By Arati Jain
अभी तक हमने 11 घरों की यात्रा पूरी कर ली है, जो आपकी जिंदगी में आपको पैसे का नुकसान होना है। पैसे का खर्च होना है या फिर लंबी बीमारी है। हॉस्पिटल का खर्चा है। जेल जा सकते हो, ये सब 12 वें घर से ही देखा जाता है। ये सब नुकसान को ही बताते हैं, । ऐसे ही बीमारी है जो एक लंबी बीमारी होती है। छठा घर हमको बीमारी देता है। आठवां घर हमको बीमारी की गंभीरता बताता है कि बीमारी हमारी कितनी बड़ी होगी और कितनी ज्यादा देर तक रहेगी। पर 12वा घर आपको दिखाता है कि उस बीमारी से आपको हॉस्पिटल जाना पड़ेगा या वो उस बीमारी से आपको बहुत लंबे समय तक जूझना पड़ेगा। यह आपको 12वां घर दिखाएगा। साथ ही जेल यात्रा का योग भी 12वा घर दिखाता है
कमाते बहुत अच्छा हो लेकिन खर्च उससे ज्यादा हो जाता है

आपको लाभ बहुत हो रहा है। आपके कर्म बहुत अच्छे हैं। आप बहुत पैसा कमा रहे हैं। पर जितना कमाते हैं आज कमाए आपने ₹ लाख, लाख, ₹00 उससे पहले ही आपके पास उससे ज्यादा का खर्च आ गया है। मतलब आमदनी आपकी ज्यादा होते हुए भी आपको खर्चे इतने ज्यादा है कि आप उसको बचा नहीं पाते। बचत नहीं कर पाते या किसी ना किसी कारण से आपके वह खर्चे होते हैं। चाहे वह मजबूरी में हो, चाहे वह जबरदस्ती हो, चाहे वो आपके खो जाए, चोरी हो जाए, किसी भी रूप में आपको नुकसान होता है। और इसके साथ-साथ जो भी आपके खर्चे हैं वो खर्चे भी 12व घर से देखे जाते हैं। तो सबसे पहले हम पैसों को लेते हैं। जी हां, खर्चे से हर कोई परेशान है कि खर्चा बहुत ज्यादा हो जाता है। हमारी बचत नहीं हो पाती। हम बचा नहीं पाते।
बचत हो, लंबी बीमारी ना लगे, जेल जाना ना पड जाए-करें ये अपाय

तो उसके लिए सबसे अच्छा इलाज है कि आप अपने पैसे की एफडी करवाइए या रिकरिंग खोलिए। जैसे ही आपके पास पैसा आए उसमें से कुछ पैसा आप एफडी या रिकरिंग खोल दीजिए क्योंकि रिकरिंग और एफडी भी खर्चे में ही माने जाते हैं।मतलब आपकी जो बचत है जो बैंक में पैसा है वो वहां से निकल गया और दूसरी जगह पहुंच गया। इसी से आप अपने पैसे को बचा सकते हैं। अपनी बचत कर सकते हैं। और अगर लंबी बीमारी है आपको हॉस्पिटल जाने का योग है तो आप कभी-कभी अस्पताल जाइए। वहां पर थोड़े बहुत मरीजों की सेवा करिए। मरीजोंके लिए जो गरीब मरीज है उनके लिए कुछ फल कुछ भी उनके लिए ऐसा चीज ले जाए जिससे उनको खुशी मिले। इससे आपका जो अस्पताल जाने का योग है वो आपका कम हो जाएगा। ऐसे ही अगर आपका जेल जाने का योग बनता है वो तो बहुत कम ही बनता है पर कभी-कभी किसी किसी की कुंडली में बन जाता है। तो आप कोर्ट जाइए। कोर्ट में जाकर के वहां पर थोड़ा बहुत खाना खाइए और कोशिश करिए जो भी अगर वहां पर आपको कोई कैदी मिल जाए या कुछ मिल जाए उसको कुछ अपनापन दिखाते हुए उसको कुछ रुपए दे दीजिए या उसको कुछ खाने का सामान दे दीजिए। इससे आपका जो जेल योग है वो थोड़ा सा कम हो जाएगा। इसमें आप किसी को एहसान नहीं दिखा रहे। ना कोई एहसान दिखाना है कि हम तुम्हारे लिए कर रहे हैं। इसमें आप अपने ही कर्मों को ठीक कर रहे हैं जिससे आपके जीवन में बीमारी, जेल का योग या फिर बहुत जो खर्चे होते हैं उनका योग नहीं होता है।
दान करके काफी हद तक नुकसान से बचे सकते हो

उसके साथ-साथ आपका दान करना भी बहुत जरूरी है। अगर आप कमाते लाख है, ₹00 है उसमें से आपको ₹3000 5000 रुप दान करने की क्षमता आपको रखनी ही पड़ेगी। उसी से आपका 12वा घर अच्छा होगा और 12व घर से आपको फायदा मिलेगा। क्योंकि हर घर की एक खासियत है। अगर वह आपको नुकसान देता है तो उसमें कुछ फायदे भी जुड़े हुए होते हैं। तो नुकसान तो हर कोई देख लेता है। परेशान हर कोई हो जाता है। पर फायदा आपको एक ज्योतिषी बताएगा कि आपको किस तरह का फायदा हो सकता है। आप 12व घर को ठीक करिए। अपने को स्वस्थ रखिए और अस्पताल के चक्कर बिना वजह लगा लीजिए। कुछ नहीं है।अस्पताल जाइए। वहां पर पानी पीकर आ जाइए। सिर्फ पानी पीकर आ जाइए। कुछ नहीं कर सकते। अगर आपकी हैसियत नहीं है कि आप फल नहीं बांट सकते, कुछ खाने को नहीं दे सकते तो वहां पर जाके पानी भी करके आ जाइए और एक दो बोतलें वहां पे किसी को दे दीजिए। तो इससे भी आपका जो 12व घर का खराब असर है वो धीरे-धीरे करके कम हो जाएगा।
कुंडली के हर घर का है अपना महत्व इनमें सुधार ला सकते हैं

इस तरह से हमने देखा है कि 12 घरों की श्रंखला में हमने पूरे घर देख लिए हैं। पहला घर आपको खुद को दिखाता है। दूसरा घर आपके पैसे को दिखाता है। आपके कुटुंब को दिखाता है। तीसरा घर आपके साहस को दिखाता है। पराक्रम को दिखाता है। चौथा घर आपके घर की सुख शांति है। आपके मन की शांति है। पांचवा घर आपके बच्चे हैं। आपका प्रेम संबंध है। छठा घर आपके रोग ऋण शत्रु है। सातवां घर आपके शादी है। विवाह है, बिजनेस है। आठवां घर आपकी पीड़ा है। और साथ ही साथ आपके ससुराल से संबंध है। नौवा घर भाग्य, दवा घर आपके कर्म, 11वा घर आपकी इच्छा शक्ति और बारवा घर आपके हानि, नुकसान या फिर बचत का घर। बचत आपकी इसी घर से होगी। और इस श्रंखला में आज हमारे 12 घर पूरे हो चुके हैं। अगली हम श्रंखला दूसरी पूरी करेंगे जिससे कि आपको कुंडली के बारे में और अधिक जानकारी विस्तार से मिलेगी और अपने व्यवहार से आप अपने जीवन को और भी सुखद बना सकेंगे।
