Up की यह सीट योगी इसको लेकर क्यों सजग
यूपी की राजनीति में अचानक सुल्लतानपुर सीट की बहुत ज्यादा चर्चा होनी शुरू हो गई है, सबको पता है कि यूपी में चुनाव आने वाले हैं और राजनीतिक गलियारों में यह बात चल रही है कि जो पार्टी सुल्तानपुर की सदर सीट पर जीत लेती है समझो यूपी की बागडोर उसके हाथ चली आती है, वैसे इस बात को यूपी में हो चुके पिछले पांच विधानसभा चुनावो के रिजल्ट भी साबित करते हैं, जी हां 2002 से 2022 तक विधानसभा चुनावों के नतीजों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2022 में यहां एनडीए गठबंधन से जुड़े निषाद पार्टी कोटे से राज प्रसाद उपाध्याय ने जीत हासिल की और उसके बाद उनकी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की वापसी हुई साल 2017 की बात करें तो पता चलता है कि भाजपा के टिकट पर सीताराम वर्मा ने इस सीट पर विजय हासिल की, फिर 2012 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अरुण वर्मा ने यहां से जीत दर्ज की और अखिलेश यादव की सरकार बनी, इससे पहले साल 2 007: में बहुजन समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह यहां से विधायक चुने गए और मायावती की सरकार बनी। साल 2002 में इसी सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह विजयी हुए और उस उत्तर प्रदेश में मायावती की ही सरकार बनी , तो कहा जा सकता है कि ये सीट किंगमेकर की सीट है और योगी सरकार इस सीट को लेकर काफी चौकन्नी भी है।
