अगर याद हो तो अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी Holiday जिसमें पहली बार देश में sleeper cell के रूप में घुसे आतंकवादियों के बारे में बहुत ही खुल कर बताया गया था , जी हां इससे पहले कम ही लोग ये जानते होंगे कि दुश्मन देश अपने आतंकवादियों को  बार्डर पर लड़ने नहीं भेजते  बलिक ये आतंकी देश में घुसकर, लोगों के बीच  पैठ बनाकर  , रिश्ते  बनाकर अंदर ही अंदर हिसा करते रहते हैं और कोई इनपर आसानी से शक भी नहीं करता, आतंक आपको लग रहा होगा अचनाक Sleeper Cell का मुद्दा  क्यों उठाया जा रहा है, पर जिस तरह से बीजेपी सांसद  रहे हैं, निशिकांत दुबे ने बयान दिया कि 5 लाख पाकिस्तानी लड़कियां शादी करके भारत आई हुई है और उन्हें अभी तक  भारतीय नागरिकता नहीं मिली है, सांसद ने कह दिया कि   इन दुश्मनों से कैसे लड़ा जाए जो अंदर घुस आए हैं?

देश के लिए बड़ा खतरा

मतलब इशारा साफ था कि क्या पाकिस्तान इन लड़कियों को sleeper cell के रूप में इस्तेमाल कर रहा है या कर सकता है। और अगर ऐसा हो रहा है तो ये बहुत घातक है, देश के लिए बड़ा खतरा है,  निशिकांत दुबे ने भी यही बात दोहराई है कि  पाकिस्तान आतंकवाद का यह एक नया चेहरा है जो  एक गंभीर खतरे की ओर इशारा कर रहा है। दूबे ने  X  पोस्ट  पर यह सब लिखकर sleeper cell के मुद्दे को हवा दी है। और सभी को इस तरह से खतरे से आगह भी किया है,

परमाणु युद्ध हुआ तो  करोड़ों मरेंगे, तापमान 10 डिग्री गिर जाएगा

इसके अलावा एक और खतरा है जो भारत  तो क्या पाकिस्तान के सिर पर भी मंडरा रहा है जी हां एक्सपर्ट ने दी चेतावनी दे दी है कि अगर दोनों देशों के बीच  परमाणु युद्ध होता है तो  करोड़ों, अरबों  लोगों की जान तो जा सकती है साथ ही भीषण तबाही होगी।  पारा  10 डिग्री तक नीचे गिर जाएगामेट्रो डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में वैज्ञानिकों की एक टीम ने रिसर्च की है कि दोनों देशों के बीच अगर परमाणु युद्ध होता है तो भारत और पाकिस्तान में ही 10-15 करोड़ लोग मारे जा सकते हैं। युद्ध का असर ना सिर्फ भारत-पाक के पड़ोसी देशों बल्कि दुनिया के बड़े हिस्से पर होगा।परमाणु युद्ध  एक छोटा हिमयुग ला सकता है। भयंकर  धुआं आसमान में फैलेगा और  सूरज की रोशनी तक को रोक देगा। अंधेरा छा जाएगा और  दुनिया का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।