बीजेपी से क्या मोह भंग हुआ कैप्टन अमरिंदर सिंह का

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री , कैप्टन अमरिंदर सिंह ,हालांकि जब वो मुख्यमंत्री थे तो कांग्रेस के नेता हुआ करते थे। उनका सोनिया गांधी की किताब के लोकार्पण में पहुंचना और राहुल गांधी का अपने भाषण के दौरान मेंशन करना उनके नाम का पंजाब के चुनावी गणित में एक बदलाव के संकेत की तरफ इशारा कर रहा है। अब यह बदलाव इस कारण से भी है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी का जिस तरह का उनके प्रति रिस्पांस है उसको लेकर के काफी डिसपॉइंटेड थे और वो लगभग पंजाब की राजनीति में अलग-थलग पड़े हुए थे। कहीं से भी उनको कोई चुनावी कोई इस तरह की किरण नहीं दिख रही थी आशा की कि उनको लगे कि वो भारतीय जनता पार्टी के साथ रह के अपना आगे का राजनीतिक भविष्य देख सकते हैं। उसके दो कारण है। पहला यह कि वहां भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर बावजूद इसके कि अमरिंदर सिंह ने कि राजनीतिक पार्टी जो उन्होंने बनाई थी वो भाजपा में मर्ज हो गई। उसके बाद भी कुछ कर नहीं पाए। उनकी पत्नी चुनाव लड़ी और वह हार गई। उनके बेटों का राजनीतिक भविष्य स्टेक पर है। अब इन परिस्थितियों में आम आदमी पार्टी जाना उनके लिए शायद मुश्किल था। तो शायद जो अभी ये डेवलपमेंट है ये इस ओर इशारा करते हैं कि बहुत जल्दी ही अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में एक बार फिर वापसी हो सकती है और ऐसा कहा जाता है कि कईं  क्षेत्र में अमरिंदर सिंह का प्रभाव अभी भी वैसा है। वोट परसेंट तो है ही है उनका। और अगर वह कांग्रेस के साथ जुड़ जाता है, कांग्रेस के वोट परसेंट के साथ जुड़ जाता है तो वह निश्चित तौर पर जिसको बोलते हैं डिफरेंस पैदा करेगा। लेकिन क्या जब वारिंग राजा वारिंग पूर्व मुख्यमंत्री जो एक और हैं चरणजीत सिंह चच्नी वो उनकी आपस की लड़ाई उसके बीच एक तीसरे बड़े नेता का पधार मतलब हुआ की वापसी क्या यह वहां के इक्वेशंस को दुरुस्त रख पाएंगे हालांकि अमरिंदर सिंह अब मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है लेकिन उनके परिवार के मतलब उनके बेटे बेटे उनकी पत्नी निश्चित तौर पर चुनावी राजनीति में आएंगी तो वह एक महत्वपूर्ण बात होगी। तो क्या यह इक्वेशन जो है वो बैलेंस हो पाएगा और अगर ऐसा हो पाता तो जब अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे उस समय ही उस डिफरेंसेस को क्यों बैलेंस नहीं किया गया? तो ये ये भी एक बड़ा प्रश्न है। तो पंजाब में कांग्रेस कैसे एकजुट हो पाएगी? कौन सा फैक्टर होगा? अमरिंदर सिंह कितना प्रभावी होंगे? यह सारी चीजें जो है वो हैं और उसमें अमरिंदर सिंह का यह नया कदम जो है निश्चित तौर पर खबर है

अब ठाकरे दलों के मिलाप की कहानी शुरू 

महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय की लंबे समय से बातचीत हो रही है। खबरों में भी चल रहा है। लेकिन केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव ने एक बात कह के एक और चर्चा  खड़ा कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो शिवसेना के बचे हुए नेता मतलब शिवसेना के जो लोग हैं उद्धव बाला साहब ठाकरे वाला जो खेमा है वो अगर चाहे तो शिवसेना एकनाथ शिंद का जो खेमा है उस खेमे में विलय कर सकते हैं। लेकिन विनय विलय करने की जो प्राथमिक शर्त है वह यह कि उनको अपनी जो बाला साहब ठाकरे की आईडियोलॉजी थी जो उनकी विचारधारा थी उस विचारधारा पर वापस आना होगा। अब यह बड़ी बात है। हालांकि इसको लेकर के संजय राउत का उपटपटांग बयान भी आ गया है। लेकिन जो बात जाधव कह रहे हैं वो महत्वपूर्ण है। उनका स्पष्ट तौर पर यह कहना है अ जो आईडियोलॉजी छोड़ दी गई है। जिस आईडियोलॉजी के छोड़ने के कारण ही एकनाथ शिंद शिवसेना से टूट कर अलग हो गए थे। इसलिए कि जिसमें लगभग उन 40 39 एमएलए थे वो छोड़कर के अलग हो गए थे। और उसी के बाद वहां जो है शिवसेना और कांग्रेस और एनसीपी की सरकार गिर गई थी। लेकिन इसमें जो बात है कि आईडियोलॉजी पर वापस आना पड़ेगा। यह महत्वपूर्ण बात है। सबको मालूम है कि उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ अलाइन किए हैं और वो सेकुलर राजनीति कर रहे हैं। सेुलर राजनीति का शिवसेना से मतलब सेुलर राजनीति भारत सेुलर संवैधानिक रूप से है तो वो बात होगी। लेकिन वो मुस्लिम अपीज़मेंट की तरफ जा रहे हैं। जिसको लेकर के एकनाथ शिंद को ऑब्जेक्शन था। जिसको लेकर के शिवसेना के बहुत सारे नेताओं को ऑब्जेक्शन था और यही कारण है कि अभी थोड़े दिन पहले  शिवसेना के छह सांसद अलग हुए,  आईडियोलॉजी के कारण ही अलग होकर के वो शिवसेना एकनाथ शिंद वाले खेमे में आ गए। तो अगर वास्तविक दृष्टि से देखा जाए तो शिवसेना के पास ना तो एमएलए जो बचे हुए हैं ना एमपी बचे हुए हैं ना समर्थन का आधार बचा हुआ है। तो उनके पास अब अगले चुनाव में क्या स्थिति होगी ये कोई नहीं कह सकता। लेकिन चीजें शिवसेना के लिए मतलब उद्धव बाला साहब ठाकरे के लिए बहुत अच्छी महाराष्ट्र में नहीं है। तब भी जब वो अपने उस भाई के साथ सहयोग में हैं जिसके साथ आईडियोलॉजी के तौर पर या उत्तराधिकारी कौन होगा शिवसेना का उसके कारण अलगाव हुआ था।

