Rahul Gandhi की भक्ति छोड़ पप्पू यादव लीन हुए नीतिश कुमार में 

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने बडबोले पन से हमेशा चर्चा में ही रहते हैं, पहले वो राहुल गांधी की भक्ति में बहुत ज्यादा लीन थे लेकिन वहां से ज्यादा कोई Response नहीं मिला तो  अब लगता है कि उन्होंने  नीतिश कुमार की भकित की तरफ ध्यान देना शुरू  कर दिया है  , जैसा की हाल ही में बिहार सरकार की ओर से नीतीश सेतु घोषित किया गया और उसको लेकर पप्पू यादव के  बयान काफी वायरल हो रहे हैं, जी हां पप्पू यादव कहते हैं कि नीतीश कुमार का कद इससे ऊंचा है। यदि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीतिश का सम्मान ही  करना चाहते हैं तो  अपनी कुर्सी नीतिश के बेटे  निशांत कुमार को सौंप दें। उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश की  बीमारी का बहाना बनाकर  बीजेपी ने उनसे कुर्सी छीन ली। और उसके बाद नीतिश को  अपमानित करते रहते हैं, वैसे पप्पू यादव प्रशांत किशोर पर भी जमकर बरसे क्योंकि उन्होंने हाल ही में  राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट की , इसपर वो भी पप्पू यादव के निशाने पर आ गए। उन्होंने कहा वो तो नटवरलाल हैं।

Rss नेता पहुंच गए यूपी-क्या काम करें  

उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले Rss   के पांच लीडर उत्तर प्रदेश में जा करके  कास्ट को लेकर फैले तमाम अटकलों को विराम लगाएगा, ये  जो भारतीय जनता पार्टी के मतदाताओं को बिखेर रहा है उसको दुरुस्त करने के लिए काम करेंगे। अब ये पांच के पांचों नेता एक बड़े पदाधिकारी के संरक्षण में काम करेंगे और जो विशेष रूप से ब्राह्मणों की नाराजगी है और ब्राह्मण और ठाकुर की जो रायवलरी है उस रायवलरी को के करके या उस रायवलरी को खत्म करने की कोशिश करेंगे इसलिए कि अगर ये मामला खिंचता है तो भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में मुश्किल होने जा रहा है। ब्राह्मण बहुत बड़ी संख्या है लगभग 12% के आसपास हैं। अगर उसमें भूमिहार जोड़ दिया जाए तो लगभग 13% 13.5% के आसपास हो जाते हैं और ये लंबे समय से खिंचता आ रहा है। 2024 में ये मामला रहा के पहले वाले विधानसभा चुनाव में ये मामला होता रहा लेकिन अब ज्यादा इसका प्रभाव हो गया है विशेष रूप से जब से UGC का SC ST वाला एक्ट आया। हालांकि सरकार उसको अपने स्तर से समझाने की कोशिश कर रही है कि उसको रिव्यू किया जा रहा है लेकिन लोग समझने के लिए तैयार नहीं है और अगर ऐसा होता है और जो जनरल वोट डिवाइड होता है और इसको लेकर के ओबीसी में भी थोड़ा हलचल पुथल सा है मामला जो नॉन यादव ओबीसी है तो इन सब के लिए पांच जो संघ के पदाधिकारी हैं वो जा करके वहां पर लोगों के बीच जो ब्राह्मण कम्युनिटी के नेता हैं जो अपर कास्ट कम्युनिटी के नेता हैं इन लोगों के साथ मिलकर के समझाने की या उस पूरे नाराजगी को कम करने की कोशिश में लग गई है।