एक छिपकली जिसे इंसानों पर चढ़ना बहुत पसंद

कम हो लोग ये जानते होंगे की ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी छिपकली यानी लिजर्ट पाई जाती है जिसे इंसान बहुत ज्यादा पसंद हैं और ये जब भी किसी इंसान को देखती है तो उसपर चढ़ने की कोशिश करती है, इससे इंसान तो डर जाता है पर छिपकली बहुत खुश हो जाती है, बस गनीमत यही है कि ये छिपकली जहरीली नहीं होती है। वैसे ऐसा क्यों होता है कि ये छिपकली इंसान को देखते ही उनके पीछे पड जाती है या मुंह खोलकर पीछे भागने लगती है और लगातार आपके ऊपर चढ़ने की कोशिश करती है तो आपको बता दें कि दरअसल में यह है फिल्ड नेक लिज़र्ड अक्सर लंबी चीजों पर चढ़ना पसंद करती है और जब यह इंसानों को देखती है तो शायद यहमान बैठती है कि यह कोई नई स्पीशीज का पेड़ है और फिर पेड़ समझकर इंसानों पर चढ़ने की कोशिश करती है

जमीन पर चलती दिखती है ये मछली


एक मछली ऐसी भी होती है जो ज्यादातर अपना समय पानी में नहीं बल्कि जमीन पर बिताती है। स्वैप और मैंग्रोव इलाकों में यह मछली आसानी से सर्वाइव करती है और घूमते चलते हुए नजर आती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि जमीन पर सांस कैसे लेती है? यह है मटस्किपर मछली जो अपने मुंह में जमा पानी से ऑक्सीजन को बॉडी में सप्लाई करती रहती है। अगर कहें तो यह अपने साथ एक छोटा सा पानी का टैंक लेकर चलती है और वहीं से आक्सीजन खिंचती रहती है, वहीं इसकी आंखें इसके सर के ऊपर होती है। जिससे इसे चारों तरफ के विज़न का फायदा रहता है। और खास बात यह अपनी फिंच को हाथ और पांव की तरह इस्तेमाल कर कर पेड़ों पर भी चढ़ सकती है।

व्हेल पानी में अपने शिशु को कैसे पिलाती है दूध

व्हेल मछली सबको पता है कि स्तनधारी है तो ये मछली पानी के अंदर अपने ही बच्चे को कैसे दूध पिलाती होगी क्योंकि देखा जाए तो पानी के अंदर दूध तो तुरंत ही डाइल्यूट हो जाएगा पर कुदरत हर किसी के लिए एक अपना अलग रास्ता बनाती है। असल में व्हेल का दूध नॉर्मल दूध जितना पतला नहीं होता बल्कि टूथपेस्ट जितना गाढ़ा होता है और एकदम थिक क्रीम के जैसा दिखता है। तो फीडिंग के वक्त मदर वेल मसल्स के प्रेशर से अपने दूध को सीधा बेबी व्हेल के मुंह तक पहुंचा देती है। यानी इंसान के बच्चों के मुकाबले घंटों तक दूध नहीं पीना पड़ता और आखिर में व्हेल मिल्क में 40 से 50% फैट होता है। जबकि इंसानी दूध में केवल 4% तो देखा जाए तो व्हेलमेक असल में अल्ट्रा एनर्जी फ्यूल की तरह होता है। जिसकी वजह से बेबी वेल की ग्रोथ जल्दी होती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *