BY ARATI JAIN — ASTROLOGER

दांत खराब रहते हैं, पेड़ पौधे लगाते ही मुरझा जाते हैं तो समझ जाइए ये गृह खराब

 

बुध ग्रह के बारे में देखेंगे, कैसे पहचाने बुध ग्रह आपके जीवन में खराब असर दे रहा है अच्छा , यदि बुध खराब है तो आपके दांत अच्छे नहीं रहेंगे। दांत जल्दी-जल्दी खराब होंगे और आपकी वाणी पे आपका कंट्रोल नहीं होगा। या तो बहुत कठोर वाणी होगी। कर्कश वाणी होगी। आप हकलाते होंगे या बहुत जल्दी-जल्दी बोलते होंगे। आप में व्यापार करने की क्षमता नहीं होगी। मतलब आप अपनी चीजों को बेचने की कला आपके अंदर नहीं रहेगी। आपका अपनी बहन, बेटी, बुआ आदि संबंध अच्छा नहीं रहेगा। आपका Maths बहुत कमजोर होगा। आप Maths को चाह के भी Improve नहीं कर पाएंगे। Silly Mistakes करेंगे। और यह आपके जीवन में हो रहा है तो समझ जाइए कि बुध ग्रह खराब चल रहा है। और एक और पहचान है कि अपने घर में पेड़-पौधे लगाते हैं, कुछ लगाते हैं तो वह सूख जाएंगे। आपके हाथ से पेड़-पौधे नहीं लगा पा रहे हैं, यह बहुत बड़ी पहचान है बुध ग्रह के खराब होने की।

Maths की ट्यूशन जरूर लें

ठीक कैसे करेंगे? सबसे पहले अपनी ओरा को ठीक रखिए और पेड़-पौधे लगाने की कोशिश करिए। ओरा ठीक रहेगी तो पेड़-पौधे भी आपसे लगने शुरू हो जाएंगे। दांतों का ध्यान रखिए। दांतों को दो बार ब्रश करिए। फिटकरी से भी आप अपने दांत साफ कर सकते हैं। Maths अगर वीक है तो ट्यूशन पढ़िए और बहन ——बेटी बुआ से संबंध बहुत अच्छे बनाइए। चाहे वह संबंध अच्छे ना रखें पर आप अपनी तरफ से संबंध मत बिगाड़ें और अगर व्यापार में कमजोर हैं तो जरूरी कोई है व्यापार करना। आप व्यापार मत करिए और अगर चाहते हैं व्यापार करना तो पहले उसके स्किल में आप परांगत होइए और फिर व्यापार करने की कोशिश करिए।

 

इस मंत्र का जाप जरूर करें

 

ये सब करने के बाद भी अगर आपका बुध ग्रह खरा नहीं रहता है तो उसके लिए आप दोनों हाथों को इस तरह से बांध लीजिए। अंगूठे आपस में जुड़े रहेंगे और चारों उंगलियां एक दूसरे से फंसी रहेंगी। इस तरह से अपनी छाती के पास रखिए। यम मंत्र का जाप करिए और शांत मन से 5 मिनट 10 मिनट जितनी देर भी बैठ सकते हैं बैठिए और प्रकृति के बीच में रहिए। हरी घास पे चलिए। तो इससे भी आपका बुध ग्रह अच्छा होना शुरू हो जाएगा।