राहुल से ज्यादा Priynka Gandhi के कामों और उठाए गए मुद्दों की जमकर हो रही चर्चा

प्रियंका गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी तो परेशान है ही पर कांग्रेस के भी कईं नेताओं को वायनाड से चुनाव जीतने के बाद प्रियंका का इतनी जल्दी एक्टिव होना, आम जनता से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का प्रयास कतई रास नहीं आ रहा है। कांग्रेस आफिस में अंदर ही अंदर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अब राहुल का क्या होगा। जी हां ये चंद कांग्रेसी नेता वहीं हैं जो राहुल के बहुत करीबी बताए जाते हैं और माना जाता है कि राहुल को सलाह देने में इनका नंबर सबसे आगे रहता है। अब जब से प्रियंका सांसद बनी हैं , राहुल से ज्यादा उनके कामों, उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों की चर्चा ना केवल जमकर मीडिया में हो रही है। बल्कि उनका ये अंदाजा आम लोगों को भी पसंद आ रहा है।

बड़ी बेबाकी से की BJP चाणक्य अमित शाह से भेंट

वायनाड से जीतने के बाद प्रियंका ने जिस बेबाकी से बीजेपी चाणक्य अमित शाह से भेंट की और अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाया , सभी ने उसकी तारीफ की। पर हां राहुल के चाहने वाले नेताओं को शायद प्रियंका का यह अंदाज पसंद ना आया हो।

Priynka एक सफल नेता के हैं सभी गुण

वैसे प्रियंका की यह खूबी है कि वह काम लेने के लिए कटु बोल के साथ मधुरता के बोल भी अपना लेती हैं । राजनीती में एक सफल नेता में यह गुण बहुत जरूरी है, पर दूसरी तरफ राहुल जब बोलते हैं तो उम्र, पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखते शायद यही कारण है कि कांग्रेस का एक बड़ा खेमा प्रियंका की लीडरशिप में काम करना चाहता है।

इजरायल से लेकर पाकिस्तान में हो रही चर्चा

और अब प्रियंका गांधी द्वारा फलस्तीन समर्थन वाले बैग को लेने की चर्चा इजरायल से पाकिस्तान तक हो रही है। इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने भी प्रियंका गांधी की फोटो को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया और लिखा कि जवाहर लाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं यह शर्मनाक है कि आज तक किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।