क्या Media Attention के लिए पूरा plan

खबरों में कैसे बने रहे ये पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बहुत अच्छे ढंग से आता है । अभी वो ब्रिटेन की अपनी ऑफिशियल यात्रा पर थी, जहां वो बहुत सारा बिजनेस या और संबंधों को मजबूत करने का दावा करने के लिए गई हों।उन्होंने वहां बंगाल और ब्रिटेन के पुराने लिंकेजेस की भी बात की । लेकिन चर्चा कुछ और बात की ज्यादा हो रही है और लग रहा है कि यह सब कुछ मीडिया एटेंशन के लिए हुआ। दरअसल TMC के MP कुणाल घोष ने एक वीडियो साझा किया है उस वीडियो में ममता दीदी यानी मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की, वो साड़ी और स्लीपर पहनकर जॉगिंग कर रही हैँ। अब इसके दो पक्ष हो सकते हैं पहला पक्ष जिसको समझ करके कुणाल घोष ने शेयर किया है वह यह है कि ममता दीदी की फिटनेस कॉन्शस और रूटीन मॉर्निंग वॉक, मॉर्निंग जॉगिंग के बारे नें जग को बताना कि दीदी चाहे कहीं भी हों अपना रूटीन नहीं भूलती। उन्होंने बकिंघम पैलेस से लेकर के हाइड पार्क तक जॉगिंग की और वहां की सुंदरता जो है ग्रीनरी इन सब की भी चर्चा ट्वीट में कुणाल घोष ने किया है उन्होंने एक कार्डिगन पहना है इसलिए कि वहां थोड़ा टेंपरेचर कम है उनके साथ एक बड़ी टीम है जो ऑब्वियसली जो ऑफिशियल होंगे पार्टी वर्कर्स होंगे मुख्यमंत्री दौड़ रही है तो मुख्यमंत्री के साथ दौड़ना ही पड़ेगा सबको वो लोग भी दौड़ते हुए नजर आए ऑब्वियसली ये जो वीडियो बना है तो एक व्यक्ति वीडियो भी बना रहा होगा वो उनके आगे आगे दौड़ रहा होगा लेकिन यह एक पक्ष हो गया कि दीदी की फिटनेस दीवानगी को दिखाना।

 

साड़ी पहन के जॉगिंग पैर फंसने की पूरी संभावना

लेकिन साड़ी और स्लीपर पहन के जॉगिंग करना, थोड़ा सा हास्यास्पद और Media Attention टाइप ही लग रहा था। किसी के लिए भी साड़ी पहन के जॉगिंग करने में इस बात की संभावना हमेशा रहती है कि पैर फंसेगा और व्यक्ति गिर सकता है। इस बारे में भी चर्चा हो रही है कि कि क्या यह सिर्फ दिखावे के लिए किया गया है या सिर्फ एक फोटो ऑप है जिसमें एक दो कदम या तीन चार कदम चल करके इसलिए कि लंबा डिस्टेंस है हाइडल पार्क और जो बकिंघम पैलेस के बीच का और इसको उन्होंने वार्म अप कहा है वार्म अप की बात कही। और ऐसा ऐसा भी नहीं है कि ये लंदन में ये पहली बार कर रही हैं 2023 में जब अपनी स्पेन की यात्रा पर थी ऑफिशियल विजिट में तब उन्होंने मैड्रिड में भी ऐसा ही काम किया था निश्चित तौर पर ममता बनर्जी जो पश्चिम बंगाल में ट्रेडिशनल महिलाएं पहनती हैं साड़ी ही पहनती हैं लेकिन अगर जॉगिंग कर रहे हो तो ये कुछ अजीब लगता है खासकर सुरक्षा को ध्यान में रखकर।
ममता दीदी अपनी जनता को क्या Message देना चाह रही

पर इससे पॉलिटिकल मैसेजिंग भी दो तरह से होगी एक तो यह कि इस नाते ममता बनर्जी की सिंपलीसिटी उनके स्लीपर वो हमेशा एक उनका अपना ट्रेडमार्क है वो वैसे ही स्लीपर पहनती हैं एक साड़ियों का भी बंगला साड़ी ही पहनती हैं वो वो भी अपना उनका ड्रेस कोड जैसा है तो एक तो ये कि वो एक सिंपलीसिटी का मैसेज देंगी ।दूसरा यह कि वो अपने कल्चरल जो उनकी आइडेंटिटी है बंगला वाली उसको मैसेज देंगी। तीसरा वो मैसेज अपने प्रदेश के जनता को देंगी । तो यह एक बड़ा तरीके से बहुत चालाक के साथ बहुत बेहतर उसके साथ किया गया प्रयास है अब उस प्रयास में जो मैंने बात कही कि वो निश्चित तौर पर साड़ी पहन के कोई आदमी कितनी देर तक दौड़ सकता है ये निश्चित तौर पर हम सबके परिवार में लोग साड़ी पहनते हैं साड़ी पहन के कितनी दूर देर तक वॉक कर सकते हैं ये वो मुश्किल है तो क्या यह सब सिर्फ मैसेजिंग के लिए है

क्या सिर्फ एक PHOTO SHOOT

मैसेज देने की कोशिश कि ममता दीदी फिटनेस पर भी घ्यान देती हैं। अब बिजनेस डील की शायद ही कोई खबर बनती पर ममता बनर्जी की जॉगिंग की यात्रा खबर बनेगी और फैलेगी। यह बात ममता दीदी जानती है वो इस तरह की पॉलिटिशियन है जिनको मालूम है कि क्या काम करता है क्या नहीं काम करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।