अखिलेश की किसने ले ली क्लास-क्या परिवार में सब ठीक नहीं

यूपी में कल तक दोस्त रहे राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के बीच लगता है अब तलवारे खिंच गई हैं और ये तल्लखियां जब से बढ़ रही हैं , जब से राष्ट्रीय लोकदल ने nda को ज्वाइन कर लिया, और इसको और ज्यादा हवा मिल गई जब अखिलेश यादव ने प्रमुख जयंत चौधरी के खिलाफ बिना नाम लिए एक बड़ा बयान दे दिया, अखिलेश ने कहा कि आया था। ‘कहां-कहां से लोग आ गए थे, चवन्नी से रुपया बना दिया, फिर भी छोड़ कर चले गए…’। राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी का नाम लिए बिना ‘रुपया’ वाला बयान दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री बने जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पर सीधा ही हमला बोल दिया। अपनी हर रैली में वो अखिलेश को धेर रहे हैं और हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल के spokesperson रोहित अग्रवाल के एक बयान से यूपी की राजनीती काफी गर्मा गई है। कहा है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार में ही सब कुछ ठीक नहीं है। जो आदमी परिवार नहीं संभाल सकता, वह प्रदेश क्या संभालेगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा. यह दावा भी किया कि परिवार में इतनी लडाई है कि शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगी हुई है दावा भी किया है।उन्होंने एक अखिलेश को अपने ही परिवार को ठगने का भी आरोप लगया।
रोहित ने आगे कहा कि पहले वर्ष 2017 में शिवपाल यादव से अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद छीना। इसके बाद लोहिया ट्रस्ट से उनकी विदाई की गई। अब सपा दफ्तर में भी प्रवेश के लिए शिवपाल यादव को भैया जी की परमिशन लेनी पड़ेगी। उन्होंने सवाल किया कि यह कैसा समाजवाद है? उन्होंने कहा कि यह एक प्रकार के राजतंत्र वाली व्यवस्था को स्थापित करने की कोशिश है।