राहुल गांधी को शशि थरूर से ट्यूशन लेनी चाहिए, अपने इस बयान के बारे में बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने एक भेंट में बताया कि यह तो मेरी बहुत अच्छी सलाह थी,  राहुल गांधी जब भी बयान देते हैं तो  लगता है कि उनका फॉरेन पॉलिसी के बारे में ज्ञान बहुत कम हैं और ऐसे में शशि थरूर जो फॉरेन अफेयर के बहुत बड़े जानकार है क्योंकि यूएन में बहुत साल तक रहे और यूएन जनरल असेंबली का वो जो चुनाव था जनरल सेक्रेटरी का सेक्रेटरी जनरल का वो भी लड़ा था तो अगर राहुल उनसे इस बारे में राय लेते हैं कि बाहर जाकर क्या बोलना चाहिए क्या नहीं बोलना चाहिए तो यह उनके लिए भी और कांग्रेस के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा।

Rahul Gandhi कही भी कुछ भी बोल सकते हैं जो खुद Congress को Embarrassment होती है

शहनवाज हुसैन का मानना है कि राहुल गांधी कुछ भी बोल देते हैं जो  जैसे अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने कह दिया कि महाराष्ट्र का जो चुनाव हुआ है उसमें इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठा दिया। लेकिन  राहुल ने अपनी कमी देखने की जरूरत नहीं समझी कि  आप में कमी कहां हुई, आखिर कांग्रेस पार्टी से कहां चूक हो गई जो लोकसभा में  अच्छा परफॉर्म किया पर विधानसभा में  चूक गए।  क्या महाराष्ट्र के लोगों को लगा कि लोकसभा में वो चूक गए उन्होंने भूल सुधार किया और अपार बहुमत मोदी जी को दिया । तो  हुआ यही है लेकिन राहुल  गलतफहमी पैदा कर रहे हैं,   कुछ कांग्रेसी हैं वो सिर्फ उनको ऐसी सलाह देते हैं जिसमें उनका नुकसान होता है जैसे ऑपरेशन सिंदूर पर शुरू में उन्होंने स्टैंड सही लिया जी जी हां बिल्कुल अपोजिशन की पार्टी की मीटिंग में कि सरकार जो करे हम साथ हैं , बाद में लगा कि वो झूठ बोला था कोई भी सरकार का एक एक्शन नहीं है जिस एक्शन पर उन्होंने सवाल नहीं उठाए और अभी भी जो पाकिस्तान प्रोपगेंडा करता है वही प्रोपगेंडा वो कर रहे हैं ।

Congress के कुछ नेता ही राहुल से नाराज उनकी बरबादी कर रहे हैं

यही लगता है कि राहुल गांधी के साथ जो लोग जुड़े हुए हैं वो  राहुल गांधी से  अंदर से नाराज हैं और उन्हें गलत सलाह देते हैं चाहे वो पवन खेरा हों या जयराम रमेश जी ।  जयराम रमेश को तो राज्यसभा दे दिया खेरा साहब को दिया नहीं तो वो भी कह रहे हैं भाई हम तो डूबेंगे तुम्हें भी ले डूबेंगे, मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से जो नेता बैठे हैं उन्होंने कसम खा रखी है कि जिस नाव में बैठे हैं उसमें छेद करेंगे ही । वैसे  कांग्रेस में  सांप और सीढ़ी  का खेल हो रहा है, कांग्रेस सीढ़ी पर अगर थोड़ी सी चढ़ती है तो पवन खेरा और जयराम रमेश जो है ऐसा काट लेते हैं कि वो नीचे गिर जाती है।

हम भी चाहते हैं कि विपक्ष मजबूत हो-यही Democracy की खूबसूरती है

हम तो ये चाह रहे हैं कि एक अच्छा पॉजिटिव विपक्ष हो कम से कम ऐसा विपक्ष ना हो जो बीजेपी का विरोध करतेकरते देश का विरोध करने लगे इसलिए कह रहे हैं उनको सीखना चाहिए अटल बिहारी वाजपेय जी को पढ़े आडवाणी जी को पढ़े विपक्ष के नेता के तौर पर उन्होंने क्या रोल अदा किया १९71 में जब इंडिया पाकिस्तान की के बीच में विवाद हुआ था और जंग हुई तो उस वक्त अटल बिहारी वाजपेय जी ने इंदिरा जी के लिए क्या कहा था वो राहुल को पढ़ना चाहिए उनको जब कारगिल के बीच जंग हुई उस वक्त कांग्रेस के लोग विपक्ष में थे उन्होंने क्या बिहेव किया वो देखना चाहिए लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के वक्त में वो बार-बार यही पूछते हैं कि हिंदुस्तान का नुकसान क्या हुआ , कांग्रेस वही बयान क्यों देती है जो पाकिस्तान देता है उसकी कार्बन कॉपी क्यों बनती है । मेरा मानना है कि विपक्ष के स्टंग होना डेमोक्रेसी की खूबसूरती है  कि एक विपक्ष का रोल होताही है डेमोक्रेसी हम लोग बहुत साल तक विपक्ष में रहे जी और हमने अपना रोल अदा किया लेकिन इनको सत्ता में रहना नहीं आता विपक्ष का रोल भी अदा करना नहीं आता अभीविपक्ष के नेता का मतलब यह हो गया है कि फोटो शूट में रहते हैं यह जगह जगह जाते हैं इवेंट बना देते हैं और ये समझते हैं कि फुटेज मिल जाएगी इवेंट हो जाएगा इसके अलावा कुछ नहीं करते एक कंस्ट्रक्टिव विपक्ष का जो रोल है वो अदा नहीं करते ।

Delegation पर सवाल उठाने के पीछे कुछ नेताओं का अपना स्वार्थ

डेलीगेशन पर ही  मोदी सरकार ने  उन लोगों का चयन किया जो अनुभवी थे और यही कारण है सभी ने बाहर जाकर  अच्छा बोला अगर सलमान खुर्शीद को चुना गया तो सलमान खुर्शीद तो अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ डिप्टी लीडर होकर यूएन जनरल असेंबली गए जी और वो जंग हम लोग जीत कर आए थे वहां अच्छा डिबेट हुआ था उसके बाद अगर शशि थरूर को चुना गया तो शशि थरूर यूएन में रहे हैं डिप्लोमेसी समझते हैं और मनीष तिवारी अच्छे वकील है तो क्या दिक्कत है अभिषेक बनर्जी प्रियंका चतुर्वेदी इन्होंने बहुत अच्छा बोला बाहर जाकर के और एक तरह से यूनिटी बना कर रखी। पर दूसरी तरफ यहां बैठे कुछ नेता बुराईयों में लगे हैं शायद उन्हें बहुत कुछ उम्मीद थी , पवन खेरा जी तो पहले भी उन्होंने बयान दिया कि शायद हमारी सेवा में कोई कमी रह गई जो राजसभा नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।