हो या न हो। शहजाद ने एक और तंज कसते हुए यह भी कह दिया कि मैं नेगेटिविटी के साथ नहीं बैठता हूं।और इसलिए मैं स्वरा को इंग्नोर कर रहा हूं। लगता है कि स्वरा और शहजाद की बहस से शो के अंदर ही देश की राजनीति चलेगी, मतलब बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों की क्लास लगती रहेगी पर और कौन किसपर भारी पड़ता है यह तो समय ही बताएगा।
गजब नंबर दो पर कैसे रह गई BJP

कहावत है, चढ़ते सूरज को हर कोई नमस्कार करता है, यही कारण है कि आजकल राजनीतिक गलियारों में बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं , कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है, पर हाल ही में हुए एक सर्वे के परिणामों ने सबको आश्चर्य में डाल दिया क्योंकि इससे पता चला कि पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा दल-बदलू बीजेपी में शामिल ना होकर नगालैंड की स्थानीय पार्टी नागा पीपल्स फ्रंट में शामिल हुए और बीजेपी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। आपको बता दें कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( ADR ) के एक सर्वे से पता चला है कि 2022 और 2026 के बीच 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, और इनमें 26 लोकसभा सांसद, सात राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं। साथ ही 26% नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करके BJP दूसरे नंबर पर रही। वहीं दल-बदलने में नागालैंड़ सबसे आगे रहा यहां 32 विधायकों ने दल बदले फिर दूसरे नंबर पर 20 संख्या के साथ पश्चिम बंगाल है और दल-बदल के मामले में तेलंगाना 9 नंबर के साथ तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर संख्या 8 के साथ गोवा और पंजाब रहे।
