BIHAR —नीतीश अब क्या हुआ परिवारवाद के नारे का 

JDU के कईं नेता और बिहार की जनता के युवा चेहरे  जो बरसों से चाह रहे थे वो बात पूरी हो  गई , जी हां काफी समय से नीतिश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीती में लाने की जो चर्चाएं चल रही थी उसपर विराम लग गया क्योंकि निशांत ने JDU ज्वाइन कर ली, अब ये तो राजनीती है यहां खुश होने वाले लोग भी बहुत होते हैं और तंज कसने , दुखी होने वाले भी और यही हुआ निशांत के  राजनीति में कदम रखते ही बिहार की राजनीती में जबरदस्त सियासत और  प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। जहां बीजेपी, JDU समेत कईं नेताओं ने उन्हें बधाई दी, वहीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने   नीतीश और निशांत दोनों पर ही तंज कसते हुए  पूछ  डाला- चाचाजी कहां चली गई आपकी थ्‍योरी, जाहिर सी बात है कि रोहिणी का इशारा लंबे नीतीश के परिवारवाद विरोधी स्टैंड पर था, जो नीतीश हर समय बोलते रहते थे।  रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘चाचा जी… दूसरों पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली आपकी दलील और थ्योरी अब कहां विलुप्त हो गई, रोहिणी रूकी नहीं और लिखा कि आपकी कथनी और करनी में हमेशा बड़ा फर्क रहा है और आप पर यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है-‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे। वहीं RJD के  प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने भी JDU पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि   मुख्यमंत्री अपने  पुत्र निशांत को राजनीति में स्थापित करने के लंबे समय से किसी अवसर की तलाश कर रहे थे, और इसके चलते उन्होंने भाजपा के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं दूसरी तरह बीजेपी के कईं नेता निशांत के राजनीती में आने से खुश नहीं है क्योंकि उन्हे लग रहा है कि फिर कहीं आने वाले समय में  मुख्यमंत्री की कुर्सी पर JDU दोबारा ना बैठ जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *