कांग्रेस के नेता एक एक करके इस तरह के बयान लगातार दे रहे हैं और ऐसी हरकतें कर रहे हैं कि वो पाकिस्तान में हीरो बनकर छाए हुए हैं और वहां की मीडिया उनके बयानों को लगातार भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में दो तरह की चर्चाएं तेजी से चल रही हैं , पहली की क्या वास्तव में कांग्रेस पाकिस्तान के खिलाफ सरकार के साथ खड़ी है या फिर फिर यह सोची समझी रणनीति है कि उपरी तौर पर सरकार का समर्थन करो और अंदर ही अंदर उनके नेता सरकार को कमजोर साबित करने , आतंकवाद के खिलाफ बनी आक्रामक छवि को झुठलाने के लिए पूर जोर कोशिश करते रहें। और या फिर कांग्रेस नेताओं की ओर से बार बार सरकार के खिलाफ बयान देकर क्या राहुल गांधी को ही डाउन करने की कोशिश की जा रही है और कांग्रेस का एक ग्रुप यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि अब पार्टी में राहुल की नहीं चलती , यह चर्चा इसलिए भी जोर पकड़ रही है कि जब से पहलगाम हमला हुआ है कांग्रेस पार्टी से ज्यादा राहुल गांधी हर मंच पर इसकी निंदा कर रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कड़ी से कड़ी कारवाई करने में सरकार के साथ पूरी तरह से खड़े रहने के बयान दे रहे हैं, । पर दूसरी तरफ इसके ठीक विपरीत जाकर कईं कांग्रेसी नेता किसी ना किसी रूप में सरकार को घेर रहे हैं , उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं

Rahul Gandhi के खिलाफ जाकर दे रहे हैं बयान

अभी कुछ दिन पहले कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया पाकिस्तान के साथ युद्द ना करने का बयान देकर पाकिस्तान के हीरो बन गए थे, वहीं महाराष्ट्र के कांगेस के कद्दावर नेता ने तो आतंकवादियों का ही पक्ष ले डाला और कहा कि उनके पास इतना समय था कि लोगों का धर्म पूछते। देश पर आई इस मुसीबत की इस घडी में कांग्रेल के आईटी सैल ने भी pm मोदी को नहीं बख्शा और सिर तन से जुदा पोस्टर और गायब होने की टिप्पणी करके अच्छा खासा विवाद पैदा कर दिया और पाकिस्तन से तारीफें बटोर ली। हैरानी की बात है कि कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी इस तरह की सरकार और मोदी विरोधी हरकते रोकने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हो रहे हैं, और उसके नेता लगातार बेलगाम घोड़े की तरह उल्टे सीधे बयान दिए जा रहे हैं।

 

Army को भी डाउन करने से नहीं आ रहे कांग्रेसी बाज

कांग्रेसी नेता चरणजीत सिंह चन्‍नी तो दो कदम आगे बढ़ गए और 2019 में पुलवामा टेरर अटैक के बाद 2019 में पाकिस्‍तान पर हुए सर्जिकल स्‍ट्राइक को सिरे से झूठा बता दिया, ‘कहा कहीं कोई हमला नहीं हुआ पर बाद में वो पलट गए। और अब यूपी कांग्रेस के अध्‍यक्ष अजय राय ने तो हद कर दी, देश तो क्या, मोदी तो क्या उन्होंने हमारी सेना का ही अपनाम कर दिया। मीडिया के सामने वह राफेल विमान का एक खिलौना लेकर पहुंचे उसपर नींबू-मिर्च धागे से बंधे थे। अजय राज ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह आतंकियों को कुचल देंगे। फ्रांस से राफेल भी ले आए, लेकिन राफेल नींबू-मिर्च बांधकर खड़े किए हुए हैं। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी? यही नहीं अजय राय मजाकिया अंदाज में यह भी इसमें आगे कहते हैं कि पीएम मोदी बैठे और पीछे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।

Congress के कईं नेता पाकिस्तान में बने हुए हैं हीरो

इस शर्मानाक हरकत की बीजेपी तो क्या कांग्रेसी और कई विपक्ष के नेता भी निंदा कर रहे हैं पर पाकिस्‍तानी मीडिया में अजय राय हीरो बनकर खूब चल रहे हैं। पाकिस्‍तान की न्‍यूज में बढचढ़कर बताया जा रहा है कि भारत के नेता खुद ही कह रहे हैं कि उनके यहां राफेल हैंगर में नींबू मिर्च बांधकर खड़े हैं। भारत में डर का माहौल है और ‘मोदी सरकार बस बड़ी-बड़ी बातें कर रही है।’ अब देखना यही है कि आने वाले समय में क्या कांग्रेसी नेता इसी तरह से अपनी पार्टी या राहुल गांधी के खिलाफ जाकर इस तरह के देश विरोधी बयान देते रहेंगे या पार्टी या राहुल गांधी इनपर कड़ी कारवाई करेगी, क्योंकि इन बयानों से देश तो आहत हो ही रहा है पर खुद राहुल गांधी भी कमजोर पड़ते दिख रहे हैं।

पप्पू यादव का Congress प्रेम—- बड़ा खेला है

बिहार में राहुल गांधी के खिलाफ लालू की पार्टी के कईं नेता बहुत कुछ बोलते हैं , कांग्रेस के अपने नेता भी दबे स्वर में राहुल की बिहार की चुनावी रणनीती पर टिप्पणी करने से बाज नहीं आते पर लगता है कि पूर्णिया के सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव राहुल के सच्चे भक्त हैं, कांग्रेस पार्टी से मार पर मार मिलने के बावजूद और राहुल की लगातार उपेक्षा से नाराज होने की बजाय उनकी कांग्रेस के प्रति भकित्त कम होने का नाम नहीं ले रही है , दरअसल आपको बता दे कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर पप्पू यादव ने कांग्रेस की जमकर वकालत की है उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस समय की मांग है और बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कम से कम सौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने चाहिए, अब जिस तरह से राहुल गांधी बिहार में rjd को नहीं बल्कि कांग्रेस को ए पार्टी बनाने की कोशिश कर रहे हैं औप अपने पाटनर rjd पर 70 सीटों पर लड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं, ऐसे समय में पप्पू यादव का 100 सीटों का शगुफा कांग्रेंस को कितना लाभ पहुंचाएगा या तो समय ही बताएगा पर हां इससे पप्पू यादव की लंबे समय से कांग्रेस में विलय होने की इचछा जरूर पूरी हो सकती है। क्योंकि अभी भी कांग्रेस के कई नेता पप्पू यादव की अपराधिक छवि को लेकर उनकी पार्टी को अपने साथ लाने के पक्ष में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।