By Tarannum

सिर्फ दो साल में बॉलीवुड की नई स्टार बन गईं शरवरी! जानिए कैसे बदली किस्मत

मुंबई | बॉलीवुड में हर साल कई नए चेहरे आते हैं, लेकिन कुछ ही कलाकार ऐसे होते हैं जो बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। शरवरी उन्हीं नामों में शामिल हैं। Munjya और Maharaj जैसी फिल्मों से पहचान बनाने के बाद अब YRF Spy Universe की फिल्म Alpha ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे चर्चित नई अभिनेत्रियों में ला खड़ा किया है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल हैं। रिलीज़ के बाद सोशल मीडिया पर खासकर उनके एक्शन सीक्वेंस और स्क्रीन प्रेज़ेंस की काफी तारीफ हो रही है। ।

पर्दे के पीछे से शुरू हुआ सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि शरवरी ने अपने करियर की शुरुआत कैमरे के सामने नहीं, बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने ऑडिशन दिए, वेब सीरीज़ से शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे फिल्मों में अपनी जगह बनाई। आज वह बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउसों में से एक YRF के साथ काम कर रही हैं।

‘मैं वापस आऊंगा’ ने भी बढ़ाया शरवरी का स्टारडम

इम्तियाज अली की पीरियड रोमांटिक ड्रामा ‘मैं वापस आऊंगा’ भी शरवरी के करियर का एक अहम पड़ाव बनकर उभरी। भारत-पाकिस्तान विभाजन (Partition) की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना नजर आए। फिल्म प्यार, बिछड़ने और अपनी जड़ों की तलाश जैसी भावनात्मक कहानी पर आधारित है। फिल्म में शरवरी के शांत और संवेदनशील अभिनय की काफी सराहना हुई। समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी उनकी परफॉर्मेंस को फिल्म की बड़ी ताकत बताया। रिलीज़ के बाद शरवरी और वेदांग रैना ने सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच जाकर फिल्म देखी, जिसके बाद शरवरी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि दर्शकों ने इस फिल्म को अपना बना लिया।

‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘Alpha’ जैसी फिल्मों की सफलता ने शरवरी को नए दौर की सबसे भरोसेमंद युवा अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया है। यही वजह है कि अब उनके नाम की चर्चा कई बड़े बैनर्स और निर्देशकों की फिल्मों के साथ हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लव रंजन की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भी नजर आ सकती हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

Alpha ने बदली करियर की दिशा

शरवरी के करियर का सबसे बड़ा मोड़ Alpha को माना जा रहा है। फिल्म में उन्होंने आलिया भट्ट के साथ दमदार एक्शन अवतार में नजर आकर दर्शकों का ध्यान खींचा। यह YRF Spy Universe की पहली महिला-केंद्रित फिल्मों में से एक है, शरवरी एक एलीट स्पाई ऑपरेटिव के रोल में हैं। वह आलिया भट्ट के साथ मिशन का अहम हिस्सा हैं और दोनों मिलकर एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क का सामना करती हैं। फिल्म में उनका किरदार केवल सपोर्टिंग नहीं है, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने वाले मुख्य किरदारों में से एक है। जिसने शरवरी को बड़े कमर्शियल सिनेमा में मजबूत पहचान दिलाई।

 

फैशन आइकन भी बनती जा रहीं शरवरी

फिल्मों के अलावा शरवरी का फैशन भी लगातार सुर्खियों में है।हाल ही में उनका ब्रॉन्ज एम्ब्रॉयडर्ड एथनिक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फैशन पेजों ने इसे इस सीज़न के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी लुक्स में शामिल किया।

Avatar photo

By Admin