By ARATI JAIN

SUN ग्रह खराब चल रहा है —आपके जीवन में घटने वाली बस कुछ बातों से ही पता चल सकता है 

 

एस्ट्रोलॉजी क्या है और इसका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, एस्ट्रोलॉजी ग्रहों पर आधारित है और ग्रहों का असर हमारे जीवन पे बहुत ज्यादा पड़ता है। जब आप जन्म लेते हैं उस समय की जो फ्रीक्वेंसी ग्रहों की होती है वो हमारे जीवन पे एक अमिट छाप छोड़ देती है जिसको हम कुंडली का नाम देते हैं और उसके द्वारा आपको पता चल जाता है कि आपके जीवन में ग्रहों का असर क्या है। अच्छा है, बुरा है, बहुत अच्छा है, बहुत ख़राब है। कुछ पता चल जाता है। अब आप कहोगे, जी इतनी दूर ग्रह बैठे हुए है, आपको पता कैसे चलेगा? पर आप देखिए, आप मोबाइल चलाते हैं। मोबाइल ऑन किया, दूर बैठे अमेरिका सेn बातें कर ली। टीवी ऑन किया, फटाफट आपने पिक्चर देख ली। कहीं भी आप गए, फटाफट स्विच ऑन किया, लाइट खोल ली। यह तो मानव ने बनाया है ना? आप अगर इसको मानते हैं, तो भगवान के निर्मित आप वेव्स को क्यों नहीं मानते? कुंडली को क्यों नहीं मानते? एस्ट्रोलॉजी को क्यों नहीं मानते? वह भी अपना असर दिखाती हैं। सूर्य, चंद्रमा राहु, केतु सबका प्रभाव हमारे जीवन पे पड़ता है और लोगों को लगता है कि नहीं यह चीज नहीं है।

 

पिता से मदद नहीं मिल रही, सरकारी नौकरी नहीं मिली, सरकारी परीक्षा में फेल मतलब SUN खराब चल रहा है

अब सूर्य ग्रह की ही बात करें। सूर्य ग्रह आपके जीवन में अच्छा असर डाल रहा है, बुरा असर डाल रहा है। आपको तुरंत पता चल जाएगा। पंडित ने बोलाआपका सूर्य खराब है तो आप दुखी हो गए। आपको पंडित ने बोला सूर्य ग्रह अच्छा है पर आप खुश हो गए पर आपको कैसे पता चलेगा कि आपका सूर्य ग्रह अच्छा है या बुरा है वो आप अपनी जीवन में छोटी टिप्स देख के पता कर सकते हैं। सूर्य हमारे जीवन में पिता का कारक है और सरकार से मिलने वाली सहायता, सरकारी नौकरी, पद प्रतिष्ठा जो भी आपको सरकारी सहायता चाहिए वो सब हमको सूर्य के कारण ही मिलती है। सूर्य ग्रह अगर आपका खराब है तो आपको अपने पिता से उतना सहायता नहीं मिलेगी जितनी आपको चाहिए। साथ ही साथ गवर्नमेंट से अगर आपको कोई एड चाहिए , गवर्नमेंट नौकरी चाहिए, आप बार-बार आईएएस के लिए, किसी सरकारी नौकरी के लिए एग्जाम दे रहे हैं और बार-बार आप उसमें सफल नहीं हो पा रहे तो आपका मतलब आपके जीवन में सूर्य का असर खराब है। और सूर्य का असर खराब होने के कारण आपके मन में हताशा आ जाएगी। इसके विपरीत अगर और अगर आपका सूर्य बहुत अच्छा है तो आप एक ही बार में सरकारी नौकरी के लिए आपने एग्जाम दिया उसमें पास हो जाएंगे। आपको कोई पद चाहिए आपको वो पद मिल जाएगा। आपने कोई इलेक्शन लड़ा आपको इलेक्शन में सफलता मिल जाएगी। आपको जो भी सरकार से हेल्प मिलेगी वह सब कुछ आपको मिल जाएगी।

 

पिता का सम्मान- सरकारी चीजों का दुरुपयोग नहीं – लोन ठीक से चुकाओ सूर्य होगा ठीक

 

क्या करें अगर हमारा सूर्य खराब है तो , सूर्य खराब है तो आप हताश मत होइए। सूर्य खराब है उसको आप अपने उसको ठीक कर सकते हैं। और पंडित आपको कहते हैं तुला दान कर दो, गेहूं का दान कर दो। इन सब चीजों से आपको असर पड़ेगा। पर उतना असर नहीं पड़ेगा जितना असर अगर आप पिता की सेवा करते हैं, पिता का मान सम्मान करते हैं। पिता रूपी कोई भी बुजुर्ग है उनको आप मान देते हैं। इज्जत देते हैं। सरकार को मान देते हैं। सरकारी चीजों का दुरुपयोग नहीं करते। लोन ठीक से चुकाते हैं। टैक्स ठीक से भरते हैं। सरकारी चीजों को आप तोड़फोड़ नहीं करते हैं। उससे आपका उससे भी आपका सूर्य ठीक होगा। सूर्य अच्छा है। आपको पिता से बहुत ज्यादा सहायता मिलेगी। पिता आपका सपोर्टिंग होगा। सरकार पर आप एक बार जाएंगे लोन पास करवाने के लिए आपका तुरंत लोन पास हो जाएगा। आपने सरकारी नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है वो सेलेक्ट हो जाएंगे। आपको अगर कोई एनजीओ के लिए हेल्प चाहिए वो हेल्प मिल जाएगी। आपको कोई भी पद चाहिए इलेक्शन लड़ रहे हैं आपको उसमें सफलता मिल जाएगी। आपका सब काम यह बहुत आसानी से हो जाएगा।

 

आपके कर्म ठीक SUN को भी खराब कर देते हैं

और यही अगर आप सरकारी कोई भी सरकारी चीजें हैं, सरकार से आपने लोन लिया है, सरकारी चीजों का उपयोग दुरुपयोग करते हैं तो आपका सूर्य अच्छा होते हुए भी खराब होना शुरू हो जाएगा। साथ ही साथ पिता तुल्य आदमियों का मान सम्मान नहीं करते। पिता का निरादर करते हैं तो भी आपका अच्छा सूर्य होते हुए भी धीरे-धीरे खराब असर देना शुरू कर देगा। पर अगर आपका बीच का सूर्य है ना अच्छा है ना बुरा है तो उसको आप और भी अच्छा कर सकते हैं। अगर आप इन चीजों का ध्यान रखते हैं। पिता का मान सम्मान सरकारी चीजों का दुरुपयोग ना करें तो इन सब चीजों से भी आपको हेल्प मिलेगी और आपका सूर्य धीरे-धीरे अच्छा होना शुरू हो जाएगा।

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।