मल्लिकार्जुन खड़गे Congress पर भारी पड़ते जा रहे हैं 

कांग्रेस केराष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जिस तरह से एक के बाद एक बयान दे रहे हैं वो कांग्रेस के लिए नुकसान का सौदा होता जा रहा है। चाहे अभी थोड़े दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में बोला था कि नरेंद्र मोदी का अब तो बाप भी जाएगा,  उसके पहले  स्वयं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या भाजपा के बारे में कि वह नाग हैं, वह सांप हैं।लेकिन अभी जो बात उन्होंने कही है वो पूरी की पूरी जो हिंदू समाज है उसके त्यौहार को लेकर के उन्होंने बात कही है जो किसी भी दृष्टि से अच्छा नहीं है। किसी भी धर्म के किसी भी उसकी तुलना दूसरे धर्म के सेलिब्रेशन से करना ठीक नहीं है। जब उन्होंने ये कहा कि दीपावली जो है वो ईद मतलब लगातार मनाया जाने वाला ईद है या दीपावली ईद जैसा है। यह जो है अपने आप में नुकसान देने वाला है राजनीतिक दृष्टि से भी और जो हिंदू समाज है उसकी संवेदनाओं के खिलाफ भी है। क्यों दीपावली की तुलना  ईद से करना कि दीपावली खुशियों की ईद है। ये इस तरह की तुलना करना अपने आप में है। इसको लेकर के मुसलमानों ने भी ऑब्जेक्शन किया है। इसलिए कि उनका अपना मानना है कि दीपावली का कुछ और महत्व है। और ईद की अपनी एक  परंपरा है।इससे पहले  तेलंगाना के मुख्यमंत्री हो कि मुसलमान का मतलब कांग्रेस और कांग्रेस का मुसलमान मतलब मुसलमान ये इस मानसिकता के चक्कर में वह खुश करने मुसलमानों को खुश करने के लिए कि वो वोट करें कांग्रेस को वो किसी भी हद तक जा सक सकते हैं और यह उसी का एक रिफ्लेक्शन था। उसी का एक तरीका था। आप कुल मिलाकर के अगर आप देखिएगा तो क्या क्या इस तरह के की बातों से मुसलमान प्रभावित होकर के वोट करेगा? ऐसा तो नहीं नजर आता है कि इन सब कारणों से मुसलमान कांग्रेस को वोट करने के लिए तैयार होगा और यह मिस एडवेंचर जैसा है और कांग्रेस इस तरह का मिस एडवेंचर लंबे समय से कर रही है और उसको कहीं से भी इस मामले में फायदा होता हुआ नहीं दिख रहा है और आगे भी कम से कम उत्तर प्रदेश में तो ऐसा नहीं दिखेगा।

अफवाहें या हकीकत नहीं होगा दो दलों का विलय 

सुनेत्रा और पार्थ पवार ने दो दलों के मर्जर की किसी संभावना को नकार दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि मर्जर जो है वो नहीं होगा शरद पवार के साथ। ये एक बहुत बड़ा डेवलपमेंट है।  उसमें जो बात निकल कर के आई वो कह रहे हैं कि दोनों जो ग्रुप है वो सहयोगी के तौर पर आपस में मतलब उनको भी अलायंस पार्टनर का अलायंस का हिस्सा बनाया जा सकता है। लेकिन मर्जर को उन्होंने वह किया और उसके तरीके भी खोजे जा सकते हैं कि अगर अलायंस होता है तो राष्ट्रवादी राष्ट्रवादी कांग्रेस का अजीत पवार मतलब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार इन दोनों का आपस में तालमेल पर तो कोई इंकार नहीं लेकिन बाकी समस्या है। अब क्या ये सारा का सारा जो अंतर्विरोध और अह आंतरिक अह नाराजगी चल रही है। उसको डील कर पाएंगे पार्थ? इसलिए पार्थ की कार्य पद्धति पर पहले ही वरिष्ठ नेताओं ने प्रश्न चिन्ह किया है। तो क्या इसको डील कर पाएंगे और एक और टूट से समा एनसीपी को बचाया जा पाएगा बचेगा और इन परिस्थितियों में एनडीए की स्थिति क्या होगी? प्रधानमंत्री बाकी सारे लोग किस भूमिका में होंगे? किस तरह से इसको डील करेंगे?

