चिराग पासवान कहीं योगी के लिए कोई चुनौती तो नहीं 

एक तरफ जहां  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लगातार बिहार में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अब  उत्तर प्रदेश में भी अपनी पकड़ बनाने की कवायद शूरू कर दी है और इससे nda यानी बीजेपी में खलबली मच गई है, जी हां हाल ही में एक बयान में चिराग पासवान ने दो टूक कह दिया कि एनडीए यानी बीजेपी के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  यानी उनकी पार्टी का समझौता हो या न हो पर  उनकी  पार्टी यूपी में होने वाले  विधानसभा चुनाव जरूर  लड़ेगी। चिराग पासवान के इस बयान के बाद साफ लगने लगा है कि वो अपने लिए एक  स्वतंत्र राजनीतिक माहौल बनाने के लिए  बेहद गंभीर है और इसके लिए वो NDA तक से भिड़ने के लिए तैयार हैं।क्योंकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर यूपी में गठबंधन बनने पर यदि सीटों पर बात नहीं बनी तो वो अकेले ही मैदान में उतर पड़ेगे। साफ लग रहा है कि अब चिराग पासवान अपनी राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनकी नजर उत्तर प्रदेश के विशाल मतदाता पर है। सबको पता है कि यूपी में बड़ी संख्या में  दलित और युवा मतदाता हैं, जिन्हें लुभाना चिराग की सबसे बड़ी कोशिश होगी।