Congress —बाहरी नेताओं को मिलने लगा ज्यादा सम्मान-अपने कद्दावर नेता उपेक्षित
सोनिया गांधी की किताब के लोकार्पण का मामला उस दिन तो उतना चर्चा में नहीं था लेकिन अब वह धीरे-धीरे लोग उस पर चर्चा करने लगे हैं। उसका कारण यह था कि बहुत सारे कांग्रेस के बड़े नेताओं को पीछे की सीट मिली थी। जबकि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी जो उनको फ्रंट रो में सीट मिली थी। तो ये इसके अलावा सीद्दारमैया को पीछे सीट मिली थी। तो ये सारा का सारा मामला विवादों में आ रहा है। मामला विवादों में और तब आने लगा क्योंकि एनएसयूआई को भी इसी तरह से नजरअंदाज किया गया था और नेहा बोरा को प्राथमिकता दी गई थी। तो जिस तरह से कांग्रेस में हो रहा है उसमें लगातार यह आलोचना की जा रही है कि अपने लोगों को कांग्रेस उतना तवज्जो नहीं देती है जब मामला आया था मार्च वाला उसमें भी नेहा बोरा के कंधे पर हाथ रख के और प्रियंका गांधी के कंधे पर हाथ रख के राहुल आगे जा रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेहा बोरा को तवज्जो दिया गया। वहां पर डीके शिवकुमार को पीछे सुरक्षा बलों ने कर दिया। अब यहां पर सीधा रमैया और बाकी और सारे लोगों की बात हो रही है। उमर अब्दुल्ला और उनकी जर्नलिस्ट पत्नी जो अभी उनकी नई-नई शादी हुई है उनको फ्रंट रो में सीट दी गई। फारुख अब्दुल्ला भी पहली रो में बैठे हुए थे। वैसे सिद्दारमैया ने क्लेरिफिकेशन दिया कि वो लेट पहुंचे इसलिए उनको पीछे की सीट मिली। ऐसा नहीं होता है। जो मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री होते हैं उनकी सीटें फिक्स होती हैं। कौन कहां बैठेगा? ऐसा थोड़ी है कि पहले आए तो जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं वो आगे की सीट ले लिए और जो बाकी लोग आए ऐसा नहीं होता है। सीटें फिक्स होती हैं। तो यह क्लेरिफिकेशन जरूर हो सकता है लेकिन इस बात को लेकर अंदर नाराजगी चल रही है कि कांग्रेस में बाहरी नेताओं का ज्यादा सम्मान हो रहा है।
UP —181 की बात तो छोडिए समाजवादी पार्टी 30-40 में निपटाने की तैयारी
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अलायंस की बात शुरू हो गई है। चल रही है। प्रियंका गांधी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है कि वह समाजवादी पार्टी से निगोशिएट करें और ऐसा मैसेज भी जा रहा है कि वह बेहतर निगोशिएटर हैं और बात करेंगी। लेकिन समाजवादी पार्टी जो इस मामले में पिछले चुनाव के तुलना में इस बार ना केवल पहले से प्रिपयर्ड ज्यादा दिख रही है अह काम करती हुई दिख रही है और 2024 के परिणामों की वजह से और अभी हाल फिलहाल में जो चुनाव आए हैं टीचर्स कांस्टीट्यूएंसी और ग्रेजुएट कांस्टीट्यूएंसी वाले उससे उत्साहित भी नजर आ रही है। तो यह उत्साह ना केवल अपोजिशन के लिए मतलब जो उनके अपोजिशन है भारतीय जनता पार्टी के लिए है बल्कि अपने अलायंस के को लेकर के भी वो उस उत्साह को दिखाने की बताने की कोशिश कर रहे हैं। और जो 181 और 200 सीटों की डिमांड लगातार कांग्रेस कर रही है। उसमें दूर-दूर तक कहीं पहुंचते हुए अलायंस पर नहीं दिख रहे हैं। और ये पूरा का पूरा मामला कांग्रेस को वहां पर जाकर के समझौता करना पड़ेगा जहां जो चाहती है समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर 