Bihar —कांग्रेस 5 करोड़ किसको चला गया टिकट शुरू हुआ महासंग्राम

कांग्रेस में क्या सीटे हजारों में नहीं करोड़ों रपए में बिक रही है, ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद कांग्रेस के कार्यकर्ता खुलकर इस बात का खुलासा कर रहे हैं कि बिहार के कांग्रेस प्रभारी काबलियत के आधार पर नहीं बलिक पैसों को आधार बना कर टिकट बांट रहे हैं, दरअसल पटना की बिक्रम विधानसभा सीट को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अनिल शर्मा को लड़ने के लिए चुना है और इसी पर जबरदस्त बवाल हो गया, आरोप लग गए कि इस सीट को 5 करोड़ रुपयों में बेचा गया है दरअसल इस सीट को पाने के लिए दो नेता बड़ी मेहनत कर रहे थे। अशोक गगन जिन्हें बिक्रम विधानसभा सीट देने का वादा किया गया पर बदले में धोखा मिला अशोक गगन पिछले 35 साल से कांग्रेस से जुड़े हैं और एक वफादार नेता माने जाते हैं टिकट कटने से उनके समर्थक काफी नाराज है, वहीं ‘कांग्रेस कार्यकर्ता आशुतोष कुमार शर्मा भी टिकट के लिए उत्साहित थे पर वो भी निराश हुए , कार्यकर्ता इस बात से भी नाराज हैं कि बीजेपी से पाला बदल कर कांग्रेस में आए अनिल शर्मा को सब नेताओं को नजरअंदाज करके टिकट दे दिया गया। इसके चलते ही हाल ही में एयरपोर्ट उतरे बिहार अध्यक्ष कृष्णा अल्लावरु और राजेश राम के खिलाफ कार्कर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की यही नहीं राजेश राम के समर्थकों की खुद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर डाली। एयरपोर्ट पर ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस में बिहार में टिकट नहीं बंट रहे बल्कि महासंग्राम हो चुका शुरू हो चुका है। अब पैसे देकर टिकट बांटने की बात में कितना दम है यह तो कांग्रेस आलाकमान ही अच्छी तरह से जानता होगा।

क्या RJD डूबता जहाज एक और कद्दावर नेता चला गया ?

xr:d:DAF_S4K5k9A:390,j:1724177105356260248,t:24040917

यादव परिवार और सबसे ज्यादा लालू यादव और तेजस्वी की मुशिकलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही क्योंकि बिहार में अभी तक ए टीम बनकर ही चुनाव लड़ते आए हैं और ऐसे में दलों को जोड़ने के लिए सबसे ज्यादा sacrifice की उम्मीद भी rjd से की जा रही है , चाहे वो कांग्रेस और या मुकेश साहनी की पार्टी या वाम दल ज्यादा सीटों के लिए rjd को ही दबा रहे हैं और यही कारण है कि महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, पर हां सभी दलों के अपने हिसाब से अपनी पसंदीदा सीट पर अपने उम्मीदवारों को सिंबल देने शुरू कर दिए हैं , शुक्रवार पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन है और ये दिन RJD के लिए एक और बड़ा झटका लेकर आ गया जी हां पता चला है कि बिहार के जोकीहाट से चार बार के विधायक सरफराज आलम ने rjd से इस्तीफा दिया और बिना कुछ समय गंवाएं कुछ घंटों में ही जन सुराज पार्टी यानी प्रशांत किशोर का दामन थाम लिया। सरफराज पूर्व लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं और अपने इलाके में पूरी पकड़ है, अब चर्चाएं यह भी जोर पकड़ रही हैं कि प्रशांत किशोर के बहुत ज्यादा एक्टिव होने का नुकसान सबसे ज्यादा rjd को भुगतना पड़ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।