Punjab —बीजेपी उतरेगी बड़े भाई की भूमिका में
इस बार पंजाब चुनाव में बीजेपी कुछ अलग रंग और जीत की पूरी तैयारी के साथ उतरने की रणनीति बना रही है। क्योंकि एक तरफ उसका अकाली दल के साथ गठबंधन तय माना जा रहा है और दूसरी तरफ आप के तमाम बागी नेता बीजेपी की पंजाब में स्खिति को बहुत मजबूत बना रहे हैं, माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी पंजाब चुनाव की कमान राघव चड्ढा हरभजन सिंह समेत आप से आए कईं बड़े नेताओं को सौपने वाली है और इसके लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए दो कमेटियों की घोषणा भी कर डाली है, इनमें तमाम कद्दावर नेता शामिल किए गए हैं जिनका काम पार्टी का घोषणापत्र और चार्जशीट तैयार करना है।वैसे इस बार पंजाब के चुनाव में कुछ अलग ही देखने को मिल सकता है क्योंकि पंजाब में बहुत सालों से कमजोर रही बीजेपी इस बार सबसे मजबूत दिख रही है इसका कारण आप से आए कईं बड़े नेता हैं और इसके कारण माना यही जा रहा है कि इस बार पंजाब में यदि बीजेपी और अकाली का गठबंधन होता है तो बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में ही नजर आएगी क्योंकि यहां अकाली दल की हालत भी खस्ता ही चल रही है
Congress 181सीटों पर दावा क्या अखिलेश को मंजूर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई कांग्रेस की बैठक से जो निकल कर सामने आया उस पर सभी की नजरें हैं क्योंकि इस बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के साथ साथ के.सी. वेणुगोपाल, अजय माकन और प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी शामिल थे और माना जा रहा है कि बैठक में यह निशिचत कर लिया गया कि कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटे मिलनी चाहिए और वो उसे लेकर ही रहेगी, पता चला है कि कांग्रेस ने सीट बंटवारे के लिए अपनी 181 सीटों की लिस्ट समाजवादी पार्टी को भेजी है।जहां पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है। अब बैठक के बाद चर्चा यही बनी हुई है कि क्या 181 सीटों की लंबी-चौड़ी लिस्ट पर समाजवादी पार्टी मान जाएगी या फिर आगे भी इसको लेकर बैठकों का दौर चलता रहेगा, कांग्रेस के ही कुछ नेता इसे प्रेशर राजनीति का हिस्सा बता रहे हैं कि 180 से शुरूआत होगी तो कहीं ना कहीं 100 पर तो बात बन ही जाएगी क्योंकि जिस तरह का माहौल समाजवादी पार्टी के नेता उतरप्रदेश में बना रहे हैं उससे कांग्रेस को लड़ने के लिए 100 सीटे देना भी उनको भारी पड़ रहा है। यहां तो बात 181 सीटों की जा रही है। वैसे बैठक के बाद राजेंद्र पाल गौतम बता रहे हैं कि कांग्रेस जमीनी स्तर तक चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और समाजवादी पार्टी से जल्द इस बात के लिए चर्चा होगी। बैठक के बाद, पार्टी सांसद इमरान मसूद ने भी कहते हैं कि बात सीटों की संख्या की नहीं है, बल्कि साथ मिलकर चुनाव जीतने की है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया और कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन के साथ मिलकर एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी वैसे इससे पहले सीटों के बंटवारे पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश ने बहुत साफ बोला था कि जो पार्टी जीतने की स्थिति में होगी, उसे वह सीट मिल जाएगी ऐसे में 17 नवंबर को सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की होने वाली बैठक पर सबकी नजर लगी होंगी क्योंकि इसी में तय होगा कि कांग्रेस बैने जो 181 सीट लड़ने के लिए मांगी हैं उनमें से कितनी सीटे समाजवादी पार्टी कांग्रेस को देने पर हामी भरती है या फिर सीटों के बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर आगे खिसकेगा
