लगातार बीमार रहते हो पर बीमारी को पता नहीं चल पा रहा-सावधान राहू परेशान कर रहा-क्या करें

आपके जीवन में राहु ग्रह का बुरा प्रभाव है तो आप कैसे पहचान सकते हो। कुछ बातों का ध्यार रखें तो पता चल जाएगा कि राहु ठीक नहीं चल रहा। सबसे पहले बाथरूम का दरवाजा हमेशा खुला रहता होगा, चाहते हुए भी बाथरूम में सफाई नहीं रह पाती घर में सीलन रहती है, दीवारों पर पपड़ी जमना आम बात होती है, यही नहीं राहू ठीक नहीं चल रहा तो घर में ततैया, मधुमक्खी का छत्ता बनना बहुत आम बात बन जाती है। छत हमेशा गंदी रहती है छत साफ नहीं रख पाते, उस पर कबाड़ इकट्ठा होता रहता और साथ ही साथ आपके घर में बिजली का सामान जो बेकार का है वो इकट्ठा होता रहता है। और अगर बिजली का सामान जल्दी-जल्दी खराब हो रहा है यह भी बुरे राहु की पहचान है। फिर ससुराल से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। आपको कोई बीमारी होती है तो आपको पता नहीं चलेगा कि आपको क्या बीमारी है और उसको कैसे ठीक करना है। साथ ही साथ आप हवाई किले बहुत बनाएंगे। बेकार के हवाई किले बना बना करके एक ही दिन में आप सोचेंगे मैं तो अरबपति बन गया। तो यह सब चीजें आपको दिखाती है कि राहु ग्रह आपके जीवन में अच्छा असर नहीं दे रहा।

घर मधुमक्खी या ततैया का छत्त मत बनने दीजिए

 

लेकिन राहु को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। जैसे बाथरूम साफ रखिए। बाथरूम का दरवाजा बंद रखिए। घर में सीलन पपड़ी आती है उसको तुरंत ठीक करवाइए। अगर मधुमक्खी या ततैया अपना छत्त बनाते हैं तो धुआं दीजिए उनको और धुएं से वह भाग जाएंगे और उनका छत्ता फिर बाद में आप तोड़ दीजिए। पर ध्यान रहे उसमें अंडे नहीं होने चाहिए क्योंकि जीव हत्या करने का बुरा असर आप पर नहीं होना चाहिए। घर में बिजली का सामान बेकार पड़ा है उसको तुरंत हटाइए। अपनी छत को साफ रखिए।

 

नील का घोल बनाकर यह उपाय कीजिए

 

सबसे ज्यादा बीमार रह रहो हो और तमाम टेस्ट से बीमारी का पता नहीं चल पा रहा तो एक टोटका कर सकते हैं, आप थोड़ा सा नील लीजिए पानी में घोलिए घोल करके उसको सात बार एंटीक्लॉकवाइज अपने ऊपर से वार करके उसको सिंक में या कमोड में बहा दीजिए जिससे आप तीन-चार बार ऐसा करेंगे तीन-चार दिन लगातार ऐसा करेंगे तो आपको अपनी बीमारी का पता चल जाएगा कि आपके जीवन में कैसी बीमारी है कौन सी बीमारी और वह कैसे ठीक होगी। तो यह सब चीजें हैं जो आप राहु के बुरे असर को देख सकते हैं और उसको बुरे असर को ठीक भी कर सकते हैं।