कैसे शरीर की Protection Layer यानी ओरा को करें मजबूत

Reiki कैसे बचा सकती शरीर को छोटी छोटी बीमारियों से हमारी ओरा मतलब शरीर के आसपास घूमती एनर्जी हमें हमारे जन्म के साथ ही मिलती है। जैसे ही हम अपनी मां के शरीर से बाहर आते हैं यह ओरा हमारे साथ साथ आती है। ये किसी में ज्यादा होती है , कभी किसी की कम होती है अगर किसी की ओरा कम है मतलब एनर्जी लेवल कम है तो वो बहुत जल्दी बीमार होता है। बहुत जल्दी नेगेटिव ऊर्जा उसके अंदर आ जाती है। बहुत डिप्रेशन में रहता है।

 

दुकान-मकान, फल अनाज की भी होती है अपनी ओरा

लिविंग थिंग होती है और नॉन लिविंग थिंग जैसे शरीर के अलावा हमारा घर, दुकान, हमारे फल होते हैं सब्जियां होती है अनाज होती है , सब की एक ओरा होती है मतलब सबके पास एक प्रोटेक्शन लेयर होती है, अपनी ओरा को आप महसूस कर सकते हैं, अपनी और दूसरे की ओरा को देख भी सकते हैं, लेकिन इसके लिए बड़ा ज्ञान लेना पड़ता है।

बारिशों के दिनों में बीमारियों से बचने के लिए कैसे करें ओरा मजबूत

लेकिन आज चर्चा कर रहे हैं , आपको बताने जा रहे है की जैसे की मौसम बदल रहा है बारिशों का मौसम है। बहुत जल्दी जल्दी बीमारी आ रही है और हर घर में वायरल बुखार इनफेक्शन गले की दिक्कत आती जा रही है। तो अगर हम अपनी ओरा को स्ट्रांग कर लें, अपनी प्रोटेक्शन लेयर को मजबूत कर लेंगे तो हमारी बीमारियां कम हो सकती हैं, हमारी जो शरीर में रोगों से लड़ने की पावर होती है वो बढ़ जाती है और इसमें रेकी हमारा बहुत साथ देती है। अगर आप रेकी चैनल में है तो बहुत अच्छी बात है। अगर आपने रेकी नहीं सीखी फिर भी आप अपना ओरा स्ट्रांग कर सकते हैं। ओरा स्ट्रांग करने के लिए आपको एक छोटा सा मेडिटेशन करना पड़ेगा। ध्यान करना पड़ेगा और एक एनर्जी अपने क्राउन चक्र से अंदर आते हुए देखनी होगी। और जैसे जैसे स्ट्रांग होता चला जाएगा वैसे वैसे आपका शरीर बहुत निरोगी हो जाएगा और आप बहुत जल्दी स्वस्थ होते चले जाएंगे। हमारे घर के आसपास का भी ओरा खराब होता है। जिस घर का ओरा खराब होता है वहां पर वास्तु दोष बहुत होते हैं। वहां पर ग्रह दोष होते हैं। घर में कलेश लड़ाई झगड़े बहुत होते हैं। और हर बनते हुए काम में बाधाएं आती रहती है। रेकी सीखने के बाद आप ना केवल अपनी ओरा को स्ट्रांग करेंगे। अपने घर की एनर्जी को स्ट्रांग करेंगे बल्कि आपके जो घर के खाद्य पदार्थ है, अनाज है, फल है, दवाइयां है, आपकी कोई भी चीज है अगर आप उन्हें भी चार्ज करेंगे तो आप देखेंगे आपके शरीर में बहुत जल्दी एनर्जी फील बढ़ता चला जाएगा और आप बहुत जल्दी स्वस्थ होंगे। बीमारियां जो है आपसे टकरा के वापस चली जाएगी।

 

रेकी के बारे में कुछ और जानने के लिए हमारे नंबर 86515348 पर संपर्क कर सकते हैं