Up और उतराखंड में बीजेपी की हालत क्या खस्ता चल रही 

जिस तरह से खबरें आ रही हैं या समाचार निकल कर के आ रहे हैं या चुनाव आयोग जिस तरह की बात कर रहा है उससे ऐसा लगता है कि फरवरी के आसपास जो है पांच प्रदेशों में चुनाव हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब। अब यह पांच प्रदेशों में चुनाव हो सकते हैं तो तैयारियां भी उसी स्तर पर हैं। स्टेक्स भी बड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी का कम से कम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बड़े स्टेक्स हैं। अब उत्तर प्रदेश की जो खबरें आ रही हैं जो राजनीतिक जो पार्टी की आंतरिक खबरें भी हैं और बाहर से भी आ रहे हैं। उस लिहाज से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में दूसरी बार सरकार में है और तीसरी बार सरकार के लिए चुनाव में जाएगी तो एंटी इनकंबेंसी बड़ा फैक्टर है। तीसरी बार एंटी इनकंबेंसी को अलग नकारना बड़ी उपलब्धि होगी अगर नकार पाती है। लेकिन स्थिति जो है वो उत्तर प्रदेश में बहुत अच्छी नहीं है। लेकिन इतनी खराब भी नहीं है कि चुनाव हार जाए। अब जो आंतरिक रिपोर्ट है उस आंतरिक रिपोर्ट के अनुसार शायद भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में खींच खांच कर चुनाव जीत ले। कुछ बड़ा परिवर्तन आज के  बाद नहीं हो जाता है तो कुछ ऐसी स्थिति हो जाए जहां अचानक वोट बैंक में परिवर्तन हो जाए। अब उसके इशारे मतलब इशारों में यह कहा जा रहा है कि लगभग 1.6% मुस्लिम वोटर  बढ़ गए हैं। अब इसमें कहा जा रहा है कि ये एसआईआर के कारण लेकिन ये एसआईआर के कारण नहीं है। ये इसलिए है कि मुस्लिम पापुलेशन अक्रॉस द कंट्री बढ़ रही है। तो उसी एक बढ़ाव का नतीजा है कि वहां पर 1.6% के आसपास पापुलेशन बढ़ी है। एक और फैक्टर है जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है वो ये कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। तो बहुत सारे जगहों से जब एसआईआर हो रहा था तो लोगों का पलायन हुआ था और वह पलायन जो है उसमें बहुत सारे लोगों को उत्तर प्रदेश में शरण भी मिली थी। तो यह लगभग साल भर की प्रक्रिया है और उस साल भर में बहुत कुछ हो सकता है। तो दूसरी पॉपुलेशन बढ़ने की बात है ही है। तो कुल मिलाकर के उत्तर प्रदेश में हालत भारतीय जनता पार्टी को की बहुत वो नहीं है। बहुत मेहनत करने की जरूरत है। लेकिन उत्तराखंड में जो खबरें हैं वो यह है कि वहां पर बहुत खराब स्थिति है। और बावजूद इसके कि वहां पर कांग्रेस का कोई ऐसा नेता नहीं है जो चुनौती दे पाए भारतीय जनता पार्टी को। उसके बावजूद भी जिस तरह की नाराजगी है जिस तरह का लॉ एंड ऑर्डर और बाकी सारी सिचुएशन पर प्लस वहां भी डेमोग्राफिक बदलाव एक बड़ा फैक्टर है। उन सबको देखते हुए वहां भारतीय जनता पार्टी अगर इस बार चुनाव जीतती है तो मिरेकल ही होगा। ज्यादा संभावना यह है कि भारतीय जनता पार्टी वहां पर चुनाव जीत पाने में मुश्किल होगी। हालांकि ऐसा पिछली भी बार कहा गया था लेकिन पिछली बार लास्ट मौके पर अचानक बड़े बदलाव हुए जिसके बाद चुनाव जीत गई।