Delhi का CM बनेगा ये नेता 

बीजेपी आलामान नेताओं के कराबियों की माने तो दिल्ली में कौन बनेगा मुख्यमंत्री इस बात का फैसला लिया जा चुका है और जो नाम सोचा गया है उसपर कोई आश्चर्य करने वाली बात नहीं होगी क्योंकि इस नेता का नाम प्रमुखता से सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं। वैसे आपको बता दें कि दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं और वो हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा, दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय । लेकिन इसके साथ साथ नामों की एक दूसरी लिस्ट भी तैयार है जिनमें से किसी एक को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी जा सकती है। ये हैं  पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय । यह बात तो लगभग तय हो चुकी हैकि दिल्ली में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे और एक महिला नेता को जरूर शामिल किया जाएगा , 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर मिलने के कारण मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह बहुत ही भव्यता से 20 फरवरी को आयोजित होगा , आपको बता दें कि इसमें खुद पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ साथ  बीजेपी और और एनडीए शासित 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे हैं। साथ ही  कई उद्योगपति, फिल्मी सितारे और मशहूर खिलाड़ियों को भी समारोह का न्यौता भेजा जा रहा है।  बता दें कि विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। शपथ समारोह में 20 हजार लोगों के आने की संभावना है।

मोदी से मिले और देश में शुरू हुई Electric Car बनाने की शुरूआत 

नौकरी ढूंढ रहे योग्य युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है , विश्व की मशहूर कंपनी टेस्ला ने भारत में नौकरी देने की शुरूआत कर दी है , जी हां हाल ही में कंपनी ने इससे संबंधित विज्ञापन अपने लिंक्डिन  पेज पर साझा किया है  कंपनी  को फिलहाल 13  उम्मीदवारों की तलाश है जो  को कस्टमर फेसिंग और बैंक एंड  पर काम कर सकें।  आपको बता दें कि हाल ही में यह खबर जोरशोर से सामने आई थी टेस्ला  दिल्ली में  आपने शोरूम के लिए जगह की तलाश में कर  रही है। जहां वह अपना शोरूम खोलने की योजना बना रही है। मगर एलन मस्क जो टेस्ला के मालिक हैं उन्होने  पीएम मोदी से मुलाकात के बाद  ही अपनी  कंपनी में भारत से भर्ती शुरू कर दी है। जैसा की सबको पता होगा कि टेस्ला electric कार बनाती है और शुरू से ही भारत में अपना प्लांट  और शोरूम खोलने की कोशिश कर रही थी पर भारत में अधिक टैरिफ की वजह से टेस्ला यह नहीं कर रही थी पर मोदी से मुलने के बाद कुछ हुआ और  सरकार ने मूल सीमा शुल्क को 110 से घटाकर 70 प्रतिशत कर दिया है। उसके बाद ही कमपनी  तेजी से भारत में अपना बिजनेस स्थापित करने के लिए जुट गई है, पता चला है कि कंपनी महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में प्लांट लगाने को ज्यादा इच्छुक है और टेस्ला भारत में 20 लाख रुपये की कीमत वाली अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।