कौन खा जाता है आपकी महंगी किताबों और कपड़ों को
अलमारी में छिपा एक छोटी मछली जैसा कीड़ा आखिर कागज और कपड़ों को क्यों खाता है? नजदीक से देखें तो दिखती है सिल्वर फिश जो आपकी सबसे महंगी किताबों और कपड़ों को चुपचाप खाती रहती है। इसे सिल्वर फिश इसलिए कहा जाता है क्योंकि 3D माइक्रोस्कोप में देखने पर इसके शरीर पर बिल्कुल किसी मछली की तरह ही चमकीले चांदी के शल्क दिखते हैं। लेकिन ये किताबों को क्यों खाती है? क्योंकि किताबों के पन्ने और उन्हें जोड़ने वाला गोंद स्टार्च और ग्लूकोज से बने होते हैं जो इसके लिए बिल्कुल मीठी चीनी की तरह हैं। 3D माइक्रोस्कोप में इसके जबड़े को देखें तो ये किसी खुरचनी की तरह कागज की ऊपरी परत को धीरे-धीरे छीलते हैं जिससे पन्नों में अजीब से गड्ढे और छेद बन जाते हैं। ये किताबों और कपड़ों पर पीले रंग के भद्दे दाग, अपनी काली पॉटी और अपनी पुरानी केचली छोड़ देते हैं जिससे वहां फंगस लग जाती है। अक्सर देखा गया है कि जिन अलमारियों में पेस्टिसाइड और केमिकल यूज होते हैं वहां पे इनकी तेज महक उस सेंसर को जला देती है। इसी तेज महक के कारण ये अपने सेंसर्स को बचाने के लिए वहां कभी नहीं आती है।
