अपनी संतान की प्रतिभा निखारनी है तो बृहस्पति गृह को ठीक कीजिए 

हम बृहस्पति ग्रह के बारे में बता रहे हैं। कैसे पहचाने बृहस्पति ग्रह का बुरा प्रभाव आपके या आपके जानने वालों के जीवन पर पड़ता है। सबसे पहले यदि इस गृह का प्रभाव गलत पड़ रहा है तो आप  अपने को बहुत ज्ञानी मानेंगे। अपने ज्ञान के आगे किसी को समझेंगे नहीं। हर जगह अपनी सलाह देंगे। कोई पूछे ना पूछे आगे बढ़-बढ़ के सलाह देंगे और कहेंगे कि मेरी ही सलाह है। चाहे 5 मिनट पहले किसी और ने वह बात बोली हो। उसको अपनी बात मान करके आगे बढ़ाएंगे ।

शरीर के अंदर नोटापा बढ़ रहा , सिर के बाल गायब हो रहे तो सावधान हो जाइए

 शारीरिक रूप से आपके सिर के यहां के बाल जो सिर का बीच का हिस्सा है वहां के बाल झड़ने शुरू हो जाएंगे। आप में बहुत ज्यादा अहंकार होगा। आप अपने आगे किसी को कुछ समझेंगे नहीं। आपके शरीर पे बेवजह मोटापा बढ़ता रहेगा। चाहे आप ज्यादा खाएं चाहे ना खाएं। पर मोटापा आपका बढ़ता रहेगा। और सबसे बड़ी बात आपकी संतान कितनी भी योग्य हो, कितनी भी प्रतिभा वाली हो, वो आगे तरक्की नहीं कर पाएगी।अगर आपने अपने बृहस्पति ग्रह को खराब कर लिया है तो आप अपने बृहस्पति ग्रह को ठीक कैसे करेंगे? दूसरों के ज्ञान को तवज्जो दीजिए। दूसरे के ज्ञान का आदर करिए। अपने ज्ञान को बेवजह किसी पर थोपने की कोशिश मत करिए। अगर मोटापा बढ़ रहा है तो उसके लिए आप खाने के बाद इस तरह से मुद्रा बना सकते हैं। अपनी अनामिका उंगली को अंगूठे की जड़ में रखिए और अंगूठे से उसको दबा दीजिए। 5 मिनट, 7 मिनट, 10 मिनट जितनी भी देर कर सकते हैं खाने के बाद करिए। इससे आपका मणिपुर चक्र एक्टिव होगा और बृहस्पति ग्रह कंट्रोल में आना शुरू होगा और उसके बाद आप केसर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अपने माथे पर केसर का तिलक लगाइए। अपने गुरुजनों का मान रखिए, आदर रखिए और अगर आपकी संतान को कष्ट है तो कृपा करके अपने बृहस्पति ग्रह को ठीक करिए जिससे आपकी संतान की प्रतिभा निखर कर निकले और आपके और आपके बच्चों का जीवन सुखी रहे।