50 सीटों से ज्यादा देने के लिए देने की तैयार भी नहीं है और स्थिति में भी नहीं है। वो बहुत सारे जो डिमांड सीट की आई थी कि यह ए सी रैंकिंग वाला है। यह बी रैंकिंग वाला है। एससी रैंकिंग वाला है। उस सबको समाजवादी पार्टी ने रिजेक्ट कर दिया है। अब प्रियंका गांधी किस तरह से समाजवादी पार्टी के नेताओं से नेगोशिएट कर पाती हैं और कितना उनको इसमें हासिल हो पाता है। इसलिए कि जो 50 का फिगर मैं बता रहा हूं वो हायर साइड है। जो नेता हैं समाजवादी पार्टी के वो तो 30 35 से ज्यादा आगे ही बढ़ने के लिए नहीं तैयार हैं। तो इस परिस्थिति में क्या स्थिति बनेगी? कहां से अ समाजवादी पार्टी उनको क्या कैलकुलेशन निकलेगा? किस कैलकुलेशन के आधार पर सीटों का बंटवारा होगा। इसलिए कि अभी तो कांग्रेस के पास विधानसभा में दो सीट हैं। यह अलग बात है कि लोकसभा में छह सीटें हैं। लेकिन लोकसभा की सीटों के आधार पर भी अगर जाते हैं तो 50 से ज्यादा का दावा कांग्रेस का नहीं बनता है। और अगर कांग्रेस नहीं मानेगी अह तो ये भी तय है कि समाजवादी पार्टी अपनी पूरी तैयारी के साथ चुनाव में कूद चुकी है।
तेजस्वी क्या पकड़ रहे प्रशांत किशोर का हाथ
लालू प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र तेज प्रताप वो उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी लांच की लेकिन उसका कुछ फायदा दिखा नहीं। वह अपनी सीट तो हारे ही बाकी भी किसी को जीता नहीं पाए। परिवार से अलग हैं। विवाद पत्नी से चल रहा है। भाई से ठीक संबंध है नहीं। मां एक है जो सपोर्ट करती है। लालू प्रसाद यादव कहीं से भी उसको तेज प्रताप को अपना उत्तराधिकारी नहीं मानने के लिए तैयार हैं। तो इन सबके बीच जो बात निकल कर के आ रही है जिस तरह से उनको परिवार में दुत्कारा जाता है। परिवार में जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया जाता है। उसके बाद जो उनका अगला कदम यह हो सकता है कि वो जन स्वराज पार्टी में जा सकते हैं। अभी इस तरह की बात आ रही है कि बहुत जल्दी ही उनकी मुलाकात हो सकती है। जो जन स्वराज पार्टी के मुखिया हैं प्रशांत किशोर और मीटिंग के बाद वो उनका पूरा का पूरा राजनीतिक दल जो है वो मर्ज कर सकता है। जनशक्ति जनता दल जिसका नाम है तो जनशक्ति जनता दल मर्ज हो जाएगा उसमें और जिस तरह की पॉपुलैरिटी प्रशांत किशोर की बढ़ रही है। इसलिए कि अभी वह अपनी विधानसभा सीट खुद जीते हैं। विधान परिषद में भी एक सीट वह जीत लिए हैं। तो इन सबके बीच अगर तेज प्रताप उनको ज्वाइन कर लेते हैं तो एक यादव वोटर्स का एक बड़ा चंक उनके साथ आ सकता है। इसलिए कि बहुत सारे लोग तेजस्वी के व्यवहार से या जो तेजस्वी के इर्दगिर्द नेता हैं। विशेष रूप से संजय यादव जो हैं उनको उन सब को लेकर उनसे तो परिवार वाले भी त्रस्त हैं लेकिन बहुत सारे और नेता जो हैं वो इस पर बहुत खुश नहीं है तो वो पार्टी के अलावा रास्ता दूसरा ना देख सकते हैं और जिस तरह की राजनीति जिस तरह की बात प्रशांत किशोर कर रहे हैं वो बिहार की राजनीति में इमर्ज करते हुए दिख रहे हैं और अगर ऐसा होता है तो यह एक बढ़िया इक्वेशन हो सकता है। अब यह अलग बात है कि बहुत मैच्योरिटी नहीं दिखती है तेज प्रताप में। लेकिन इस तरह की संभावनाओं को भी नकारा नहीं जा सकता और यह संभावनाएं बहुत मजबूत है।
