पूरा शहर बना डाला AI की मदद से – लगता सब असली पर है नकली

आज की दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया है। जहां देखो AI का यूज़ इस्तेमाल हो रहा है और इसी AI के जरिए बना दी गई है एक ऐसी दुनिया जो बिल्कुल असली लगती है। वैसे तो इस दुनिया में अगर हम छोटे मोबाइल से लेके एक बड़ी-बड़ी गाड़ियों में भी देखें तो आज की डेट में एi का इस्तेमाल होता है। आज एक ऐसी जगह की बात कर रहे हैं, जहां छोटा सा पूरा देश क्या पूरी दुनिया ही बना दी गई है। जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स देने के लिए एआई को इस्तेमाल किया गया है। जहां पर चलती हुई गाड़ियां हैं, लोग हैं, वहीं पर TAKE OFF और लैंडिंग करते हुए प्लेन भी हैं। और यहां तक कि यहां पर एक छोटा सा सा पोर्ट भी बनाया गया है और एक पूरा WEATHER कंट्रोल सिस्टम है जो समुद्र के अंदर तूफान लाता है। हम बात कर रहे हैं एक मिनिएचर वर्ल्ड जो कि जर्मनी हैम्सबर्ग में है।ये दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे डिजिटल मिनिएचर लैंडस्केप है। इस छोटी सी दुनिया को असली दुनिया जितना करीब लाने के लिए इसमें एआई सिस्टम को जोड़ा गया है , यहां पर पूरे शहर की जिंदगी बिल्कुल असली लगती है पर कमाल AI का है, इलसको इस तरह डिजाइन किया गया है कि पूरा शहर किसी असली शहर की तरह ही अपने आप काम कर सके। एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स अपने तय समय पर टेक ऑफ और लैंड करती है। यहां पर दौड़ने वाली छोटी गाड़ियों को भी किसी इंसान की जरूरत नहीं पड़ती। जैसे ही इनकी बैटरी खत्म होने वाली होती है, यह खुद जाकर CHARGING POINT पर चार्ज होने लगती है। और तो और यहां के छोटे से समुंदर में एक वेदर सिस्टम भी लगाया गया है। जो समुद्र में अलग-अलग खराब मौसम को हूबहू रिकक्रिएट कर सकता है। पानी के अंदर रिसर्च और खोज के लिए माइक्रो सबमरीन भी तैनात की गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब किसी बिल्डिंग में आग लग जाती है तो FIRE ब्रिगेड की गाड़ियां अपने आप मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगती है। बिल्कुल असली दुनिया की तरह। यहां पर अनगिनत ईस्टर रेग्स भी छुपे हैं जो कि सरप्राइज की तरह आपके सामने आते हैं। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो यहां पर इंसानों के मिनिएचर्स भी आपको खड़े दिखाई देंगे। बहुत से लोग जब यहां पर पहली बार जाते हैं तो घंटों झुक कर इसे देखते रहते हैं। वहां से हटने का मन ही नहीं करता। सिर्फ इसलिए नहीं कि ये बहुत बारीकी से बनाए गए हैं। बल्कि इसलिए क्योंकि इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि ये कोई नॉर्मल मॉडल शो नहीं बल्कि अपने आप में चलने वाली एक छोटी सी दुनिया है।