Bjp एक लिस्ट का बाहर आई संगठन में मच गई हलचल
अभी तक कांग्रेस की ओर से अपने 181 उम्मीदवारों की लिस्ट समाजवादी पार्टी के पास भेजने की चर्चा जोरशोर पर थी, यह भी चर्चा थी कि इससे समाजवादी पार्टी नाराज है और उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश हो रही है, लेकिन ठीक इसी बीच यूपी चुनाव से पहले बीजेपी के 209 उम्मीदवारों की कथित सूची सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूपी की राजनीति में और ज्यादा हलचल हो गई है, दावा ये किया जा रहा है कि ये वही लिस्ट है जिसमें लिखे उ्म्मीदवारों के नाम प्रदेश नेतृत्व ने बीजेपी आलाकमान को भेजे हैं। लेकिन इस लिस्ट के सामने आते ही बीजेपी में ही इतनी हलचल मच गई कि बाकायदा प्रेस रिलीज जारी कर बड़े नेताओं को इसका खंडन करना पड़ा। जी हां खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के एक संयुक्त बयान में साफ कहा कि ऐसी कोई सूची तैयार नहीं की गई है। अब जाहिर सी बात है कि इस लिस्ट का खंडन करना जरूरी भी था क्योंकि यदि यह लिस्ट ठीक भी तब भी यह चुनावी रणनीति को प्रभावित कर सकती थी, मतलब जिन मौजूदा विधायकों के नाम यदि इस सूची में नहीं हैं तो समझ लीजिए चुनाव से पहले ही उसके समर्थकों की बेवजह नाराजगी पार्टी को झेलनी पड़ जाती , यह संगठन के भीतर खेमेबाजी को बढ़ा सकती हैं और बीजेपी यह रिस्क लेने को कतई तैयार नहीं है क्योंकि वह यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई है,
Up —आजम खान भी खुश अखिलेश यादव भी खुश—समाजवादी पार्टी के लौटने लगे अच्छे दिन
काफी समय से अंदर बाहर कर रहे आजम खान के लगता है कि अच्छे दिन आने शुरू हो गए हैं , जी हां पता चला है कि ED ने जब आजम खान को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एस.वी. राजू ने यह अपील की मामले को ‘यथास्थिति’ बनाए रखा जाए वरना आजम खान बाहर आ जाएंगे। बस इस पर न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची ने कहा साफ कहा कि उनकी जमानत रद्द करने पर कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें। बस इससे आजम खान के चाहने वाले काफी खुश हैं, आपको बता दें कि, ED ने आजम खान की अंतरिम जमानत को SC में चुनौती दी है , मनी लॉन्ड्रिंग केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी, इसपर ed ने सुप्रीम कोर्ट से मामले की अर्जेंट सुनवाई की मांग की गई थी, उन्होंने हाई कोर्ट की इस शुरुआती टिप्पणी पर आपत्ति जताई कि गिरफ्तारी ‘दुर्भावनापूर्ण’ थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या संबंधित अधिकारी को पक्ष बनाए बिना ऐसा निष्कर्ष निकाला जा सकता है? लेकिन जो भी है कुल मिलाकर आजम खान से बाहर आने से समाजवादी पार्टी में उत्साह बन गया है, क्योंकि जब से असउद्दीन औवेसी और चंद्रशेखर में गठबंधन हुआ है समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव समेत शिवपाल यादव ने आजम खान से जेल में ही लगातार मुलाकात कर डाली और ये वही नेता हैं जिन्होंने पिछले काफी समय से आजम खान को उपेक्षित कर रह थे लेकिन जैसे ही औवैसी के आने से अखिलेश को अपना वोट बैंक खिसकता नजर आया , उन्होंने एक बार फिर आजम खान का दामन पकड़ लिया और अब आजम के बाहर आने के रास्ते भी खुल गए हैं, पिछले कुछ समय से कोर्ट के जो भी फैसले आए हैं वो आजम खान और उनकी फैमिली के हित में ही हैं जिससे यूपी में समाजवादी पार्टी का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
