Reiki में डाउजिंग आपके हर Question का जवाब देती-आज बता रही Luv Affair सफल रहेगा पर झूठ नहीं चलेगा
रेकी का ही हिस्सा है डाउजिंग जो हमें तमाम तरह के प्रश्नों को उतर देता है, लेकिन जैसे कि सारी विद्घाओं में एक बात कामन है कि पहले उसपर विश्वास हो, दूसरा गलत इस्तेमाल ना हो और तीसरा आपके प्रश्न वास्तिकता से जुड़े हों, कोई काल्पनिक ना हों। तो जैसे की जिज्ञासा होती है अपने करियर के बारे में जानने की ,पढ़ाई के बारे में, किसी भी रिलेशन के बारे में, आपके घर की कोई भी समस्या हो, बीमारी हो उसके बारे में। अगर आपके घर में कोई कोर्ट कचहरी है, कोई केस चल रहा है तो ये सब बाते हम डॉउजिंग से पूछ सकते हैं। बहुत से लोग हमसे पूछते हैं कि हमें कौन से कॉलेज या स्कूल में एडमिशन लेना है? तो डाउजिंग यानी एक पेंडुलम हमें घूमकर यह जानकारी देता है।
Universal का मैसेज है जिसने जब पढ़ा उसके लिए है
ये यूनिवर्सल की भाषा हमको बताता है तो आज हमने इससे पूछा है कि जिन लोगों का नया कोई Luv Affair शुरू हुआ है ,वो कब तक चलेगा, कैसे चलेगा, वो आपको कितना सूट करेगा और उसको आगे बहुत अच्छा रखने के लिए आपको क्या-क्या करना पड़ेगा। तो सबसे पहले इस पेंटुलम्स को अच्छी तरह प्रे करके इस चार्ज किया गया है और यूनिवर्सल को आह्वान करके, यूनिवर्सल की पावर लेकर इससे यह ques पूछा गया है. यहां एक बात और समझ लें कि इसकी कोई टाइम लिमिट नहीं है।जो भी वयक्ति ये लेख पढ़ रहा है उसका यदि यही प्रश्न है तो ये जवाब आपके लिए ही है। समझिए ईश्वर या यूनिवर्सल की पावर आपको कुछ बताना चाहती है आपको नए-नए अपने अफेयर के बारे में। तो सबसे पहले मैंने से पेंडुलम से क्वेश्चन पूछा है कि जिन हमारे साथियों का अभी नया-नया अफेयर हुआ है वो आगे बहुत अच्छे से सक्सेसफुल चलेगा या नहीं चलेगा। तो मेरे सामने बने चार्ट में पूरे अक्षर बने हैं और पैंडूलम उसके उपर धूमकर एक उतर बना रहा है और समझिए कि बहुत अच्छा संदेश आपको मिलने वाला है। ये yes बता रहा है। पैंडूलम धीरे धीरे घूम रहा है मतलब आपको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी अपने अफेयर को बरकरार रखने के लिए।
जितना सच बोलेगा उतनी ही Luv Life अच्छी चलेगी
अब मैं इससे पूछना रही हूं कि अगर वो अफेयर आपका नया-नया शुरू हुआ है तो ऐसा कौन सा तरीका है जिससे आप वो करें और आपका ये अफेयर बहुत अच्छी तरह चले और आपका जो भी पार्टनर है चाहे आप मेल है चाहे आप फीमेल है आगे आपकी लाइफ में बहुत अच्छा रहे तो डाउजर ने जवाब दिया है कि तकरीबन आज के बाद 40 दिनों के अंदर आपका यह लव फेयर बहुत अच्छा सक्सेस होगा और आपको बहुत अच्छे रिजल्ट आपको मिलने शुरू हो जाएंगे। वो बता रहा है आप यूनिवर्सल आपको कि आपका जो लव फेयर है अगर आप छोटी सी सावधानी बरतेंगे छोटी सी रेमेडीज करेंगे तो आपका कितना सक्सेस होगा और आपका लाइफ पार्टनर आपके जीवन के लिए बहुत अच्छा सिद्ध होगा। तो धीरे-धीरे मैं पूछ रही हूं कि मेरे साथी क्या उपाय करें? क्या रेमेडीज करें? क्या करें जिससे उनका लव फेयर बहुत अच्छा हो जाए। उनको अपनी लव स्टोरी में कोई धोखा ना मिले। तो डाउजर मुझे मूव करके बता रहा है कि सच बोलना हमेशा अपने पार्टनर से मतलब आपका जो भी पार्टनर उसको हमेशा सच बताना कि आपकी एजुकेशन क्या है? आपकी इनकम सोर्सेस क्या है? आपके घर में कौन-कौन लोग हैं? उसे झूठ मत बोलिएगा किसी भी तरीके का। हमको बताता जा रहा है कि आप जो उम्मीद कर रहे हैं उसको उसी पे रखना। उससे बहुत ज्यादा ख्वाहिशें मत करना। अगर आपका लाइफ पार्टनर एक मिडिल क्लास है उसके पास गाड़ी नहीं है तो आप यह उम्मीद मत करना कि वो बहुत जल्दी गाड़ी ले लेगा। जितने में उतने में आप खुश रहना। तो ये दो तीन चीज़ ऐसी है जिसको आप अपना सकते हैं। आपकी जो लव फेयर है बहुत अच्छा चल सकता है और आप हो सकता है बहुत जल्दी शादी के बंधन में बंध के बहुत अच्छी अपनी फैमिली को आगे बढ़ाएं।
