Reiki एक नर्स की तरह काम करती है

रेकी आपके लिए बहुत फायदेमंद है पर रेकी सीखने के बाद डॉक्ट को बिल्कुल अवॉयड मत कीजिए , क्योंकि डाक्टर डाक्टर ही है और रेकी उसके साथ एक नर्स की तरह काम करती है। कई बार रेकी के जानकार यही पूछते हैं कि हमें यह प्रॉब्लम हो रही है, बहुत दिक्कत हो रही है तो हम डॉक्टर के पास जाए ना जाए रेकी से ठीक कर ले , तो उन्हें समझना है कि सबसे पहले आप डॉक्टर के जाइए डॉक्टर की राय लीजिए पूरा अपना चेकअप कराइए और डॉक्टर जो जो आपको एडवाइस करता है वो आप करिए, रेकी से आप साथ में अपने उपचार में जल्दी स्वस्थ होने के लिए मदद दे सकते हैं। रेकी जैसे एक नर्स होती है आपको ध्यान रखती है डॉक्टर को देखने के बाद आपको समय पर दवाइयां देती है खाने पीने में आपको सहयोग देती है और आपकी हर मदद करती है।

 

दवाइयों के साथ reiki करें फिर देखें चमत्कार

Woman receiving reiki treatment

आप अपने रोग ग्रस्त अंग को रेकी की ऊर्जा दीजिए दवाइयों के साथ-साथ तो आपको बहुत जल्दी फायदे होंगे। रेकी सीखने वाले हमारे साथी जब अपना उपचार करवाते हैं डॉक्टर के द्वारा तो जो भी डॉक्टर दवाई देता है दवाई देता है उसी को रेकी की थेरेपी के साथ जोड़ते हुए बहुत बहुत अच्छे रिजल्ट्स लेते हैं और उनको बहुत जल्दी स्वस्थ लाभ भी होता है। हमारे सामने ऐसे प्रैक्टिकल आते हैं। दो पेशेंट को फ्रैक्चर एक जगह होता है , एक पेशेंट को हम डॉक्टर की दवाइयों के साथ साथ रेकी उपचार भी देते हैं और दूसरा पेशेंट सिर्फ डॉक्टर की दवाई लेता है। तो देखने में आता है 15 20 दिन बाद जिस मरीज ने रेकी उपचार लिया था रेकी हीलिंग ली थी करवाई थी या करी थी उसको बहुत जल्दी स्वस्थ लाभ हुआ है। उसका फ्रैक्चर बहुत जल्दी ठीक हुआ है। डॉक्टर ने भी इस बात को एप्रिशिएट किया है।

Reiki लगातार करने से दवाइयां कम होती रहती हैं

तो साथियों आगे से अगर आप रेकी सीखते हैं तो डॉक्टरों को बिल्कुल अवॉइड मत करिए। कोशिश करिए कि आप दवाइयों के साथसाथ रेकी करें और दवाइयों की जो संख्या है रेकी के साथसाथ उसे कम करते चले जाए और बिल्कुल खत्म करते चले जाए। अगर आप लगातार छ से आठ महीने अपने शरीर को पूरा रेकी उपचार देंगे उसके 24 अंगों में रेकी करेंगे तो आप देखेंगे धीरे-धीरे आपकी दवाइयां समाप्त होते चली जाएंगी और आप बिल्कुल स्वस्थ होते चले जाएंगे। क्योंकि रेकी करने से आपके अंदर की शरीर की जो क्षमता है रोग से लड़ने की वो बढ़ती चली जाएगी।

 

हमसे संपर्क करना हो तो हमारे नंबर 1860515348
पर फोन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।