Modi की तारीफ तैयार हो जाओ राहुल के गुस्से के लिए
लगता है एक बार फिर कांग्रेस में अपने समय में सबसे कद्दावर और बुद्धिमान नेता शशि थरूर पर आलाकमान और कहें तो राहुल गांधी की गाज गिर सकती है , लेकिन शशि थरूर को शायद इसकी रति भर चिंता नहीं लगती क्योंकि सभी जानते हैं कि समय समय पर मोदी की तारीफ करने पर शशि थरूर को पार्टी ने बिल्कुल हाशिये पर रखा हुआ है, अब हाल ही में p m modi ने जिस तरह से बड़े बड़े उघोगपतियों को कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती होने से बावजूद इसका मुनाफा जनता को देने की बजाय अपनी जेब में रखने के लिए लताड़ लगाई थी, इस पर जहां विपक्ष इसकी निंदा कर रहा है पर शशि थरूर ने इसपर खुलकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, वह सच है, थरूर ने यह भी कहा कि कॉरपोरेट जगत के पास अपना बचाव करने के लिए कुछ तर्क हो सकते हैं पर जहां तक मैं समझता हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी कुछ कहा, उसमें सच्चाई है। हाल ही में मोदी जी ने कॉरपोरेट जगत पर तंज कसते हुए ये भी कहा था कि टैक्स में कटौती का फायदा न तो अधिक निवेश, न ही रोजगार और वेतन बढ़ने के रूप में सामने आया। इसपर शशि थरूर ने भी कहा कि देखा जा रहा है कि टैक्स कम करने के बावजूद, कंपनियों ने समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की है। वैसे इस बात पर शशि थरूर मोदी जी की शायद good books में आ जाएं पर राहुल की नाराजगी कब -कहां देखने-सुनने को मिल जाए ये तो समय ही बताएगा
अखिलेश के दिल की बात किसके होठों पर आई
यूपी में आने वाले चुनाव को देखते हुए हर छोटे बड़े दल में जबरदस्त हलचल मची हुई है, हर कोई उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने की कवायद में जुटा हुआ है क्योंकि ये हर कोई जानता है कि जितनी जल्दी उम्मीदवारों का नाम फाइनल होगा ,उतनी ही जल्दी वो चुनाव प्रचार में उतरेगा और जीत की संभावना पक्की होगी, लेकिन इन सब के बीच लगता है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उम्मीदवारों के नाम को लेकर घमासान मचा हुआ है, हाल ही में चर्चा गर्म थी कि कांग्र्स ने 181 नामों की सूची समाजवादी पार्टी को सौंप दी, इस पर जब अखिलेश की नाराजगी सामने आई तो कांग्रेस की तरफ से चुप्पी साध ली गई, लेकिन समाजवादी नेता एसपी सिंह पटेल ने खुलकर वो बात सामने रख दी जो वास्तव में अखिलेश के दिल में है, जी हां प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दे डाला और कह दिया कि कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें देना गठबंधन के हित में नहीं, अब जाहिर सी बात है गठबंधन का तो बहाना ही था, कहना यही था कि ज्यादा सीट देना समाजवादी पार्टी के हित में नहीं रहेगा।वैसे अखिलेश का वो बयान तो काफी वायरल हो ही रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं कि सीट जीतने की क्षमता को देखते ही टिकट मिलना चाहिए ।
