Dr Mahipal Sachdeva
तीर कमान भी चलाओ- दशहरे-दीवाली का मजा भी लो पर आखों के बचाव के लिए बस एक छोटा सा उपाय
दशहरे से दीवाली तक बच्चे तीर कमान से बहुत खेलते हैं, दशहरा चला गया लेकिन अभी भी तीर कमान बिक रहे हैं और बच्चे खरीद रहे हैं लेकिन इसी खेल में बच्चों की आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच जाता है, क्योंकि तीर नुकीला होता है और जाने अनजाने जब छोड़ा जाता है तो और बच्चों की आंखों में लग जाता है। तो इस बात का ध्यान रखें कि तीर नुकीला यानी वो पॉइंटेड नहीं होना चाहिए ताकि अगर वो गलती से किसी की आंख में लगे तो उसको इंजरी ना हो। आज बहुत सी जगह तीरों के आगे रबड़ लगाकर दिए जाते हैं और खुद भी लगाए जा सकते हैं, जरा सी सावधानी बच्चों और बड़ों दोनों को ही नुकीले तीरों से बचा सकती है। अगर आंख पर चोट लग जाती है तो कईं तरह की सावधानियां बरतें । बिना देर किए अच्छे आई सर्जन को दिखाना चाहिए क्योंकि इसमें कई बार सर्जिकल ट्रीटमेंट करना पड़ता है। जो परफोरेशन होती है उसको सील करना पड़ता है। आंख के अंदर कोई फॉरेन बॉडी अगर अटक गई है तो उसको निकालना पड़ता है। तो इससे आंख में आप खुद छेड़छाड़ मत करिए। अगर गलती से किसी बच्चे के तीर से किसी और की आंख को चोट लग गई हो। ऑन द स्पॉट जो प्रिकॉशन है वह यही है कि अगर आपका तीर है तो उसको आप उसको आराम से निकालने की कोशिश करिए और दूसरी बात यह है कि अगर आपके पास कोई आईपैड है तो आईपैड लगा के आप शीघ्र से शीघ्र जहां पर आपके आई स्पेशलिस्ट अवेलेबल है या इमरजेंसी है।
Dr Jitendra Nagpal
खत्म होता Peer to Peer support किशोरों के लिए बड़ा खतरा
पिर-टु-पिर सपोर्ट अधुनिक जीवन में, युनिवर्स्टीज में कम होता जा रहा है। क्या कारण हो सकता है? दोस्तों के साथ दोस्ती हम क्यों नहीं निभा पा रहे हैं? क्या कॉंपिटिशन इतना ज्यादा है? हां, यही बात आम देखी जा रही है। इतना जादा कॉंपिटिशन के कई बार एक दूसरे में दरार पैदा हो जाती है, कॉंपिटिशन जॉब का भी है, प्लेस्मेंट का भी है, यहां तक के कितनी सैलरी मिलेगी जॉब में इसको, उसको कितनी मिल रही है, यह जो तुलना है एक दूसरे के बीच में, यह Peer to Peer support खत्म कर रही है। इसको रोकिये क्योंकि दोस्ती जिंदगी है , दोस्ती प्रोत्साहित करती है, Health के लिए Happiness के लिए और lifelong Achievement के लिए भी। यह important है जानना कि हमारे brain के अंदर भी कईं अच्छे परिवर्तन होते हैं, जब हम खुश होते हैं , दोस्तों के साथ चलते हैं जैसे अपने परिवार और अपने माता पिता के साथ रहते हैं ऐसे दोस्तों का role भी जिंदगी को एक Meaning देने के लिए एक Purpose देने के लिए जिंदगी के लिए happiness के लिए बहुत जरूरी है Competition की वजह से, मार्क्स की वजह, जॉब्स की वजह से, प्लेस्मेंट की वजह से दोस्ती मत तोड़ों, दोस्त मत छोड़ों। क्योंकि सच्चे दोस्त Encouragement देते हैं, हमारे Health के लिए बहुती उपयोगी है, दोस्ती ही आगे चलकर हमें help करती है, life long Health and Happiness देती है।
Dr M wali
शरीर में हर जगह सूजन—हार्ट -किडनी की बीमारी का इशारा पर ये बीमारी भी हो सकती
अक्सर लोग सुबह को जब सोकर उठते हैं तो उनको लगता है मेरे चेहरे पर सूजन आ रही है। आंखों के नीचे सूजन आ रही है। पैरों पे जब ऑफिस में बैठते हैं पूरे दिन और जब घर आते हैं तो उनको लगता है पैरों में सूजन आ रही है। पैर भारी हो गए। तो यह एक नॉर्मल सिम्टम भी हो सकता है। लेकिन अगर यह पर्सिस्टेंट हो, हर रोज हो और धीरे-धीरे इसमें वृद्धि हो, इजाफा हो, तो यह कई बीमारियों का इशारा हो सकता है। अंडरलाइन हमारे शरीर में कुछ अलार्म्स आते हैं जिनको हम इग्नोर कर देते हैं। यह भी एक बहुत इंपॉर्टेंट अलार्म है। इसको इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर पलकों के नीचे बैगीनेस कहते हैं जो स्वेलिंग
होती है। आंखों के ऊपर जो पलक होती है उस पर स्वेलिंग होती है। तो ऐसी स्वेलिंग बहुत सी बीमारियों में आती है। यह किडनी हार्ट की बीमारी का अलार्म , बॉडी में फ्लूइड रिटेंशन हो सकता है। लेकिन कईं बार सिर्फ एक टेस्ट और एक छोटी सी बीमारी इसका कारण हो सकते हैं और जरूरी है कि सबसे पहले उसकी जांच करवाई जाए। थायरॉइड का टेस्ट करवाने के बाद पता चल जाता है कि शरीर में या जो लक्षण आ रहे हैं वो थायराइड के कारण तो नहीं हैं। अगर थायराइड है तो इलाज शुरू होते ही आपकी सूजन उतर जाएगी। क्योंकि उस सूजन के लिए दूसरी दवाई दी जा रही जब तक थायराइड की दवा नहीं शुरू करते
सूजन नहीं उतरती।
