Reiki की मदद से दीवाली पर करें घर की सारी Negativity दूर


दिवाली का त्यौहार आ रहा है और दिवाली के दिनों में सफाइयां अभियान बहुत जोरों से चलता है। घर की सफाइयां होती है। घर का हर सामान निकाला जाता है। ये हमारी वास्तु हिसाब से भी बहुत ठीक है और प्रोस्पेरिटी के हिसाब से बहुत ठीक है। पुराना सामान जो भी है जो यूज़ नहीं होता। विशेष इलेक्ट्रॉनिक आइटम को जरूर अपने घर से निकाल दें। साथ ही रेकी की मदद से आप उसके प्रतीक चिन्हों की से पूरे घर से नगेटिव एनर्जी भी निकाल सकते है, रेकी शक्ति से घर को चार्ज करेंगे और इतनी सारीएनर्जेटिक की शक्तियां उसमें भर देंगे कि वो पूरे साल आपके घर को पूरा प्रोटेक्शन देगी, इससे आपके घर में ना कोई नेगेटिव ऊर्जा आएगी ना कोई बीमारियां आएगी । जब भी आप अपने घर को पेंट करें, कुटाई करें, धुलाई करें, सफाई करें, जो भी करें उसमें अगर आप रेकी के सारे प्रतीक चिन्ह डालेंगे जितने भी जिसको आते हैं मेन जैसे फर्स्ट, सेकंड, थर्ड प्रतीक चिन्ह होते हैं जो सेकंड चैनल में बता देते हैं। वो प्रतीक चिन्ह अगर आप अपने पेंट के सामान में डालेंगे, सफाई के सामान में डालेंगे। उसके बाद आप अपने घर की सफाई करेंगे तो आप देखेंगे आपका घर का कोना कोना नेगेटिव ऊर्जाओं से बिल्कुल मुक्त हो चुका होगा।

 

चूने से पुताई नेगेटिव ऊर्जा को हटाने का बड़ा जरिया

जैसा कि हम जानते हैं दिवाली के दिन में पुताई का बहुत प्रचलन चला आ रहा है। पहले चूने से पुताई होती थी। माना जाता है कि चूना नेगेटिव ऊर्जा को हटाने का बहुत बड़ा स्रोत है। आजकल जमाना बदल चुका है। उसकी जगह पेंट ने ले ली है। तो हम पेंट के डब्बों में खोल के अपनी थर्ड आई से या हाथों से जैसे भी आप सूटे समझे उसमें रेकी प्रतीक चिन्ह डाल दें और अफरमेश डालें कि जो पेंट आप घर की दीवारों पर करने जा रहे हैं उसके बाद आपके घर की दीवारें छत और घर का कोना कोना इतना शक्तिशाली हो चुका है इन प्रतीक चिन्हों द्वारा कि कोई भी नजर, तंत्र, ब्लैक मैजिक या कोई श्राप का असर आपके घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा इसी तरह आप घर का कोई भी फर्नीचर लेते हैं कुछ भी सामान लेते है उसमें आप देखेंगे प्रतीक चिन्ह डालेंगे और देखेंगे कि इस बार आपकी दिवाली कितनी खुशियों वाली दिवाली आएगी और दिवाली के आसपास जो भी दिन होते हैं बहुत अच्छे होते हैं। आप जब चाहे इस प्रक्रिया का प्रयोग कर सकते हैं।

Reiki नहीं आती तो अपने धर्म के प्रतीक चिन्हों से भगाएं Negativity

साथियों यहां मैं आपको बता दूं जो लोग देखिए प्रतीक चिन्ह नहीं जानते वो निराश ना हो वो अपने ओम के प्रतीक चिन्ह को या धर्म के किसी प्रति चिन्ह को डाल दें। उसके बाद वो अपने घर को उस पेंट से पेंट करें। तो देखिए घर का कोना कोना एक पोजिटिव VIBERATION देगा।