कभी नौकरी-कभी बिजनेस-कुछ गड़बड़ चल रहा ज्यादा पानी पीने से क्या होगा फायदा
आपके जीवन में अगर बार-बार बदलाव आ रहे, हैं, कभी आप नौकरी कर रहे हैं, कभी व्यापार कर रहे हैं। कभी किसी दूसरे साथी का काम देख करके उस काम को करने की कोशिश कर रहे हैं। आप किसी एक काम में स्थिर नहीं रह पाते तो इसका मतलब आपके ऊपर पुनर्वसु नक्षत्र का अच्छा प्रभाव नहीं है। निराश मत होइए। इसके लिए उपाय हैं
हमारे पास। सबसे पहले ओम का जाप करिए। यह जाप आप कभी भी कर सकते हैं। किसी भी टाइम कर सकते हैं, और ओम का जाप तो सर्वोपरि है, साथ ही साथ तुलसी का पौधा अपने पास रखिए। तुलसी के पौधे की सेवा करिए। उसे रोज जल दीजिए। साथ ही साथ जानवरों की सेवा करिए। जी हां, जानवर जैसे गाय है, कुत्ता है, जो लावारिस जानवर होते हैं उन सब की सेवा करिए। इनसे और साथ ही साथ खूब पानी पीजिए। अपने जीवन में लापरवाही मत लाइए। एक नियम कायदे में रहने की कोशिश करिए। धीरे-धीरे आपके जीवन में बदलाव आना शुरू होगा और जो आपके बदलाव आते हैं बार-बार उनमें एक स्थिरता आनी शुरू हो जाएगी।
