Muslim Leders -Voters की ताकत इस बार करेगी कईं दलों को परेशान
जिस तरह से उत्तर प्रदेश में मस्लिम दल, -Voters संगठित हो रह है, नए दलों के साथ गठबधन बना रहे हैं, उससे एक बात तो साफ है की ये सब बीजेपी के लिए अच्छी खबर है क्योकि मुस्लिम कभी उनके वोटर्स नहीं रहे, पर ये कांग्रेस और समावादी पार्टी के लिए खतरे की घंटी बनती जा रही है क्योंकि दोनों ही दल काफी हद तक मुस्लिम वोटों के लिए राजनीति करते रहते हैं, अब यूपी की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव होता दिखाई दे रहा है, अभी तक मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी में माना रहा था पर अब असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ASP के बीच गठबंधन लगभग तय होने से यूपी में भी तीसरा मोर्चा एक्टिव हो जाएगा और ये सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी को परेशान करेगा, पता चला है कि ये मोर्चा लगभग 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का मन बना चुका है। जाहिर सी बात है कि इसका इसका असर चुनाव रिजल्ट पर पड़ेगा ही पड़ेंगा क्योंकि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी की तरह ये मोर्चा भी मुस्लिम-दलित वोटर्स को लुभाने की कोशिश करेगा और ऐसे में किस पार्टी के वोटर्स सबसे ज्यादा कटेंगे यह तो समय ही बताएगा पर यह समीकरण तमाम राजनीतिक दलों के लिए मुश्किलें खड़ी जरूर करेगा। वैसे आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में aimim ने अपना दल कमेराबादी के साथ गठबंधन किया था। असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल ने मिलकर तब भी पिछड़ा दलित मुस्लिम को लुभाने की कोशिश की थी, यह बात अलग है कि वो ज्यादा सफल नहीं हो पाए, लेकिन इस बार तैयारी बहुत ही सूझबूझ -समझदारी से की जा रही है
UP अपनों से ही घिर गए हैं अखिलेश यादव
यूपी में अखिलेश यादव के सामने दो बड़ी चुनौतियां लगातार सामने आ रही हैं, एक तरफ चुनाव सिर पर खड़े हैं और उन्हें बीजेपी की रणनीती को मात करने के तमाम प्लान बनाने हैं, कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा एक और बड़ी सिरदर्दी है लेकिन इससे भी ज्यादा पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी उन्हें सबसे ज्यादा परेशान कर रही है और कोई बड़ी बात नहीं यूपी में समाजवादी पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए बीजेपी-कांग्रेस से ज्यादा अपनी ही कलह जिम्मेदार बन जाए, इस समय अखिलेश गोरखपुर में चल रही गुटबाजी को लेकर सबसे ज्यादा परेशान लग रहे है, पता चला है कि यहां समाजवादी पार्टी में गुटबाजी चरम पर है यहां के निवर्तमान जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने गजब किया और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं यानी अपने ही सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज करा दिए, बस फिर क्या था इसके खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर बृजेश कुमार गौतम के खिलाफ जबरदस्तजंग छेड़ दी और इनमें ज्यादातर यादव समाज के कार्यकर्ता शामिल थे, अब जब विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया और बृजेश कुमार गौतम को लगा कि बात उनके हाथ से निकलती जा रही है तो उन्होंने मुकदमे वापस लेने की घोषणा भी कर दी , लेकिन फिर भी यहां कुछ ठीक नहीं चल रहा कभी पार्टी के कार्यकर्ता कई बृजेश कुमार गौतम के खिलाफ विरोध करते है और कभी साधु यादव के समर्थक कैंपियरगंज से टिकट को लेकर नवीन यादव का विरोध शुरू कर देते हैं
गोरखपुर का विवाद समाजवादी पार्टी पर भारी पड़ सकता
वैसे आपको बता दें कि इसकी जंग की शुरुआत तभी से मानी जा रही है जब कैंपियरगंज विधानसभा से नवीन यादव का टिकट फाइनल होने की बात चल निकली थी और इसके बाद ही साधु यादव और चिंता यादव के समर्थक नाराज हो गए और विरोध शुरू हो गया। इसको देखते हुए नवीन यादव ने खुद को कैंपियरगंज क्षेत्र से समाजवादी पार्टी को उम्मीदवार बताते हुए एक रैली भी निकाल ली पर ,साधु यादव भी कम नहीं निकले और अपनी ताकत दिखाते हुए उन्होंने भी रैली निकाल ली , लेकिन जैसे ही इस जंग की खबर अखिलेश यादव को मिली उन्होंने तुरंत साधु को लखनऊ बुलाया , वहां साधु यादव के समर्थकों ने कहा कि यह सब कुछ बृजेश गौतम कराया रहा है और इसके लिए नवीन यादव से पैसा लिया गया है, वैसे गोरखपुर में हुआ थप्पड़ कांड भी समाजवादी पार्टी के लिए सिरदर्द बन गया था, हुआ यूं कि ग्रामीण विधानसभा से टिकट की मांग दो नेता कर रहे थे, अंशुमन सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष राम नगीना साहनी और इसी के चलते दोनों के बीच थप्पड़ कांड हो गया । अखिलेश ने बिना देर किए अंशुमान सिंह को पार्टी से निष्कासित तो कर दिया, पर अंशुमान सिंह और राम नगीना साहनी के तमाम समर्थक इस लड़ाई को कई दिनों तक सोशल मीडिया पर लड़ते रहे और समर्थकों ने सड़कों पर रैलियां भी निकाली, एक दूसरे को देख लेने की खुली चुनौती भी दे डाली जिससे समाजवादी पार्टी की काफी जगहंसाई भी हुई , अब जाहिर सी बात है गोरखपुर में इतना सब हो जाए तो बात जब इतनी बढ़ जाए तो पार्टी को जो डैमेज होना था वो हो ही गया और समाजावादी पार्टी की अंदरूनी लड़ाई कह सकते हैं सड़कों पर आ गई है। अब हारकर इस ना थमने वाले विवाद को देखते हुए अखिलेश यादव को ही पहल करनी पड़ी और उन्होंने यहां की सभी इकाइयों को भंग कर दिया । वैसे आपको बता दें अखिलेश यादव जिस मूड में चल रहे हैं उससे साफ लग रहा है कि वो बगावतियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की रणनीति बना चुके हैं , खुले तौर पर यह भी कहा था कि टिकट लेने के लिए लखनउ मत आइए, अपने क्षेत्र मेंकाम करें , सब पर नजर रखी जा रही है।
