वास्तु के हिसाब से NORTH-EAST  में क्या  बनवाएं,  क्या  स्थापित करें जिससे महिलाएं बीमारी से बचें, बच्चे पढ़ने में होशियार

 

North East  में  पूजा रूम देता  बहुत अच्छे फल

हमारे घर की नॉर्थईस्ट या नॉर्थ में डायरेक्शन है तो वह हमारे लिए बहुत शुभ

और फलदायक होती है और ऐसी बहुत  चीजे  हैं जो हमारे को और शुभ फल दे सकती  हैं । पर यदि ऐसा नहीं है तब भी यहां स्थापित कईं चीजें बहुत अच्छी रहती हैं। यदि यहां  पूजा रूम है तो वह बहुत अच्छे फल देता है। घर के जो बड़े लोग हैं और  जो पूजा पाठ ध्यान साधना करते रहते हैं ,उन लोगों को भी यदि ये रूम बेडरूम दिया जाता है तो उनकी सेहत में भी अच्छा प्रभाव पड़ता है और उनके स्पिरिचुअलिटी डेवलपमेंट में भी अच्छा प्रभाव देखा जाता है।

बच्चों का कमरा इस दिशा में मतलब पढ़ाई-प्रतियोगिता में हमेशा अव्वल

पढ़ने वाले बच्चों का स्टडी रूम है तो भी  बहुत अच्छा माना जाता है। वास्तु के अनुसार यदि आप इस दिशा में उन बच्चों को कमरा देंगे  जो पढ़ने वाले बच्चे हैं और  जो किसी कंपीटिशन की तैयारी कर रहे हैं ये रूम उन बच्चों को सफलता दिलवाता है। हायर स्टडीज में जो बच्चे पढ़ने के लिए जा रहे हैं उनके लिए यहां पर  अमथिस्ट क्रिस्टल बॉल लगा सकते हैं,  पिरामिड रख सकते हैं इससे बच्चों को  हायर एजुकेशन की तैयारी के  लिए और  एनर्जी मिलनी शुरू हो जाती है।नॉर्थईस्ट दिशा में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई में बहुत बढ़िया काम करते हैं।

नई नवेली दुल्हन का बेडरूम यहां ना हो

जिनकी अभी अभी शादी हुई है उन्हें इस दिशा में  बेडरूम देने के लिए मना किया जाता है। कईं बार  आगे चलकर चाइल्ड बर्थ में परेशानियां देखी जाती है।

इस दिशा में कुछ खास रंगों का ही प्रयोग करें

इसके बाद कईं तरह के रंगों का दिशाओं के हिसाब से प्रयोग  वहां की पॉजिटिविटी को और बढाता है और हमें उसका भी ध्यान रखना चाहिए।

इस दिशा में सफेद, नीला पीला कलर ले सकते हैं, दीवारों पर गहरा रंगों से बचना चाहिए । जैसे लाल , नारंगा गहरे पिंक कलर से बचें । यह कलर इस दिशा के लिए   एंटी माने जाते हैं और यहां की पाजीटिविटी खत्म कर देते हैं।

North -East में बाथरूम मतलब बहुत खराब

अब इस दिशा में क्या चीजें  नहीं होनी चाहिए।  नॉर्थ ईस्ट अगर वास्तु के हिसाब से ठीक है तो  हमारी हेल्थ- वेल्थ और  रिलेशनशिप सब ठीक रहता है पर यदि  नॉर्थ ईस्ट में बाथरूम है , किचन है या स्टोर रूम है । तो देखा गया है यह तीनों चीजें बहुत एंटी वास्तु जाती क्योंकि इस दिशा में आपने जल तत्व की जगह  अग्नि तत्व को स्थान दे दिया है।  वो बिल्कुल हमारे  एंटी  हो जाता है और कहीं ना कहीं हमारे हेल्थ सेक्टर, रिलेशनशिप, करियर में , विकास में   सभी में समस्याएं आनी शुरू हो जाती हैं।

घर की LADIES  अकसर रहेंगी बीमार अगर किचन यहां

यह भी दिखा गया है कि जिन घरों में किचन  नॉर्थ ईस्ट में होती है वहां ज्यादातर घर की  लेडीज  बीमार पड़ती हैं,  तनाव  में रहती हैं , मानसिक समस्याओं से जूझती रहती है। खाने में भी वो स्वाद नहीं देखा जाता है। घर में  शांति नहीं होती है । अपनी किचन को जो सेटअप करें वो वास्तु के अनुरूप करें जितने भी आपके इलेक्ट्रिक गैजेट्स हैं वो आप अपने साउथ दीवार  पर रखें वाटर को आप अपने नॉर्थ दीवार  पर यदि ऐसा संभव नहीं है तो पानी का जग पानी ,  मटका नार्थ में जरूर रखें । जिससे आपका वाटर एलिमेंट आपका

काफी हद तक बैलेंस हो जाएगा। इसके साथ  जो गैस यदि किसी पत्थर पर रखी है तो वह  येलो कलर का होगा तो अच्छा होगा। वैसे यहां जेसलमेर स्टोन रखना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे  काफी हद तक नेटिविटी  खत्म होती है।  किचन का साउथ एरिया हैवी करें और  नॉर्थ एरिया को हल्का रखें। मेटलिक चीजें  किचन क नॉर्थ वेस्ट में ही रखें। इस प्रकार   हम वास्तु के अनुरूप  किचन को इस प्रकार की सेटिंग दे देते हैं तो काफी हद फायदेमंद रहता है।

बाथरूम में शीशे NORTH  की दीवार पर ही हों

टॉयलेट के अंदर बड़ें शीशे ना लगवाएं और लगवाएं तो  नॉर्थ दीवार पर ही लगाएं।   कोशिश करें कि आप अपनी किचन और बाथरूम के दरवाजे   बंद करके रखें।  एक अपने कांच की प्याली में सेंधा नमक जरूर आप रखें, यह  नेगेटिव एनर्जी को काट देता है।  एसेंशियल ऑयल्स में पीपरमेट और

लेवेंडर ऑयल को यहां जलाया जा सकता है। इस दिशा को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए । कोई भी भारी चीज यहां नहीं होनी चाहिए मतलब नॉर्थईस्ट कॉर्नर को हमेशा कलस्टर  फ्री रखना चाहिए । यह तभी अपने बहुत अच्छे रिजल्ट देता है।

तो इस प्रकार से कुछ छोटे-छोटे चेंज से  नॉर्थईस्ट की डायरेक्शन को और ज्यादा प्रभावकारी बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।