Rahul Gandhi अब चले मणिपुर की ओर 

राहुल गांधी चुनाव जहांजहां होने हैं उन चुनावों को लेकर के अपनी सक्रियता लगातार वो जाहिर कर रहे हैं और उन वहां पर वो काम करते हुए दिख रहे हैं और उनके ओवरऑल जो स्टेटमेंट या काम करने का तरीका है वो चुनाव के मद्देनजर ही हो रहा है। अब जिन पांच प्रदेशों में चुनाव होने वाले हैं उनमें दो तीन बड़े प्रदेश हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड उसके अलावा  मणिपुर, उत्तराखंड की बात कर लें, चाहे उत्तर प्रदेश की बात कर लें। अह इन सब के मद्देनजर राहुल गांधी लगातार काम कर रहे हैं। मणिपुर जो है वह सबसे ज़्यादा फोकस वाला हां गोवा एक और अह इनमें सबसे ज्यादा जो महत्वपूर्ण है वो ये मणिपुर है। मणिपुर पिछले तीन साल से लगातार डिस्टर्ब चल रहा है। वहां जिस तरह की हिंसा चल रही है उसको लेकर के संसद में चर्चा हो चुकी है। राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, बाकी सारे नेताओं को मणिपुर पर लगातार टारगेट करते रहे हैं और मणिपुर की हिंसा ना रोक पाने के लिए अमित शाह को टारगेट करते रहे हैं। वहां लगातार हिंसा जारी है। वहां पहले जो मुख्यमंत्री थे उनको लेकर के था कि उनको हटाया जाए। उनको हटाया गया। वहां प्रेसिडेंट रूल कुछ रहा। फिर वहां पर बहाल हुआ। लेकिन स्थितियां जस की तस हैं। और ऐसा नहीं है कि ये स्थितियां अभी ही आई हैं। अब यह ऐसा नहीं है कि यह अभी पिछले पांच छ साल में वहां पर ये वायलेंस शुरू हुआ। वहां लंबा इतिहास है। वो एथनिक वायलेंस लंबे समय से चलता रहा है।इन सबके बीच राहुल गांधी जो है वो वहां अपनी यात्रा उन्होंने वो डिसाइड की है और ये निश्चित तौर पर इसको चुनाव की दृष्टि से देखें क्योंकि चुनाव मार्च फरवरी मार्च में घोषित हो सकते हैं। जो खबरें आ रही हैं कि वो जनवरी में डेट अनाउंस हो जाएगा। मतलब फरवरी मार्च में चुनाव वहां पर हो जाएंगे। अब ये इन सब के बीच राहुल गांधी की यात्रा महत्वपूर्ण है, यहां  मैतई और कुकी ,उन सब का क्या प्रभाव वहां की चुनावी गणित में होगा इसलिए कि वो लगभग 50-50% का मामला है और जो मैतेई हैं क्या वो कांग्रेस को वोट करेंगे ये बड़ा प्रश्न है कुकीज़ वो तो ये ऐसा लग रहा है कि राहुल गांधी अब वहां पर जाएंगे और अपना राजनीतिक को शुरू करेंगे।

दलित महिला नेता क्या BJP  को खतरा 

उत्तर प्रदेश के चुनाव के मद्देनजर सबको मालूम है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं और उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले बहुत सारे डेवलपमेंट होंगे। लेकिन एक डेवलपमेंट बड़ा इंटरेस्टिंग है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी जो प्रदेश सेवा में हैं। पीसीएस ऑफिसर हैं। सीनियर पीसीएस ऑफिसर हैं। अनुपमा सरोज सिंह उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है और राजनीति में आने का इशारा किया है। अब ऐसा नहीं है कि अनुराग भदौरिया अकेले राजनीति में हैं। अनुपमा सरोज की मदर  वह जो है सांसद रह चुकी हैं। समाजवादी पार्टी से ही सांसद रह चुकी हैं सुशीला सरोज। उसके अलावा उनके मतलब अनुपमा सरोज के पिता जो हैं वह रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर हैं। तो अनुपमा सरोज के लिए राजनीति नई नहीं है। लेकिन वैसे अनुराग भदौरिया चुनाव लड़ के हार चुके हैं लखनऊ से। लेकिन यहां पर महत्वपूर्ण बात ये है कि अनुपमा सरोज जो है वो शेड्यूल कास्ट से आती हैं और अगर शेड्यूल कास्ट से आएंगी और उनको ना केवल चुनाव लड़ाया जाएगा बल्कि चुनाव प्रचार के लिए भी बहुत सारे जगहों पर भेजा जाएगा तो उसका एक मैसेज होगा। जिस तरह से मायावती जो पूर्व मुख्यमंत्री हैं, वह लगातार चुनाव को उतना सीरियसली नहीं ले रही हैं। उन परिस्थिति में अगर अनुपमा सरोज को किसी महत्वपूर्ण सीट से उतारा जाता है और उनको भेजा जाता है बाकी प्रदेशों में चुनाव के लिए तो यह निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण होगा। इसका प्रभाव होगा। अह भारतीय जनता पार्टी के लिए यह चिंता का कारण होगा और निश्चित तौर पर किसी बड़े ऑफिसर के त्यागपत्र के बाद उसका चुनावी मैदान में कूदना अपना प्रभाव दिखाता है। तो क्या यह सारी चीजें होती हुई दिख रही हैं? यह तो जब चुनाव घोषित होंगे इनको इनका फॉर्मल जॉइनिंग होगा। तो लेकिन यह लगभग तय है कि अब क्योंकि उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है तो बातचीत के बाद ही उन्होंने त्यागपत्र दिया होगा और यह भी डिसाइड हो गया होगा कि कहां से उनको चुनावी मैदान में उतारा जाना है।