अखिलेश के सुर में सुर क्यों मिलाया बीजेपी नेता ने राम मंदिर चंदे पर
यूपी में इस समय राम मंदिर चंदे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और अखिलेश यादल, विनय कटियार , संजय सिंह, महंत कमल नयन दास ने इस मुद्दे को और हवा दे दी, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने तो ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बारे में यह तक कह दिया कि जब चोर को ही रखवाला बना दिया जाएगा, तो ऐसी घटनाओं की उम्मीद ही की जा सकती है। लेकिन इन सब के बीच बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने जो कहा वो हैरान करने वाला था और उनके इस बयान से उन चर्चाओं को पूरा बल मिला कि वो जल्द ही अखिलेश की शरण में जा रहे हैं, जी हां अखिलेश के सुर में सुर मिलाते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर वह इस मामले की पूरी सच्चाई सामने रखेंगे, तो उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा, उन्होंने यह भी कहा कि उसमें बहुत ताकतवर लोग शामिल हैं। अब ये वही बृजभूषण शरण सिंह हैं जो बीजेपी के पांच टाइम के सांसद रह चुके हैं और जिनपर देश की जानी मानी महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, बीजेपी ने ज्यादा कुछ नहीं किया बस इनका टिकट काट कर इनके बेटे को दे दिया, बस तभी से ये जनाब अपनी पार्टी से खफा चल रहे हैं और मौका मिलते ही पार्टी के खिलाफ जहर उगल देते हैं, अब राम मंदिर में चंदा चोरी की बात साधु समाज करता है तो ठीक लगता है पर खुद भ्रष्ट नेता जब इसके बारे में बोलते हैं तो बहुत ही अजीब लगता है।
