BY PRITI JAIN —REIKI MASTER 

Reiki की मदद से कैसे अपने बच्चों के Results में कर सकते सुधार 

त्यौहारों का सीजन जा चुका है। अब बारी है बच्चों की तरफ ध्यान देने की। बच्चों के एग्जाम के दिन आ चुके हैं। तो हम रेकी चैनल वाले रेकी की मदद से बच्चों के एग्जाम में बहुत सारी उनको ब्लेसिंग देते हैं, आशीर्वाद देते हैं और एक ऐसी एनर्जी उनको भेजते हैं कि उनकी लर्निंग पावर बढ़ जाती है, उनकी कंसंट्रेशन पावर बढ़ जाती है। क्योंकि हम मां सरस्वती जो विद्या की देवी है, उसका आह्वान करके बच्चों को एनर्जी भेजते हैं। तो  जो लोग रेकी चैनल में हैं, वो तो इनको जानते ही हैं और अगर जो रेकी चैनल में नहीं है, वो निराश ना होए। वो मां सरस्वती जो सब पे प्रकाशवान होती हैं, उनका हाथ जोड़ के प्रार्थना करें और उनसे मांगे कि वो बच्चे की बुद्धि में वास करें और उनके एग्जाम बहुत अच्छे होए।

बच्चों की किताबे-पेंसिल को Reiki से करें चार्ज 

तो हम बच्चों की पेंसिल, बच्चों की किताबें, बच्चों की पुस्तकों को चार्ज करते हैं रेकी के प्रतीक चिन्ह द्वारा। उनको पानी चार्ज करके देते हैं और एक प्रार्थना करते हैं कि वो जो भी याद कर रहे हैं, बहुत अच्छी तरह वो एग्जाम में पास हो जाएं। अगर आपका बच्चा पढ़ता नहीं तो ये मत सोचिएगा कि रेकी शक्ति उसे पास कर देगी। बच्चे का पढ़ने में बहुत जरूर मन लगना चाहिए। उसके साथ ही ये विद्या काम करती है। अगले लेख  में हम विद्या शक्ति पाठ का एक छोटा सा सेशन रखेंगे। आप अपने बच्चों के साथ जुड़े रहिए हमारे साथ और देखिए उस शक्ति पाठ के बाद आपका बच्चा कितनी ज्यादा अच्छी तरह मन लगा के पढ़ता

है।