स्मृति ईरानी की वापसी बहुत कुछ मायने रखती—चाणक्य ने बिछा दी शतरंज की चाल

जिस तरह से लगातार राहुल गांधी पी एम मोदी और अमित शाह पर हमले कर रहे हैं और उनको लेकर बहुत ही भद्दे मजाक कर रहे हैं ऐसे हालात में बीजेपी की कद्दावर नेता स्मृति ईरानी की वापसी और उनको सीधा बीजेपी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाना एक अलग कहानी बयान कर रहा है। जी हां पिछले काफी समय से स्मृति ईरानी पार्टी उपेक्षा का शिकार बनी हुई थी और उन्हें तमाम पदों भी दूर रखा गया है, लेकिन अब बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की नईं टीम में स्मृति ईरानी की वापसी किसी और की तो नहीं पर राहुल गांधी की परेशानी का कारण बन सकती है , उन्होंने ही लंबे समय तक राहुल गांधी को अमेठी में घेर कर रखा था, इसलिए स्मृति ईरानी को भाजपा ने ऐसे समय में अपना महामंत्री बनाया है और चर्चाएं यहीं हैं कि राहुल गांधी से दो दो हाथ करने के लिए ही उनकी वापसी हुई है, क्योंकि चाहे कोई भी मौका हो स्मृति ईरानी राहुल गांधी को बख्शती नहीं हैं माना जाता है कि बीजेपी में वही एक ऐसी नेता हैं जो राहुल गांधी को उन्हीं की भाषा व अंदाज में दो-दो हाथ करने से एक कदम भी पीछे नहीं हटती हैं। जिस तरह से राहुल गांधी लगातार सक्रिय होकर pm मोदी का घेराव कर रहे हैं, ऐसे में बीजेपी को लगने लगा है कि उसका तोड़ स्मृति ईरानी के पास ही है। और साथ ही स्मृति को महामंत्री बनाए जाने के साथ एक बात तो साफ हो गई है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस व भाजपा के बीच बड़ी राजनीतिक लड़ाई का मैदान एक बार फिर अमेठी-रायबरेली बनने वाला है।