दो CM मिले क्या है चुनावी रणनीति
अभी हाल फिलहाल कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की मुलाकात को हालांकि कहा यह जा रहा है कि यह शिष्टाचार की मुलाकात थी। लेकिन शिष्टाचार की मुलाकात को चुनाव के आसपास होना निश्चित तौर पर थोड़ा उसको विश्वास करना मुश्किल है। सीधे तौर पर ये दो मुख्यंत्रियों की मुलाकात के पीछे चुनावी योजना है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव एक साथ कराए होंगे और ऐसा इस तरह की संभावना है कि दिशा जल्दी ही दिसंबर के पहले हफ्ते या दिसंबर के दूसरे हफ्ते चुनाव की घोषणा भी हो सकती है। लेकिन इस बीच धामी और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात ने सबका ध्यान आकृष्ट किया। उसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों प्रदेशों में उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के बहुत सारे मतदाता हैं। इसलिए कि यह प्रदेश पहले एक ही था और उत्तर प्रदेश में बहुत सारे उत्तराखंड के मतदाता हैं। जो जिनका मैं वो ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि जो यहां नौकरी करते हैं या जो लोग यहां रह रहे हैं अपना कारोबार है उनके खेत और बाकी सब उत्तराखंड में है और इसका उल्टा वहां काम कर रहे हैं और खेत और जमीन उत्तर प्रदेश में है। [गला साफ़ करने की आवाज़] ये ये तो एक बड़ा मसला हो गया। दूसरा मसला यह हो गया कि जो बॉर्डर के जिले हैं, बॉर्डर के जिलों में तालमेल बहुत जरूरी है। चुनाव के समय बहुत सारी गड़बड़ियां होती है और दोनों देश प्रदेशों की चिंता की बात या चौकन्ना रहने की बात यह है कि वह पूरा का पूरा बॉर्डर इलाका जो है वो तराई वाला जिसको कहते हैं वो मुस्लिम डोमिनेटेड है और वहां इनफ्लक्स बहुत होता है और इस मतलब आवाजाही बहुत होती है और इसको लेकर के दोनों प्रदेशों के लिए चिंता की बात है और जिस तरह से डेमोग्राफिक चेंज की बात उत्तराखंड में कही जा रही है। वह भी एक बड़ा मसला है। और उत्तराखंड में ना केवल डेमोग्राफिक चेंज की बात हो रही है बल्कि उसका प्रभाव हर तरफ दिखता है। अब शांतिपूर्ण चुनाव हो जाए। इसके अलावा जो अपने वोटर्स को दोनों मुख्यमंत्री बूथ तक पहुंचा पाए और अपनी पार्टी को जीता पाए। तीसरी बार जो कॉमन है कि तीसरी बार दोनों प्रदेश जो है वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए जाएंगे। तीसरी बार मुख्यमंत्री होंगे अह धामी भी और योगी आदित्यनाथ भी हालांकि धामी का टेन्योर कम का है। जैसे 10 साल पूरे कर लेंगे योगी आदित्यनाथ वैसे 10 साल नहीं पूरे करेंगे लेकिन टेन्योर तीसरा होगा। जो पहला टेन्योर था वो छोटा टेन्योर था। अब इन सबके बीच जो स्ट्रेटजी है वह बॉर्डर इलाकों के लिए है। इसलिए कि वहां पर पुलिस प्रशासन ज्यादा डिप्लॉय करने पड़ते हैं। जिसको सेंसिटिव एरिया बोला जाता है चुनाव आयोग की भाषा में और उस सेंसिटिव एरिया को मैनेज करने के लिए तालमेल की जरूरत होगी दोनों सरकारों की और अगर यह काम दोनों सरकारें पहले से कर लेती हैं तो ये उनके लिए प्रशासन के लिए आसान होगा और इस पर ये मान के चलना चाहिए कि ये मीटिंग खत्म नहीं होती है हुई है। अभी इस तरह की और मीटिंग होगी। हालांकि अब मुख्यमंत्री शायद ना मिले अह प्रशासनिक अधिकारी मिले। लेकिन यह एक बड़ी योजना का हिस्सा था।
