नौकरी छूट गई-बिजनेस में घाटा-एक्सीडेंट हो गया -समझ जाइए इस नक्षत्र का बुरा प्रभाव
आपको आद्र नक्षत्र के बारे में बताते हैं, अगर आपके जीवन में अचानक ही बदलाव आते हैं और वह बदलाव भी नेगेटिव होते हैं। मतलब आपके जीवन में बुरा असर होता है। जैसे आपकी नौकरी छूट गई। आपको बिजनेस में अचानक ही नुकसान हो गया। आपका एक्सीडेंट हो गया है या घर में अचानक ही लड़ाई झगड़ा कुछ भी ऐसा होने लग गया जिससे आपको लग रहा है यह क्या हो गया? मेरी जिंदगी तो बिलकुल स्मूथ चल रही थी। अचानक भूचाल कैसे मच गया मेरी जिंदगी में? तो इसका मतलब है कि आपके जीवन पर या आसपास के कोई भी उसके जीवन में ऐसा बदलाव आ रहा है तो उसका मतलब है कि आपके जीवन पे आद्र नक्षत्र का प्रभाव आ रहा है।
बहुत घमंड़ आना भी आपकी कुंडली दोष ही है
साथ ही साथ अगर आप में बहुत घमंड आ गया। आपकी लाइफ बहुत स्मूथ चल रही है। आपके पास हर कुछ है। आप बहुत खूबसूरत है और आपकी लाइफ बहुत अच्छी चल रही है और आप में घमंड आगया है। तो इसका मतलब भी यह है कि आपके ऊपर आद्रा नक्षत्र का प्रभाव है। यह तो हो गई दोनों बातें जो नेगेटिव है,
बच्चे वाली कुतिया की सेवा करने से जीवन में बहुत आराम मिलेगा
तो इसका उपाय आप कैसे करेंगे? जैसे अगर बदलाव नेगेटिव है तो उसके लिए आपको जाप करना है ओम एम का। जी हां ओम एम का जाप करिए। शांत मन से करिए। भगवान से प्रार्थना करिए कि भगवान जो भी बदलाव मेरे अंदर आ रहा है उसको ठीक करें। ओम एम का जाप आपको कभी भी कर सकते हैं। कैसे भी कर सकते हैं। बस मुंह झूठा नहीं होना चाहिए। साथ ही साथ कुतिया की सेवा करिए और अगर वह कुतिया बच्चे वाली है उसकी आप सेवा करते हैं तो आपको जीवन में बहुत आराम मिलेगा और आपके जीवन में उसका प्रभाव अच्छा आना धीरे-धीरे शुरू हो जाएगा। साथ ही साथ आप माथे पर चंदन का टीका लगा सकते हैं। माथे पे ना लगाएं तो गले पे लगाइए। नाभि पे लगाइए। जहां भी आपको सूट करता है आप लगाइए। आपके मन को शांति मिलेगी। क्योंकि चंदन का टीका मन को शांत करता है। साथ ही साथ आप एक हिरन का चित्र भी अपने पास र सकते हैं। उससे भी आपको जो एक नेगेटिविटी है आपके ऊपर वो आपकी ठीक होगी और आपके अंदर धीरे-धीरे पॉजिटिविटी आनी शुरू हो जाएगी। यह छोटी-छोटी बातें हैं जिससे आप अपने जीवन को अच्छा बना सकते हैं। सुचारू रूप से चला सकते हैं।
घर के प्रति जिम्मेदारियां जरूर निभाइए
साथ ही साथ आपके जो परिवार में लोग हैं, आसपास के लोग हैं उनका ध्यान रखिए क्योंकि आप अपने आगे किसी को समझते नहीं है तो आप में दूसरों को इग्नोर करने की दूसरों को अपने से छोटा समझने की जो आदत है उसको दूर करिए। अपने साथ के लोगों का साथ दीजिए। उनको अपने बराबर का समझिए। उनका सम्मान करिए। तब भी आपके जीवन में इसका प्रभाव अच्छा आना शुरू हो जाएगा और साथ ही साथ जो आपके घर के प्रति जिम्मेदारियां हैं उनको आप निभाइए क्योंकि आप अपने आगे किसी को कुछ समझते नहीं है। अपने को सर्वोपरि मानते हैं और उसके आगे आप चाहते हैं कि हर कोई मेरी सुने। मैं किसी का ना सुनू। पर आपको मोटिवेशन दूसरों से लेना ही पड़ेगा। सलाह मान करके ही आपके जीवन में बदलाव अच्छा आ सकता है। आप दूसरों की सलाह मानिए, दूसरों से सलाह लीजिए। अपने वेल विशर्स को पहचानिए और उनसे बात करके जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करिए।
